नवीनीकृत जनोपयोगी भवन, “दी ज्वैल्स” का लोकार्पण
० आशा पटेल ० जयपुर। नवीनीकृत जनउपयोगी भवन "दी ज्वैल्स " का लोकार्पण मुख्य अतिथि निर्मल बरड़िया व उद्घाटनकर्ता नरेंद्र कुमार लुणावत की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष आलोक सौंखिया ने पूर्व के जौहरियों का उल्लेख करते हुए भवन की प्रसंगिकता एवं सार्थकता के बारे में बताया। समारोह में पूर्व के अध्यक्ष, नवीनीकरण में 66 सहयोगकर्ता व जयपुर के अनेक जौहरीगण उपस्थित रहे।। मानद सचिव नीरज लूणावत ने बताया कि ज्वैलर्स एसोसिएशन के इस भवन का इतिहास बहुत पुराना है । 60के दशक के उस दौर में इस भवन के सामने mental हॉस्पिटल था पर उसमें आने वाले मरीजों के परिजनों के ठहरने की आस पास में कोई व्यवस्था नहीं थी, उस समय की ज्वेलर्स एसोसिएशन कमेटी में इस विषय को लेकर चर्चा हुई और mental हॉस्पिटल के सामने एक ऐसा बहु जन उपयोगी भवन बनाने का विचार किया गया जो mental हॉस्पिटल के मरीज़ो के परिजनों के रुकने के काम आ सके व साथ ही साथ हमारे ज्वेलर्स बंधुओं के भी विभिन्न अवसरों पर काम आ सके । उस समय ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार कासलीवाल थे और सिरहमल नवलखा उस समय UIT में प्रतिनिधि थे , सरदारमल सां...