संदेश

बुलंदशहर : सैफ़ी राब्ता कमेटी का वार्षिक अधिवेशन // समाज के गंभीर मुद्दो...

चित्र

शुरू हुआ 21वां इशारा अंतर्राष्ट्रीय पपेट थियेटर फेस्टिवल

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : 21वां इशारा अंतर्राष्ट्रीय पपेट थियेटर फेस्टिवल इंडिया हैबिटेट सेंटर में शुरू हुआ,जो कठपुतलियों के माध्यम से कहानी कहने और सांस्कृतिक रंगारंग उत्सव लेकर आया। यह फेस्टिवल कठपुतलियों की जादुई दुनिया के माध्यम से संस्कृतियों को जोड़ने के लिए जाना जाता है, भारत, इटली, मैक्सिको, रूस, पोलैंड और स्पेन के असाधारण प्रदर्शनों को प्रस्तुत कर रहा है। पद्मश्री दादी पदमजी ने 21वें इशारा अंतर्राष्ट्रीय कठपुतली थियेटर फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इटैलियन कल्चरल सेंटर, पोलिश कल्चरल सेंटर (दिल्ली), एसीई स्पेन, टीमवर्क आर्ट्स और हैबिटेट सेंटर शामिल हैं। उन्होंने हैबिटेट सेंटर के निदेशक सुनीत टंडन को सम्मानित किया। फेस्टिवल में “पे अटेंशन टू दोज़ टू” नामक प्रस्तुति ने इटली के कॉम्पानिया ला फेबियोला समूह द्वारा प्रस्तुत इस नॉन-वर्बल (बिना संवाद वाली) प्रस्तुति का निर्देशन निवेस वाल्सेकी और जियानकार्लो कसाती ने किया था। इस शो में स्ट्रिंग कठपुतलियों और अभिनेताओं के माध्यम से गिउलिओ नामक एक आलसी, मगर शरारती कठपुतली कुत्ते और फेबियोला नामक एक चंचल लड़की की कहानी सुनाई गई, जो हमेशा...

यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट जयपुर में 10वें दीक्षांत समारोह का आयोजन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर।  यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर ने यूनिवर्सिटी कैंपस में 10वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया । इस समारोह में इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फिजियोथेरेपी और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के 300 से अधिक स्नातकों को डिग्री प्रदान की गई। 3 विद्वानों को पीएचडी ; 14 छात्रों को स्वर्ण पदक और कुल 361 डिग्री प्रदान की गईं। इस आयोजन के इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति का संदेश उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित कर गया। इस बात पर जोर देते हुए कि शिक्षा वह नींव है जिस पर उनका भविष्य बनाया जाएगा। छात्रों को बौद्धिक शोध को अपनी यात्रा का आधार बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा, “हे यात्री, आप सफल हों। आप जीवन के एक नए चरण में कदम रख रहे हैं। शिक्षा और शोध को अपना मार्ग दिखाने दें।”  उन्होंने कुलाधिपति श्रीमती बनानी चक्रवर्ती, कुलपति प्रो. (डॉ.) बिस्वजय चटर्जी और प्रो-कुलपति प्रो. (डॉ.) सत्यजीत चक्रवर्ती के असाधारण नेतृत्व और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक विरासत को आकार देने में उनके अथक प...

43 योग संस्थाओं के प्रमुख को राज्यपाल ने किया सम्मानित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । नगर निगम ग्रेटर द्वारा योग साधक सम्मान समारोह-2025 बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद जयपुर शहर  मंजू शर्मा द्वारा योगाचार्यो, योग साधकों को सम्मानित किया गया। योग महोत्सव-2024 के आयोजन की श्रृखंला के अन्तर्गत लगातार बिना रूके 1611 मिनट तक योग करके जिन संस्थानों ने कीर्तिमान बनाया था उन 43 संस्थाओं के प्रमुख को सम्मानित किया गया साथ ही योग की टीमों के सभी सदस्यों को योग प्रेरक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष अमित गोयल, क्रीडा भारती के प्रदेश संयोजक मेघसिंह चौहान, कुलभूषण बैराठी सहित योगाचार्यो, योग साधक, समितियों के चैयरमेन, पार्षद एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम ग्रेटर द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित किये गये योग महोत्सव के अन्तर्गत 1611 मिनट तक योग साधकों ने एक ही छत के नीचे बिना रूके बिना थके अखंड योग किया जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा सराहा गया तथा महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को एशिया बुक ऑफ रिकॉडस व इंडिया बुक ऑफ रिकॉडस् से सम्...

उपरे मजदूर संघ व लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा रक्तदान शिविर में हुआ 483 यूनिट एकत्रित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | रक्तदान शिविर संयोजक लायन सुरेंद्र कुमार पांड्या ने बताया की लायंस क्लब जयपुर चार्टर्ड अकाउंटेंटस, जयपुर मेट्रो, जयपुर शास्त्री नगर एवं जयपुर मेन एवम उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में रेल कर्मियों ने 483 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। लायंस क्लब जयपुर चार्टर्ड अकाउंटेंटस के अध्यक्ष CA सचिन कुमार जैन ने बताया इस रक्तदान शिविर के उद्घाटन में मुख्य अतिथि सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा जस्टिस लायन नरेन्द्र कुमार जैन  उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जोनल महामंत्री विनोद मेहता लॉयन्स क्लब के PMCC लायन रोशन सेठी PMCC लायन गोविंद शर्मा विशिष्ट अतिथि मंडल रेल प्रबंधक विकास पुरवार अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव दीक्षित केन्द्रीय रेलवे अस्पताल के एमडी डॉ वासुदेवन एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जयपुर मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित एवं मंडल मंत्री महेश शर्मा ने की। इस रक्तदान शिविर में 1000 से अधिक रेल कर्मियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया एवं पूरे जोश के...

