IFWJ धरना स्थल पर पुलिस ने पहुंच कर बताया अवैध और मुकदमा दर्ज करने की दी धमकी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। आईएफडब्ल्यूजे संगठन द्वारा प्रशासन की आड़ में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर और झूठे मुकदमों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर दिए जा रहे धरना स्थल पर पुलिस अधिकारी ने आकर धरने को अवैध बताते हुए मुकदमा दर्ज करने की बात कही।
जबकि संगठन द्वारा पहले से ही अनिश्चितकालीन धरने की अनुमति हेतु दिनांक 01 अप्रैल को ही लिखित आवेदन पुलिस उपायुक्त दक्षिण को कमरा नं 15 के माध्यम से दे दिया गया था। परन्तु जिस प्रकार धरने के दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रभाव से धरना स्थल पर पूरे दिन पत्रकारों व मिडिया की आवाजाही बढ़ती जा रही है उससे प्रशासन चिंता दिखाई देने लगी है।
शायद इसी कारण प्रशासन या सरकार के इशारे पर दमनकारी नीति के तहत धरना समाप्त कराने की कुचेष्टाए शुरू हो चुकी है। लेकिन पुलिस प्रशासन की यह नकारात्मक प्रतिक्रिया संगठन के इस संघर्ष को और भी अधिक मजबूती प्रदान करने जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास