संदेश

रक्तदान महा अभियान को OMG बुक ऑफ रिकार्ड ने किया वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग द्वारा दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्य तिथि ( विश्व बंधुत्व दिवस ) पर भारत व नेपाल में चलाए गए रक्तदान महा अभियान को ओ एम जी बुक ऑफ रिकार्ड ने किया वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल। शांतिवन के डायमंड हाल में आयोजित अवार्ड कार्यक्रम में ओ एम जी बुक ऑफ रिकार्ड के प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता आनंद व टीम के द्वारा समाज सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके अवतार भाई व अन्य पदाधिकारियों को वर्ल्ड रिकार्ड का मेडल, मोमेंटो प्रदान कर प्रशस्ति पत्र दिया। कार्यक्रम में देशभर से आए दस हजार से अधिक लोग मौजूद रहे। प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता आनंद ने कहा कि कोई भी वर्ल्ड रिकार्ड बनाते समय पांच पैरामीटर देखे जाते हैं। पहला है कि वर्ल्ड रिकार्ड में समाज के लिए कुछ होना चाहिए। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के समाज सेवा प्रभाग ने 17 अगस्त से 25 अगस्त 2025 तक संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनकी दादी प्रकाशमणि के 18वें पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में भारत सहित नेपाल में रक्तदान महाअभियान चलाया गया था। इसके तहत दोनों देशों में 88378 यूनिट रक्तदान किया गया थ...

JIFF 2026 : 23 देशों की 51 फ़िल्में और 21 पटकथाएँ चयनित.वैश्विक सिनेमा का उत्सव

चित्र
० अशोक चतुर्वेदी ०  NEW DELHI : 18वाँ जयपुर इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल (JIFF) 2026, जो 13 से 15 फ़रवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है, ने अपनी तीसरी नामांकित फ़िल्मों की सूची घोषित कर दी है। इससे पूर्व जारी की गई प्रथम सूची में 37 देशों की 221 फ़िल्में तथा द्वितीय सूची में 29 देशों की कुल 119 फ़िल्में चयनित की गई थीं। तीसरी सूची की घोषणा के साथ ही JIFF 2026 ने विश्व के सबसे विविध और प्रतिस्पर्धी फ़िल्म महोत्सवों में स्थापित किया है। तीसरी सूची में कुल 23 देशों से चयनित 51 फ़िल्में एवं 21 पटकथाएँ शामिल हैं, जिन्हें 387 अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियों में से चुना गया है। ये चयन फ़ीचर फ़िक्शन, डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर, शॉर्ट फ़िक्शन, डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट, एनीमेशन, फ़ोटोग्राफ़ी, गीत/संगीत, पटकथा एवं स्टूडेंट फ़िल्म्स जैसी विभिन्न प्रतिस्पर्धी श्रेणियों में किए गए हैं। विश्व के 23 देशों के फ़िल्मकारों का प्रतिनिधित्व करते हुए, ये चयन फ़ेस्टिवल की कलात्मक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक सिने संवाद के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। इस सूची में भारत सहित विभ...

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मई दिल्ली :  कमर्शियल  एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 111 रु की बढ़ोतरी हुई है।  ध्यान देने योग्य है कि  कमर्शियल  एलपीजी सिलेंडरों की कीमत बाजार द्वारा निर्धारित होती है और अंतरराष्ट्रीय मानकों से जुड़ी होती है। व्यावसायिक एलपीजी की कीमतों में संशोधन वैश्विक एलपीजी कीमतों और संबंधित लागतों में उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। घरेलू एलपीजी की कीमतें नहीं बदली हैं। भारत अपनी एलपीजी की खपत का लगभग 60% आयात करता है, और इसलिए घरेलू एलपीजी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों से जुड़ी हुई हैं, जिसमें सऊदी अरब की प्रति मीट्रिक टन कीमत को अंतरराष्ट्रीय मानक माना जाता है। जहां सऊदी अरब की औसत प्रति मीट्रिक टन कीमत जुलाई 2023 में 385 अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन से बढ़कर नवंबर 2025 में 466 अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गई, यानी इसमें लगभग 21% की वृद्धि हुई, वहीं इसी अवधि में घरेलू एलपीजी की कीमत में लगभग 22% की कमी आई, जो अगस्त 2023 में 1103 रुपये से घटकर नवंबर 2025 में 853 रुपये हो गई। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए, 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, जि...

