संदेश

Press Club of Working Journalist के डिजीटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत हुई नीता सामंतराय

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट की अनुमति उपरांत सूरत गुजरात निवासी नीता सामंतराय, द क्रेजी करियर की संस्थापक और पॉडकास्ट होस्ट को संगठन की डिजीटल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया गया। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के डिजीटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका शशि दीप मुंबई द्वारा इस आशय की जानकारी प्रदाय की। नीता सामंतराय पूर्व में टाइम्स नाउ के साथ एक पूर्व शिक्षा पत्रकार हैं ।  उनके संचालन में स्थापित द क्रेजी करियर पॉडकास्ट है, जो छात्रों और पेशेवरों को सूचित करियर निर्णय लेने में मदद करने के लिए मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है। नीता कहानी कहने की विशेषज्ञता और शिक्षा और रोजगार परिदृश्य की गहरी समझ लेकर आती हैं। शिक्षा से इंजीनियर, जुनून से राष्ट्रीय स्तर की पिस्टल शूटर और वर्तमान में पीएचडी स्कॉलर, नीता की यात्रा बुद्धि, अनुशासन और उद्देश्य का एक शक्तिशाली मिश्रण है। वह करियर-केंद्रित कार्यों की लेखिका भी हैं जो अपरंपरागत और उभरते करियर पथों को उजागर करती हैं।

तम्बाकू नियंत्रण में राजस्थान अव्वल मिला Best Performance Award

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में प्रदेश में तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में प्रभावी कदम उठाते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की जा रही हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अर्न्तगत वर्ष 2024-25 में आयोजित गतिविधियों के आधार पर राजस्थान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार की ओर से राजस्थान को बेस्ट परफोरमेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।  दिल्ली में आयोजित समारोह में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव श्रीमती वी. हेकली झिमोमी एवं अतिरिक्त उप महानिदेशक, डॉ. एल. स्वास्थिचरण ने यह अवार्ड प्रदान किया। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एसएन धौलपुरिया, एएसपीओ नरेंद्र सिंह, एसपीओ डॉ. जकारिया चौहान ने यह अवार्ड प्राप्त किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने इस उपलब्धि के लिए तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई दी। उन्होंने कह...

योग दिवस पर Saras Yoga Sangam में राज्यपाल ने किया योग

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सेंट्रल पार्क में स्वयं योग करके आम जन को योग क्रियाएं करवाई। उन्होंने युवाओं और 50 वर्ष के ऊपर के लोगों के लिए योग और गति से जुड़ी विभिन्न शारीरिक मुद्राओं का प्रदर्शन कर प्रतिदिन इन्हें कर स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग हजारों साल से चली आ रही हमारी संस्कृति है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 21 जून को इसलिए चुना गया की वर्ष के 365 दिन में यह सबसे बड़ा दिन होता है। उन्होंने कहा कि मूलतः योग भारत का हैं। महर्षि पतंजलि ने इसकी शुरुआत की। जो योग नियमित करता है, वह जीवन पर्यंत स्वस्थ रहता है और उसकी आयु बढ़ती है। राज्यपाल ने राजस्थान कॉपरेटिव फेडरेशन, सरस डेयरी द्वारा आयोजित सामूहिक योग एवं स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही योग शिक्षकों, कलाकारों और योग शिक्षण से जुड़े प्रतिभावान बच्चों को प्रशस्ति पत्र और अपनी ओर से नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उद्योग, खेल एवं युवा मामले विभाग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि योग मन, बुद्धि और शरीर की एकता स्थापित...

