संदेश
पीएम मोदी ने गुवाहाटी टर्मिनल का किया उद्घाटन नॉर्थ-ईस्ट कनेक्टिविटी में स्थापित हुआ नया मानक
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। यह प्रोजेक्ट कांसेप्ट से लेकर ऑपरेशन तक इसे तैयार करने में एक साल से भी कम समय लगा। टर्मिनल के ऑपरेशनल रेडीनेस पर सख़्त और योजनाबद्ध तरीके से ध्यान दिया गया। इस टर्मिनल का डिज़ाइन प्रधानमंत्री द्वारा एडवांटेज असम 2.0 के दौरान प्रस्तुत किया गया था। फरवरी के आखिर तक इसके ऑपरेशन की तैयारी इस बात को रेखांकित करती है कि भारत में अब एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर कितनी तेज़ी से ज़मीन पर उतारा जा रहा है। जर्मनी के म्यूनिख से आए एक्सपर्ट की टीम के सहयोग से ऑपरेशनल रेडीनेस और एयरपोर्ट ट्रांसफर प्रोग्राम ने यह सुनिश्चित किया है कि सिस्टम, प्रोसेस, स्टाफ और पैसेंजर फ्लो पहले दिन से ही सुरक्षित और सटीक रूप से काम करे। क्षेत्रीय पहचान से जुड़ा यह आधुनिक टर्मिनल “द बैंबू ऑर्किड्स” असम के प्रसिद्ध कोपौ फूल (फॉक्सटेल ऑर्किड) और पूर्वोत्तर की स्थानीय बांस प्रजातियों से प्रेरित है। इसमें असम के भोलुका बांस और अरुणाचल प्रदेश के अपातानी बांस का उपयोग किया गया है। प्राकृतिक सामग्...
आरईसी ने 5वें पीएसयू ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड्स 2025 सम्मान हासिल किए
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली : आरईसी लिमिटेड ने 5वें पीएसयू ट्रांसफॉर्मेशन अवॉर्ड्स 2025 में चार प्रतिष्ठित कैटेगरी में अवॉर्ड जीते हैं। ये सम्मान आरईसी की ऑपरेशनल मज़बूती, सस्टेनेबिलिटी, मज़बूत गवर्नेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के प्रति मज़बूत प्रतिबद्धता को दिखाते हैं। रेज़िलिएंस इन एक्शन अवार्ड कैटेगरी में, आरईसी को 'साइबर डिफेंस एंड रेज़िलिएंस' के लिए सिल्वर अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड के. वेणुगोपाल, सीनियर जनरल मैनेजर (आईटी) और हेड ऑफ डिपार्टमेंट सीआईसीओ ने CISO टीम के साथ मिलकर लिया। यह अवार्ड आरईसी के मज़बूत साइबर सिक्योरिटी फ्रेमवर्क और बदलते डिजिटल खतरों के खिलाफ़ तैयारी को पहचान देने के लिए दिया गया। ग्रीन पीएसयू अवार्ड कैटेगरी में, आरईसी को 'ईएसजी लीडरशिप और नेट-ज़ीरो ऑपरेशंस' के लिए गोल्ड अवार्ड मिला। यह सम्मान जनरल मैनेजर (फाइनेंस) अवनीश कुमार भारती और डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस) नेहा शर्मा ने स्वीकार किया, जो पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस प्रैक्टिस में आरईसी की लीडरशिप और नेट-ज़ीरो लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में उसके लगातार प्रयासों को दिखाता है। आरईसी...
प्लास्टइंडिया 2026 भारत के 50 अरब अमेरिकी डॉलर के प्लास्टिक्स उद्योग में अवसरों का अनावरण
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर, प्लास्टइंडिया फाउंडेशन ने जयपुर मेंआयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्लास्टइंडिया 2026 के आगामी संस्करण की घोषणा की। इस अवसर पर उद्योग के सतत विकास, नवाचार और वैश्विक सहयोग के रोडमैप को रेखांकित किया गया। प्लास्टिक्स और पॉलिमर क्षेत्र के लिए विश्व के अग्रणीप् प्लेटफॉर्म में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त प्लास्टइंडिया 2026, उद्योग जगत के नेताओं, नीति-निर्माताओं,वैश्विक प्रदर्शकों, स्टार्टअप्सऔर वैल्यू चेन से जुड़े प्रौद्योगिकी प्रदाताओं को एक मंच पर लाएगा। जयपुर में आयोजित यह लॉन्च, प्लास्टइंडिया 2026 की राष्ट्रव्यापी आउटरीच का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो क्षेत्रीय उद्योग हितधारकों को जोड़ने के साथ-साथ औद्योगिक विनिर्माण और निवेश के क्षेत्र में राजस्थान की बढ़ती भूमिका को भी सुदृढ़ करता है। प्लास्टइंडिया 2026 ने जयपुर में ‘भारत नेक्स्ट’ विज़न प्रस्तुत किया। भारत के 50 अरब अमेरिकी डॉलर के प्लास्टिक्स उद्योग मेंअवसरों का अनावरण जीरो अपशिष्ट प्रदर्शनी की प्रतिबद्धता सततता के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, प्लास्टइंडिया 2026 को एक शून्य-...