1 फरवरी 2026 के बाद जारी किए जाने वाले नए फास्टैग वाली कारों के लिए केवाईवी बंद कर दिया गया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली : राजमार्गों का उपयोग करने वाले लोगों को होने वाली परेशानियों से बचाने हेतु, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 1 फरवरी 2026 से सभी नए जारी किए गए फास्टैग वाली कारों ( कार/जीप/वैन फास्टैग ) के लिए ‘नो योर व्हीकल (केवाईवी)’ को बंद करने का फैसला किया है। यह सुधार सड़क का उपयोग करने वाले उन लाखों आम लोगों को बड़ी राहत देगा, जिन्हें वाहनों के दस्तावेज होने के बावजूद फास्टैग के सक्रिय होने के बाद जारी होने के उपरांत केवाईवी संबंधी जरूरतों के कारण असुविधा और देरी का सामना करना पड़ रहा था। कारों के लिए पहले से जारी मौजूदा फास्टैग के लिए, अब केवाईवी रूटीन जरूरत के तौर पर अनिवार्य नहीं होगा। केवाईवी केवल वैसे खास मामलों में जरूरी होगा जहां ढीले फास्टैग, गलत जारी होने, या गलत इस्तेमाल से जुड़ी समस्याएं जैसी शिकायतें मिलती हैं। किसी भी शिकायत के न होने पर, मौजूदा कार फास्टैग के लिए किसी केवाईवी की जरूरत नहीं होगी। सटीकता, अनुपालन और प्रणाली की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के साथ उपयोग करने वाले लोगों के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाने हेतु, एनएचएआई न...

प्रधानमंत्री भगवान बुद्ध से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली  :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 जनवरी को राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर, दिल्ली में भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसका शीर्षक द लाइट एंड द लोटस: रेलिक्स ऑफ द अवेकेंड वन है। यह प्रदर्शनी पहली बार उन पिपरहवा अवशेषों को एक साथ लाती है, जिन्हें एक सदी से भी अधिक समय के बाद स्वदेश वापस लाया गया है और साथ ही पिपरहवा से प्राप्त उन प्रामाणिक अवशेषों और पुरातात्विक सामग्रियों को भी प्रदर्शित करती है जो राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली और भारतीय संग्रहालय, कोलकाता के संग्रह में संरक्षित हैं। 1898 में खोजे गए पिपरहवा के अवशेष प्रारंभिक बौद्ध धर्म के पुरातात्विक अध्ययन में एक केंद्रीय स्थान रखते हैं। ये भगवान बुद्ध से सीधे जुड़े सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण अवशेषों में से हैं। पुरातात्विक प्रमाण पिपरहवा स्थल को प्राचीन कपिलवस्तु से जोड़ते हैं, जिसे व्यापक रूप से उस स्थान के रूप में पहचाना जाता है जहाँ भगवान बुद्ध ने संन्यास लेने से पहले अपना प्रारंभिक जीवन व्यतीत किया था। यह प्रद...