Jodhpur अप्रैल 2025 में राष्ट्रीय स्तर पर टॉप पर रहा जियो

चित्र
० आशा पटेल ०  जोधपुर: रिलायंस जियो ने जोधपुर में अपनी नेटवर्क क्षमताओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा अप्रैल 2025 के लिए जारी इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आइडीटी) रिपोर्ट में सामने आई है। ट्राई की क्वालिटी ऑफ सर्विस ऑडिट के तहत कई शहरों और राजमार्गों पर रियल-टाइम नेटवर्क परफॉर्मेंस का मूल्यांकन किया गया, जिसमें राजस्थान लाइसेंस्ड सर्विस एरिया (एलएसए) के प्रमुख कॉरिडोर भी शामिल थे।  ड्राइव टेस्ट में कुल 316.2 किलोमीटर की दूरी तय की गई, जिसमें 314.2 किलोमीटर ड्राइव टेस्ट और 2 किलोमीटर वॉक टेस्ट शामिल है। जोधपुर में जियो ने डाटा सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए औसतन 274.97 एमबीपीएस की सबसे तेज़ डाउनलोड स्पीड और 41.02 एमबीपीएस की मजबूत अपलोड स्पीड दी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी जियो की 5जी डाउनलोड स्पीड 172.95 एमबीपीएस रही।  वॉइस कॉलिंग के मामले में भी जियो ने बाज़ी मारी। 0.69 सेकंड की सबसे तेज़ कॉल सेटअप टाइम (सीएसटी) और 100 प्रतिशत कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर) के साथ जियो ने भरोसेमंद सेवा का प्रमाण दिया।  ड...

Honda स्पोर्टी कैरेक्टर के साथ नई सिटी स्पोर्ट पेश की

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : होंडा ने मिड-साईज़ सेडान होंडा सिटी बोल्ड नए अवतार में पेश की। नई सिटी स्पोर्ट व्यक्तिगत पहचान के साथ युवा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए डिज़ाईन की गई है। इसमें ब्लैक एक्सेंट्स के साथ स्पोर्टी एक्सटीरियर स्टाईलिंग, प्रीमियम ऑल-ब्लैक इंटीरियर, कॉन्ट्रैस्टिंग रेड हाईलाईट्स और आम्बियांट लाईटिंग जैसी विशेषताएं हैं, जो ड्राईविंग का एक्सक्लुसिव अनुभव प्रदान करती हैं। नई सिटी स्पोर्ट अपनी टैगलाईन ‘लाईफ इज़ ए स्पोर्ट’ के साथ उन लोगों के लिए है, जो सड़क पर हों या जीवन में, सदैव ऊर्जा, आत्मविश्वास और सबसे खास बनने की महत्वाकांक्षा के साथ जीवन जीते हैं। सिटी स्पोर्ट सिटी लाईन-अप में लिमिटेड यूनिट्स के साथ एक नए ग्रेड में उपलब्ध होगी। यह उन लोगों के लिए एक्सक्लुसिव है, जो विशिष्टता की मांग करते हैं। यह सीवीटी (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) में 3 रंगों - रेडिएंट रेड मैटेलिक, प्लेटिनम व्हाईट पर्ल और मीडियोरॉयड ग्रे मैटेलिक में उपलब्ध होगी।  कुणाल बहल, वाईस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एवं सेल्स, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘नई सिटी स्पोर्ट युवाओं की महत्वाकांक्षा के ...

Delhi IYC Mega Job Fair 35 सौ युवाओं को मिली नौकरी

चित्र

नागा साधुओं ने दिलाया भारत को वैश्विक सम्मान,महाकुंभ 2025 में स्वास्थ्य पहल के लिए फ्रांस में मिला सम्मान

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : नागा साधुओं ने ‘नागा सन्त नेत्र परीक्षण’ (Naga Saint Eye Test) के माध्यम से भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह एक जन स्वास्थ्य अभियान था, जिसे फ्रांस में आयोजित कान्स लायंस इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ क्रिएटिविटी 2025 में हेल्थ एंड वेलनेस कैटेगरी में सिल्वर लायन पुरस्कार से नवाज़ा गया। यह पहल गोदरेज कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) और आईबेट्स फाउंडेशन के सहयोग से चलाई गई, जो डायबिटीज और रोकी जा सकने वाली अंधता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यरत एक सामाजिक संस्था है। भारत में लगभग 10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जिनमें से 60% लोगों को यह पता ही नहीं होता। डायबिटीज, रोकी जा सकने वाली अंधता का प्रमुख कारण भी है। गोदरेज क्रिएटिव लैब द्वारा विकसित ‘नागा संत नेत्र परीक्षण’ अभियान इस गंभीर समस्या को सांस्कृतिक रूप से जुड़ाव वाले और साहसी तरीके से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश थी। इस अभियान में नागा साधुओं के आध्यात्मिक प्रभाव और उनकी मौजूदगी का उपयोग करते हुए उन्हें "जीवित नेत्र परीक्षण चार्ट" की तरह प्रस्तुत किया गया। उनके शरीर पर देवना...

