संदेश

Rajasthan CM भीलवाड़ा में 10 हजार करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

चित्र

भीलवाड़ा में 10 हजार करोड़ के विकास कार्यों व हैल्थ कवरेज योजना का शुभारंभ

चित्र
० आशा पटेल ०  भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारे लिए सुशासन का मंत्र है। विकास और सुशासन के इस संकल्प में जनता का साथ हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान को एक समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। शर्मा भीलवाड़ा में राजस्थान दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित विकास एवं सुशासन उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान के एकीकरण में अपना अमूल्य योगदान देने वाली महान विभूतियों को, विशेष रूप से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों के कारण ही राजपूताना की रियासतों का एकीकरण संभव हो सका। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब से हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर ही राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही 10 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने नगरीय विकास विभाग से संबंधित डेलीगेशन के आदेश, फायर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया के सरलीकरण, नए जि...

ईद पर शीर खुरमा के प्राकृतिक स्वाद का लुत्फ़ उठाएं

चित्र
० आशा पटेल ०  इस ईद शीर खुरमा की स्वादिष्ट और खुशबूदार मिठास में हिमालयन सैफरन की बेहतरीन खुशबू और हिमलायन समवस्त्र हनी की प्राकृतिक मिठास से बना यह एंटीऑक्सीडेन्ट, ज़रूरी पोषक तत्वों के साथ प्राकृतिक उर्जा देता है। परम्परा और सेहत का संयोजन, क्रीमी सिवईयां आपके ईद के जश्न को खास बना देंगी। त्योहार के इस मौके पर यह आपके और आपके प्रियजनों के लिए बेहद पौष्टिक विकल्प है।  पौष्टिक व्यंजन को बनाने के लिए 1 लीटर फुल-क्रीम दूध जो कैल्शियम और प्रोटीन के साथ हड्डियों को मजबूत बनाता है। आधा कप सिवईयां को एक बड़े चम्मच घी में भुनें, जो सेहतमंद वसा और एनर्जी देता है।  रिफाइन्ड चीनी के बजाए 1/4 कप हिमालय समवस्त्र हनी का इस्तेमाल करें, जो प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेन्ट से युक्त विकल्प है। 10-12 धागे हिमालयन सैफरन, जिसे एंटी-इन्फ्लामेटरी और मूड को बेहतर बनाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। 2 बड़े चम्मच कटे मेवे (पिस्ता, काजू, बादाम), जो विटामिन और मिनरल का स्रोत हैं। 2 बड़े चम्मच खजूर, फाइबर से युक्त खजूर प्राकृतिक मिठास देते हैं और पाचन में मदद करते हैं। अंत में आधा चम्मच इलायची पाउडर जो ...

रीसाइक्लिंग से रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण होगा

चित्र
० आशा पटेल ०  रीवा। नारी चेतना मंच के तत्वावधान में सदैव क्रिएशन भोपाल की डायरेक्टर संध्या वर्मा के मुख्य आतिथ्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए एक संगोष्ठी नेहरू नगर स्थित पूनम जनवासा में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि सुश्री वर्मा ने कहा कि महिलाओं को यदि प्रताड़ना से बचना है, तो पहले अपने आप से प्यार करना होगा तथा खुद के लिए लड़ना होगा। साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत होकर आत्मनिर्भर बनना होगा। इसलिए आप सभी छोटे छोटे समूहों में अपने पसंद का रोजगार करें और अपनी छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाए। उन्होंने अपने व्यवसाय के बारे में भी उपस्थित महिलाओं से बात की और बताया कि कैसे कचरे को उन्होंने संपदा में परिवर्तित करने का कार्य किया। नारी चेतना मंच के संयोजक अजय खरे ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज और देश को विकसित नहीं किया जा सकता। आज जब जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं को संघर्ष करना पड़ रहा है ऐसे मौके पर उनकी रचनात्मक भूमिका से रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा मिलना चाहिए। इस दिशा में संध्या वर्मा का प्रयास सराहनीय है जिन्होंने कचरे का रचनात्मक इस्तेमाल करके ...

विधानसभा अध्यक्ष ने सम‍ित‍ि को दिया भरोसा,पत्रकारों की समस्याओं का निकालेंगे समाधान

चित्र
०  योगेश भट्ट ०  नई द‍िल्‍ली। दिल्ली सरकार के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने और उनसे जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति, दिल्ली के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से मुलाकात की। दिल्ली विधानसभा अध्‍यक्ष से मुलाकात कर पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं और उनकी मांगों संबंधी एक पत्र सौंपा। समिति के संयोजक रवींद्र गुप्ता की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे मांग पत्र में 9 मांगां को प्रमुख रूप से शाम‍िल क‍िया है। इसमें कई राज्‍यों खासकर असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश,  महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, केरल आद‍ि राज्‍यों की ओर से दी जाने वाली मास‍िक पेंशन राश‍ि से अवगत कराया। महाराष्ट्र में पत्रकारों को पेंशन के रूप में ₹20000 और हरियाणा में ₹15000 प्रति माह मान्यता प्राप्त पत्रकारों को द‍िए जा रहे हैं। व‍िधानसभा अध्‍यक्ष से 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले पत्रकारों को जीवन यापन हेतु मास‍िक पेंशन सुव‍िधा लागू करने का आग्रह क‍िया है। अधिकतर राज्यों की तरह द‍...

Rapido : Women’s Empowerment पिंक मोबिलिटी महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए...