जे.डी.बिड़ला इंस्टीट्यूट ने IMA ,USA के साथ किया करार छात्रों के लिए खुले ग्लोबल करियर के अवसर

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : जे.डी. बिड़ला इंस्टीट्यूट,कोलकाता ने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स, यूएसए के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर कर प्रोफेशनल शिक्षा के क्षेत्र में एक उपलब्धि हासिल की है। इस साझेदारी के माध्यम से जेडीबीआई पूर्वी भारत का पहला कॉलेज बन गया है जिसने मैनेजमेंट अकाउंटिंग और फाइनेंस के क्षेत्र में विश्व-स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल संस्था आईएमए के साथ औपचारिक सहयोग स्थापित किया है, जिसका उद्देश्य छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक कौशल और अंतरराष्ट्रीय प्रमाण-पत्रों से सशक्त बनाना है। यह एमओयू एक शैक्षणिक साझेदारी की शुरुआत है, जिसका उद्देश्य छात्रों को वैश्विक रूप से प्रासंगिक कौशल, अंतरराष्ट्रीय प्रमाण-पत्र और उद्योग-उन्मुख सीखने के अवसर प्रदान करना है। यह पहल जेडीबीआई की कैरियर-केंद्रित शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और बदलती वैश्विक प्रोफेशनल आवश्यकताओं के अनुरूप छात्रों को तैयार करने के दृष्टिकोण को और सशक्त बनाती है।  जेडीबीआई के छात्र अपने नियमित डिग्री प्रोग्राम के साथ-साथ आईएमए द्वारा प्रदान किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय ...

दमन प्रतिरोधी प्रतिनिधिमंडल ने चौमूं में दमन के शिकार इलाकों का किया दोरा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | दमन प्रतिरोधी आंदोलन,राजस्थान के तीन प्रतिनिधिमंडलों ने चौमूं का दौरा किया। दमन प्रतिरोधी आंदोलन, राजस्थान की बैठक में प्रतिनिधिमंडलों की रिपोर्ट के आधार पर सामने आई जानकारी चोमूं में अल्पसंख्यकों के मौहल्लों में उच्चाधिकारियों की शह पर पुलिसकर्मियों ने जमकर तांडव किया । साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा अमानवीय दमन, लूट-पाट और तोड़-फोड़ की गई। घरों में घुसकर औरतों और बच्चों के साथ भी की बदसलूकी और मारपीट। बच्चों, बुजुर्गों, बीमारों और मानसिक विक्षिप्त को भी नहीं बख्शा। स्थानीय प्रशासन, थानाधिकारी और उच्चाधिकारियों की भूमिका संदिग्ध और गैरजिम्मेदाराना थी । प्रतिनिधिमंडल ने घायलों को उपचार और पीड़ितों को नुक्सान का मुआवजा देने की मांग की है । दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की मांग भी की है । प्रतिनिधिमंडलों ने चौमूं के पुलिस दमन का शिकार हुये पठानों का मौहल्ला, कुम्हारों का मौहल्ला, लुहारों का मौहल्ला और अन्य प्रभावित इलाकों का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में सीपीआई(एम) के पोलित ब्यूरो सदस्य और सीकर सांसद का.अमराराम, सीपीआई(एम) जयपुर जिला सचिव ड...

नव वर्ष नया हर्ष हो – नव वर्ष नव हर्ष हो

चित्र
० शेख अब्दुल वहाब ०  नव वर्ष नया हर्ष हो – नव वर्ष नव हर्ष हो जीवन है संघर्ष स्वीकार सहर्ष हो नई उमंग नया उल्लास हो नया उत्साह जीवन भर हो नव तरंग मन में दूर हो दुःख दूर वेदनाएं, विपदाएं हो विमुख केवल श्रम से प्राप्त सुख हो मुख पर न हो मुखौटा झूठा मानव मन का शुद्ध हो जीवन अनूठा परनिर्भर नहीं आत्म निर्भर हो जन त्यागे स्वार्थ को अपना उपकार परोपकार परमार्थ जानें ईश्वर में हो आस्था छल कपट का भाव न हो ममता - मनुष्यता का अभाव न हो हिंसा को कर नकार अहिंसा को अपनाएं बना रहे जन मन में यह भाव अक्षुण्ण हो सांप्रदायिक सद्भाव कभी न घेरे निराशा घन आलोडित हों आशाएं मन धीरज धरे मन सदा, सकारात्मक जीवन हो l नव वर्ष नव हर्ष हो जीवन है संघर्ष स्वीकार सहर्ष हो -०-