पुणे ग्रैंड टूर 2026 भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग रोड रेस की शुरुआत
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर : भारत में पेशेवर साइक्लिंग के बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026 की ट्रॉफी का जयपुर में अनावरण किया गया। यह समारोह राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी तथा जितेंद्र डूडी (आईएएस), कलेक्टर, पुणे जिला (रोड रेस का मेज़बान शहर) की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मदन राठौड़, सांसद, राजस्थान; डॉ. नीरज के. पवन (आईएएस), खेल सचिव, राजस्थान; ओंकार सिंह, चेयरमैन, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया; तथा सरिका चौधरी, चेयरपर्सन, सेलेक्शन कमेटी, राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन भी उपस्थित रहे। पुणे जिला प्रशासन द्वारा जितेंद्र डूडी (आईएएस) के नेतृत्व में तथा महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से आयोजित बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026, भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का साइक्लिंग रोड रेस आयोजन है। यह देश की पहली UCI 2.2 श्रेणी की रोड रेस होगी, जिसमें विश्वभर से साइक्लिस्ट भारत की धरती पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। चुनौतीपूर्ण मार्गों और समृद्ध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लिए पहचाना जाने वाला यह आयोजन पुणे और भारत को वैश्विक साइक्लिंग मानचित्र पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ट्रॉफी ...
शिक्षा ज्ञान व नैतिक मूल्यों का करती है विकास
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। शिक्षा केवल ज्ञान तक सीमित नहीं होती, बल्कि वैश्विक दृष्टिकोण, सृजनात्मकता, नैतिक मूल्यों और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति से विद्यार्थी के विकास में योगदान करती है। कपिल ज्ञानपीठ, जयपुर के एनुअल फंक्शन ‘अभिव्यक्ति-ए ग्लोबल ओडिसी’ जो बिडला ऑडिटोरियम में मनाया गया। डायरेक्टर मनोज मोदी ने मुख्य अतिथि संदीप सिंह चौहान, आईपीएस, इन्स्पेक्टर जनरल, जयपुर का अभिनंदन किया। प्रिंसिपल प्रीति माथुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की अकादमिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और नवाचारों का विवरण दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष एन. के. मोदी ने स्टूडेंट्स की मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने छात्रों की प्रतिभा और मंच पर उनकी उपस्थिति की प्रशंसा करते हुए बड़े ख्वाब देखने, नैतिक मूल्यों में निहित रहने और समाज में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ‘अभिव्यक्ति-ए ग्लोबल ओडिसी’ थीम को जीवंत किया। संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से छात्रों ने वैश्विक विविधता, विभिन्न संस्कृतियों की विरासत और सृ...
लावण्या कंवर ने 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 7 मेडल्स जीत कर इतिहास रचा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर | राजस्थान की लावण्या कंवर ने 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियन शिप 2025 में 07 मेडल्स जीत कर इतिहास रच दिया और राजस्थान का परचम लहराया । 14 साल की लावण्या कंवर ने 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में पिस्टल इवेंट्स में एक ही चैंपियनशिप में कुल 7 मेडल्स (1 गोल्ड, 4 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज) जीतकर उन्होंने राजस्थान का मान-सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन की मिसाल है ! लावण्या के कोच योगेश शेखावत ने बताया कि दिल्ली में चल रही 68 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप जो कि 11 दिसंबर से 04 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है जिसमें लावण्या ने अलग अलग केटेगरी में टोटल 07 मैडल अपने नाम किए। जयपुर की एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी में रोजाना 5-6 घंटे कठिन परिश्रम करती हैं। “लावण्या पहले से ही स्कूल नेशनल गेम्स और प्रि-नेशनस्तर पर कई मेडल्स जीत चुकी हैं। कोच योगेश ने कहा कि, “लावण्या की हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग पर हमारा पूरा फोकस है लावण्या ने इस सफलता श्रेय उनके माता-पिता की त्यागमयी भावना और एकलव्य टीम की मेहनत को ...