North East Power Conclave 2025 आठ पूर्वोत्तर राज्यों में क्षेत्रीय ऊर्जा परिवर्तन को गति देगा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  गुवाहाटी : भारत के पूर्वी सीमांत क्षेत्र में ऊर्जा विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईईईएमए) ने गुवाहाटी में नॉर्थ-ईस्ट पावर कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया। यह क्षेत्र में इस तरह का पहला आयोजन है, जिसमें नागालैंड के ऊर्जा मंत्री के.जी. केन्ये, मिजोरम के ऊर्जा मंत्री एफ. रोडिंगलियाना और असम, मिजोरम व त्रिपुरा के ऊर्जा सचिवों सहित आठों पूर्वोत्तर राज्यों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, यूटिलिटीज और 500 से अधिक उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना, आधारभूत संरचना में निवेश को तेज करना और पूर्वोत्तर भारत की ऊर्जा यात्रा में सामने आ रही विशिष्ट चुनौतियों और अवसरों को संबोधित करना है। सतत उत्पादन से लेकर स्मार्ट ट्रांसमिशन और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा कर रही है। उद्घाटन सत्र में बोलते हुए के.जी. केन्ये, मंत्री, पावर विभाग, नागालैंड सरकार, ने क्षेत्र के प्रति उद्योग का ध्यान बढ़ाने की अपील की, "मै...

Delhi Youth Congress ने लगाया रोजगार मेला, 35 सौ युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली, भारतीय युवा कांग्रेस ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मेगा रोजगार मेला 2025 का आयोजन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में दिल्ली के युवाओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस रोजगार मेले में प्राइवेट कंपनियों ने युवाओं के इंटरव्यू लिए, प्राइवेट कंपनिया जैसे टाटा अलायन्स, फ्लिपकार्ट, जिप्टो, वोल्टास, टेक महिंद्रा, पेटीएम, आदित्य बिरला, हिटाची, अर्बन क्लैप, जैसी 161 कंपनिया इस रोजगार मेले में शामिल हुई। इस दौरान रोजगार मेले में लगभग 8500 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, लगभग 7500 युवाओं के इंटरव्यू हुए, और 3500 युवाओं को हाथों हाथ जॉब लेटर मिले। इस दौरान कार्यक्रम में एआईसीसी संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, एआईसीसी प्रभारी काजी निजामुद्दीन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राजस्थान विधानसभा के नेता विपक्ष टीका राम जूली, सोशल मीडिया विभाग की चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत, कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता रागिनी नायक, किसान कांग्रेस के क...

School Bags : भारी बस्ते के बोझ तले दबता बचपन

चित्र
०  श्याम कुमार कोलारे ०  शिक्षा का उद्देश्य केवल विषयों का ज्ञान देना नहीं है, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाना है। अगर वही शिक्षा बच्चों के स्वास्थ्य पर भार बन जाए तो वह कैसी शिक्षा है? क्या हम ऐसे भविष्य की कल्पना कर रहे हैं जहाँ बच्चे कुर्सियों पर झुक कर बैठने को मजबूर हों, पीठ दर्द से जूझ रहे हों और मानसिक तनाव में हों? बस्ते का यह वजन कोई अपवाद नहीं है, बल्कि एक सामान्य स्थिति है। यह कहानी हर उस छात्र की है जो रोज़ स्कूल का बोझ अपने कंधों पर ढोता है, जिसकी उम्र खेलने-कूदने की होती है। आज स्कूल शिक्षा का मंदिर कम और किताबों के बोझ का गोदाम अधिक बनते जा रहे हैं।  अक्सर देखा गया है कि स्कूल बच्चों को महंगी और भारी पुस्तकों के सेट खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। ये किताबें किसी एक प्रकाशक से जुड़ी होती हैं, हर विषय के लिए अलग-अलग कार्यपुस्तिकाएं, प्रैक्टिस बुक्स और गाइड्स बच्चों के बैग का भार बढ़ाती हैं। इस पूरे परिदृश्य में अभिभावकों की स्थिति अत्यंत दयनीय होती है। वे जानते हैं कि यह बोझ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है, फिर भी वे चाह कर भी कुछ नहीं कर पाते। विरोध कर...