नवीनीकृत जनोपयोगी भवन, “दी ज्वैल्स” का लोकार्पण
० आशा पटेल ०
जयपुर। नवीनीकृत जनउपयोगी भवन "दी ज्वैल्स " का लोकार्पण मुख्य अतिथि निर्मल बरड़िया व उद्घाटनकर्ता नरेंद्र कुमार लुणावत की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष आलोक सौंखिया ने पूर्व के जौहरियों का उल्लेख करते हुए भवन की प्रसंगिकता एवं सार्थकता के बारे में बताया। समारोह में पूर्व के अध्यक्ष, नवीनीकरण में 66 सहयोगकर्ता व जयपुर के अनेक जौहरीगण उपस्थित रहे।।
1972 में इस भवन का कार्य पूर्ण होने पर राजस्थान के मुख्य मंत्री बरकतउल्ला ख़ान द्वारा इसका लोकार्पण किया गया । वर्तमान कार्य समिति 2024-2026 में यह नवीनीकरण का कार्य महावीर डागा को सौंपा गया जिन्होंने अपनी पूरी कमेटी के साथ इस कार्य को एक निश्चित समय में पूरा किया ।
मुख्य अतिथि निर्मल बरड़िया ने असोसिएशन की जैम बौर्स परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए सभी से उदार मन से इसमें सहयोग करने का आव्हान किया। उद्घाटन कर्ता नरेंद्र लुणावत ने नवीनीकरण कार्यों की सराहना करते हुए सुझाव दिया की समाज के लोगो के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कुछ प्रयास करने चाहिए। समारोह के दौरान नवीनीकरण में सहयोगी रहे सभी जौहरीयों का माल्यार्पण एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।

मानद सचिव नीरज लूणावत ने बताया कि ज्वैलर्स एसोसिएशन के इस भवन का इतिहास बहुत पुराना है । 60के दशक के उस दौर में इस भवन के सामने mental हॉस्पिटल था पर उसमें आने वाले मरीजों के परिजनों के ठहरने की आस पास में कोई व्यवस्था नहीं थी, उस समय की ज्वेलर्स एसोसिएशन कमेटी में इस विषय को लेकर चर्चा हुई और mental हॉस्पिटल के सामने एक ऐसा बहु जन उपयोगी भवन बनाने का विचार किया गया जो mental हॉस्पिटल के मरीज़ो के परिजनों के रुकने के काम आ सके व साथ ही साथ हमारे ज्वेलर्स बंधुओं के भी विभिन्न अवसरों पर काम आ सके ।
उस समय ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार कासलीवाल थे और सिरहमल नवलखा उस समय UIT में प्रतिनिधि थे , सरदारमल सांघी UIT के चेयरमैन थे । UIT यानि एक तरह से उस समय का नगर निगम था । तो इन दोनों और पूरी कमेटी के प्रयासों से 1967 में यह ज़मीन सरकार द्वारा ज्वैलर्स एसोसिएशन को दी गई और इसका शिलान्यास उस समय के राजस्थान के वित्त मंत्री मथुरा दास माथुर द्वारा किया गया , कुछ ही समय में इस भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ ।
1972 में इस भवन का कार्य पूर्ण होने पर राजस्थान के मुख्य मंत्री बरकतउल्ला ख़ान द्वारा इसका लोकार्पण किया गया । वर्तमान कार्य समिति 2024-2026 में यह नवीनीकरण का कार्य महावीर डागा को सौंपा गया जिन्होंने अपनी पूरी कमेटी के साथ इस कार्य को एक निश्चित समय में पूरा किया ।
मुख्य अतिथि निर्मल बरड़िया ने असोसिएशन की जैम बौर्स परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए सभी से उदार मन से इसमें सहयोग करने का आव्हान किया। उद्घाटन कर्ता नरेंद्र लुणावत ने नवीनीकरण कार्यों की सराहना करते हुए सुझाव दिया की समाज के लोगो के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कुछ प्रयास करने चाहिए। समारोह के दौरान नवीनीकरण में सहयोगी रहे सभी जौहरीयों का माल्यार्पण एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।
"दी ज्वैल्स" के संयोजक महावीर डागा ने बताया की नवीनीकरण में सभी 66 सहयोगकर्ताओं का शिलालेख भी लगाया गया है , उन्होंने भवन निर्माण में आई विभिन्न चुनौतियों के बारे में भी बताया ।
लोकार्पण के पश्चात् सभी आगंतुकों ने भवन का अवलोकन किया। भवन स्थित सभी कमरों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

टिप्पणियाँ