जेजेएस शो में 13 देशों के ट्रेड डेलीगेट्स ने की शिरकत
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। जयपुर ज्वैलरी शो जैसे आयोजन व्यक्तिगत और संस्थागत संबंधों को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाते हैं। जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका, इंक. (जीआईए) के अध्यक्ष और सीईओ यह विचार जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका, इंक. (जीआईए) के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रीतेश पटेल ने व्यक्त किए। सीतापुरा स्थित नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बी2बी और बी2सी ज्वैलरी एग्जीबिशन 'जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस)' के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। शो की थीम 'कलर्ड जेमस्टोन्स- शेपिंग ड्रीम्स इन एवरी कलर' रखी गई है। उन्होंने कहा कि" ज्वैलरी उद्योग में सहयोग और विश्वास को बढ़ाने वाला शानदार मंच है जेजेएस" | पटेल ने ग्राहकों के विश्वास को बढ़ाने के महत्व पर भी जोर दिया। जीआईए की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि जीआईए की स्थापना उपभोक्ताओं को शिक्षित करके उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य के साथ की गई थी। जीआईए का कार्य रिसर्च और विज्ञान पर आधारित है। जेमस्टोन्स की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए 32,000 वेरिफाइ...
जियो सबसे आगे, 1,037 देश का सबसे बड़ा वैश्विक पेटेंट फाइलर
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० नई दिल्ली : भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन Controller General of Patents, Designs & Trade Marks की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट में जियो प्लेटफॉर्म्स को भारत का सबसे बड़ा वैश्विक पेटेंट फाइलर बताया गया है। जियो प्लेटफॉर्म्स ने एक वर्ष में 1,037 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट दाखिल किए हैं। यह संख्या रैंकिंग में दूसरे से दसवें स्थान तक मौजूद सभी भारतीय कंपनियों और संस्थानों द्वारा दाखिल पेटेंट्स के कुल जोड़ से दोगुनी से भी अधिक है। TVS मोटर (238), CSIR (70), IIT मद्रास (44) और ओला इलेक्ट्रिक (31) जैसे नाम इस दौड़ में काफी पीछे आते हैं। जियो द्वारा 2024-25 में कुल 1,654 पेटेंट आवेदन किए गए। 31 मार्च 2025 तक कंपनी के पास 485 स्वीकृत पेटेंट थे, जिनमें बड़ा हिस्सा 5G, 6G और नेटवर्क टेक्नोलॉजी से जुड़ा है। जियो अब केवल एक टेलीकॉम ऑपरेटर नहीं, बल्कि भारत की अग्रणी डीप-टेक कंपनियों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुका है। इंडस्ट्री ने भी जियो को एक मजबूत ग्लोबल IP प्लेयर के तौर पर मान्यता दी है। हाल ही में CII इंडस्ट्रियल इनोवेशन अवॉर्ड्स 2025 मे...
26वां केबल टीवी शो 2025 : सीटीएमए के उत्कृष्टता के 30 वर्ष पूरे होने का जश्न
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० कोलकाता : भारत के सबसे बड़े डिजिटल केबल टेलीविजन, ब्रॉडबैंड और सार्क क्षेत्र में ओटीटी पर केंद्रित ट्रेड शो में से एक 26वां केबल टीवी शो 2025 का उद्घाटन बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण मिलन मेला, कोलकाता में किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल द्वारा किया गया। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी 19 दिसंबर तक चलेगी। आयोजकों को एक लाख से अधिक विज़िटर्स के आने की उम्मीद है। यह आयोजन केबल टीवी इक्विपमेंट्स ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीटीएमए) द्वारा आयोजित किया जा रहा है और भारतीय टेलीविजन उद्योग के साथ सीटीएमए के 30 वर्षों की विकास यात्रा का प्रतीक है। एक साधारण शुरुआत से लेकर आज सार्क क्षेत्र की सबसे बड़ी डिजिटल केबल और ब्रॉडबैंड प्रदर्शनी बनने तक, केबल टीवी शो ने उद्योग के विकास को लगातार दर्शाया है। पवन जाजोदिया, चेयरमैन, प्रदर्शनी, सीटीएमए ने कहा, “केबल टीवी शो 2025 हमारे लिए गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है, क्योंकि हम केबल और ब्रॉडकास्टिंग बिरादरी के साथ सीटीएमए के 30 शानदार वर...