Jaipur मंत्री ने इंदिरा गांधी पर की टिप्पणी // सदन से सड़क तक कांग्रेस का...

चित्र

भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा इंदिरा गांधी का नाम लेकर टिप्पणी करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर  : राजस्थान विधानसभा में भाजपा सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में तथा मंत्री के आचरण का विरोध कर रहे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित छ: विधायकों का विधानसभा से निलम्बन करने के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा भाजपा सरकार के विरूद्ध विरोध-प्रदर्शन किये गये। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि गत दिवस विधानसभा में भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी के संदर्भ में अमर्यादित टिप्पणी की जिसका विरोध करने पर मंत्री के विरुद्ध कार्यवाही करने और मंत्री से माफी की मांग कर रहे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित छ: विधायकों को निलंबित किया गया जिस पर कांग्रेस के विधायक विधानसभा में पूरी रात लगातार धरने पर बैठे रहे, इस घटनाक्रम के विरोध में भाजपा सरकार के मंत्री से माफी की...

पूर्व सैनिकों हेतु मिलिट्री अस्पताल जयपुर में मुफ्त मोतियाबिंद स्क्रीनिंग व आई कैंप

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम के संरक्षण और दक्षिण पश्चिम कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह एवीएसएम वाईएसएम वीएसएम के दृष्टिकोण के तहत, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए मिलिट्री अस्पताल, जयपुर में मुफ्त मोतियाबिंद स्क्रीनिंग और ऑपरेटिव कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह 24 से 28 फरवरी तक निर्धारित की गई है, जो भारतीय सेना की पूर्व सैनिकों की भलाई के प्रति अडिग प्रतिबद्धता को पुनः पुष्टि करती है। ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम और उनकी विशेषज्ञ टीम अत्याधुनिक उपकरणों और आयातित इंट्राओकुलर लेंस के साथ मोतियाबिंद सर्जरी कर रही है। यह कैंप, दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल की एक टीम द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य मोतियाबिंद के लिए मुफ्त चिकित्सा और शल्य चिकित्सा प्रबंधन प्रदान करना है। यह पहल ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, जो भारत के राष्ट्रपति के नेत्र रोग विशेषज्ञ और दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल के नेत्र रोग विभाग के प्रमुख हैं, ...

भारतीय सीए संस्थान की जयपुर शाखा के वर्ष 2025-26 के लिए सीए विकास यादव अध्यक्ष एवं सीए यश गुप्ता,सचिव चुने गए

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : भारतीय सीए संस्थान की जयपुर शाखा के वर्ष 2025 - 2026 के लिए प्रबन्धकारिणी समिति के चुनाव मे निम्न पदाधिकारी चुने गए : सीए विकास यादव अध्यक्ष ,सीए राजा मोरध्वज शर्मा,उपाध्यक्ष, सीए यश गुप्ता, सचिव,सीए कमल जैन (नवकार),कोषाध्यक्ष,सीए शिव कुमार शर्मा, अध्यक्ष सीकासा, सीए कमल जैन अग्रवाल,मेंबर सीकासा। आईसीएआई जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विकास यादव एवं सचिव सीए यश गुप्ता ने बताया की उनका प्राथमिक दृष्टिकोण शाखा के विकास और समृद्धि पर कार्य करना है । उन्होंने बताया की उनका मुख्य उद्देश्य संस्था के उच्चतम हितों की प्रतिष्ठा,  सीए सदस्यों एवं छात्रों की शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से पेशेवर विकास, और अकाउंटेंसी और वित्तीय क्षेत्र में नैतिक और तकनीकी उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना होगा तथा सदस्यों के साथ मिलकर संस्था के लक्ष्यों को पूरा करना होगा । सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए सतीश कुमार गुप्ता और सीए (डॉ.) रोहित रूवाटिया अग्रवाल, रीजनल काउंसिल सदस्य सीए विजय कुमार अग्रवाल, सीए रूचि गुप्ता और सीए अंकुर कुमार गुप्ता ने सभी मनोनीत सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ...

दिल्ली के मोहन गार्डन (विपिन गार्डन) क़ब्रिस्तान की सुरक्षा के लिए प्रदर्शन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन (विपिन गार्डन) कब्रिस्तान के मामले में पूरा एक साल गुज़र जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जहां आज भी शरारती तत्व सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए लगातार क़ब्रों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिनके खि़लाफ़ ‘मुस्लिम कल्चरल सोसायटी उत्तम नगर‘ के पदाधिकारियों व इलाके की अवाम ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि पिछलें साल 31 जनवरी 2024 को मुस्लिम कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष मौ. हारून जब अपनी संस्था के कुछ पदाधिकारियों के साथ मोहन गार्डन (विपिन गार्डन) क़बिस्तान में असमाजिक तत्वों द्वारा क़ब्रों को तोड़ने के संबंध में थाना मोहन गार्डन शिकायत करने जा रहे थे। उसी समय, मोहन गार्डन (विपिन गार्डन) क़ब्रिस्तान के अन्दर अपने पूर्व सदस्यों की व अन्य पुरानी पक्की क़ब्रों को बुरी तरह तोड़-फोड़ कर नष्ट हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पीसीआर काल व लिखित शिकायत देकर पुलिस को सूचित किया था। परंतु एक साल बाद भी उस पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई और असल मुजरिम आज भी खुले घूम रहे हैं। याद रहे क...