50 करोड़ सब्सक्राइबर और 162 एक्साबाइट डेटा ट्रैफिक के साथ जियो ने बनाया रिकॉर्ड

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  साल 2025 भारत के डिजिटल सफर में एक निर्णायक मोड़ के रूप में दर्ज हुआ, जहां 5G टेक्नोलॉजी ने न केवल नेटवर्क स्पीड बढ़ाई, बल्कि देश के डेटा उपयोग के तौर-तरीकों को ही बदल कर रख दिया। इस बदलाव के केंद्र में रहा रिलायंस जियो, जिसने बड़े पैमाने पर 5G माइग्रेशन के जरिए भारत को एक नए डेटा युग में पहुंचा दिया। जियो नेटवर्क पर वर्ष 2025 के दौरान 23.4 करोड़ से अधिक यूजर्स का जियो ट्रू 5G पर माइग्रेशन हुआ, जिसका सीधा असर डेटा कंजम्प्शन पैटर्न में दिखा। जनवरी 2025 में जहां प्रति यूजर औसतन मासिक डेटा खपत 32.3 जीबी थी, वहीं वर्ष के अंत तक यह बढ़कर 38.7 जीबी तक पहुंच गई। आज जियो के कुल वायरलेस डेटा ट्रैफिक का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा 5G से आ रहा है, जो यह दर्शाता है कि हाई-स्पीड कनेक्टिविटी अब भारत में मेनस्ट्रीम बन चुकी है। 5G नेटवर्क की तेज़ स्पीड और बेहतर एफिशिएंसी ने वीडियो स्ट्रीमिंग, क्लाउड-आधारित सेवाओं, ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल वर्कस्पेस जैसे उपयोगों को नई रफ्तार दी। जियो का दावा है कि उसके 5G नेटवर्क की स्पीड प्रतिस्पर्धियों की तुलना में 1.4 गुना तेज है, जबकि प्रोडक्टिव...

स्टैंडअलोन नेटवर्क से जियो ने बनाई मजबूत बढ़त 5G को बनाया व्यावहारिक

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : देश के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने 5G के लिए अलग-अलग रणनीतियां अपनाईं। जियो ने शुरुआत से ही पूरी तरह स्टैंडअलोन (SA) 5G नेटवर्क पर निवेश किया, जबकि एयरटेल ने नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) मॉडल के जरिए तेजी से सेवाएं शुरू कीं। अब यह फर्क उपयोगकर्ता अनुभव में साफ दिखने लगा है।  जियो के 5G उपभोक्ता अपने मोबाइल समय का 67.3 प्रतिशत 5G नेटवर्क पर बिताते हैं, जबकि 5G सिग्नल की उपलब्धता 68.1 प्रतिशत है। यह बेहद कम अंतर दर्शाता है कि जियो का नेटवर्क कवरेज को प्रभावी उपयोग में बदल पा रहा है। इसके मुकाबले एयरटेल की 5G सिग्नल उपलब्धता 66.6 प्रतिशत होने के बावजूद उसके उपभोक्ता केवल 28 प्रतिशत समय ही 5G पर रहते हैं, जिसकी मुख्य वजह उसका 4G पर निर्भर NSA नेटवर्क है।  वोडाफोन आइडिया ने मार्च 2025 में मुंबई से 5G सेवाओं की शुरुआत की और नेटवर्क अभी शुरुआती चरण में होने के कारण 5G का वास्तविक उपयोग सीमित है। वहीं बीएसएनएल 5G से पहले स्वदेशी 4G नेटवर्क पर फोकस कर रहा है. लगभग 98,000 5G-रेडी टावर स्थापित कर चुका है और 2026 में लॉन्च प्रस्तावि...