चित्र

गौसंवर्धन समर्पित जेडी माहेश्वरी ने राज्यपाल को भेंट की गौमाता

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । राष्ट्रीय गौ आधारित प्राकृतिक किसान सम्मेलन के अवसर पर जेडी माहेश्वरी ने राजस्थान के राज्यपाल को गौमाता भेंट कर अभिनंदन किया। यह आयोजन श्री पिंजरापोल गौशाला, सांगानेर, जयपुर में हुआ, जिसमें पवन अरोड़ा सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम आयोजक अतुल गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य गौ आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देना, जैविक खेती के महत्व को उजागर करना और किसानों को रासायनिक मुक्त खेती के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में गौशालाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और गौ उत्पादों को एक सशक्त उद्योग के रूप में स्थापित करने पर भी चर्चा की गई।  जेडी माहेश्वरी ने कहा, "गौमाता केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि यह हमारे पर्यावरण, कृषि और स्वास्थ्य से गहराई से जुड़ी हुई हैं। जैविक कृषि को सफल बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौ आधारित कृषि का प्रसार आवश्यक है। इस अवसर पर राज्यपाल ने गौसेवा और जैविक कृषि के इस अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा, "गौ आधारित प्राकृतिक कृषि, भारत के किसानों के लिए एक नई दिशा खोल सकती है। ह...

राजस्थान दिवस पर त्रेता युग की याद दिलाई मानस रामलीला के माध्यम से

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के मुख्य सभागार में मानस रामलीला का नाट्य मंचन किया गया। राजस्थान दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रंखला के तहत यह नाटक खेला गया। अयोध्या प्रसाद गौड़ लिखित व राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी) ग्रेजुएट नाट्य निर्देशक दम्पति अरू-स्वाति व्यास द्वारा निर्देशित इस नाटक में मंच पर 82 कलाकारों ने अभिनय किया वहीं 16 कलाकारों द्वारा मंच पार्श्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। अभिनय गुरूकुल, जोधपुर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को मंचीय अभिनय सहित फिल्म एवं टेलीविजन वाले अभिनय का रूप भी दिखाया।  मानस रामलीला में रामचरित मानस को केवट के दृष्टिकोण से समझाया गया।  क्या है मानस रामलीलाः- लेखक अयोध्या प्रसाद गौड़ के अनुसार मानस रामलीला एक नाट्य है जिसे गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरित मानस से प्रेरित हो कर लिखा गया है। उन्होंने बताया की आज 21 वीं सदी में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र व गुणों, कथन व करनी को अपनाने की अत्यधिक आवश्यकता है, ऐसे में मानस रामलीला द्वारा युवा...

सोलर अडॉप्शन को बढ़ावा देने के लिए SBI ने सोलर लोन हेतु ल्यूमिनस को ऑन बोर्ड किया

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली | देश में सोलर अडॉप्शन को बढ़ावा देने के प्रयास में भारत की कंपनी ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज़ ने देश के सबसे बड़े बैंक एसबीई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए । इस समझौता  का उद्देश्य देश भर के नागरिकों के लिए सोलर फाइनैंसिंग को सुलभ बनाना है। देश के सबसे बड़े ऋण दाता एसबीआई, जिसका 22000 से अधिक शाखाओं का वितरण नेटवर्क है, के साथ साझेदारी में ल्यूमिनस ने फाइनैंसिंग से लेकर इंस्टॉलेशन तक उपभोक्ताओं के लिए सोलर एनर्जी के अडॉप्शन को आसान बनाने का लक्ष्य रखा है। ल्यूमिनस ने अगले दो दशकों के लिए एसबीआई के साथ यह साझेदारी की है, जिसके तहत सोलर लोन के लिए एसबीआई के निर्धारित पोर्टल पर ल्यूमिनस को अनुशंसित पार्टनर क रूप में ऑनबोर्ड किया गया है। इसके अलावा यह साझेदारी कई फाइनैंसिंग सब-कैटेगरीज़ में भी विस्तारित की गई है जैसे सोलर सोल्युशन फाइनैंस, सप्लाई चेन फाइनैंस, ताकि उपभोक्ताओं को उनकी एनर्जी की विभिन्न ज़रूरतों के लिए फाइनैंशियल समाधान आसानी से सुलभ हो सकें। एमएसएमई, कॉर्पोरेट, इंस्टीट्यूशनल एवं इंडस्ट्रियल सहित सभी सेगमेन्ट्स को कवर करते हुए यह साझेदारी स्था...

जियो ने फाइल किए 4 हजार पेटेंट, सरकार ने दिया ‘राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार’

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली : जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) को दो प्रतिष्ठित बौद्धिक संपदा पुरस्कार मिले हैं। एक ओर भारत सरकार ने जियो प्लेटफॉर्म्स को राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं, प्रौद्योगिकी और नवाचार में असाधारण उत्कृष्टता के लिए वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन ने जियो प्लेटफॉर्म्स को ट्रॉफी से नवाजा है। दिल्ली में हुए एक समारोह में केंद्रिय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह सम्मान दिए। वैश्विक स्तर पर कंपनी ने पिछले तीन वर्षों में 4 हजार से अधिक पेटेंट दायर किए हैं।  इनमें से अधिकतर पेटेंट दूरसंचार, डिजिटल प्रौद्योगिकियों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्रों में दाखिल किए गए हैं। आसान भाषा में कहें तो ज्यादातर पेटेंट 5जी, 6जी और एआई तकनीकों के विकास और उनसे संबंधित प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से हैं।  जेपीएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आयुष भटनागर ने कहा, "हम केवल तकनीकों पर ही काम नहीं कर रहे। हम ऐसी क्षमताएँ विकसित कर रहे है, जो 5जी, 6जी और एआई के माध्यम से राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा मे...