जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान सरकार ने डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित ‘जयपुर बाल महोत्सव’ की तिथियों में बदलाव किया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इसमें भाग लेने का अवसर मिल सके और उनकी पढ़ाई पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े। अब कार्यक्रम की समय-सारिणी को आगे बढ़ाया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि स्कूल खुलने के शुरुआती दिनों में बच्चों पर किसी प्रकार का दबाव न हो और वे उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग ले सकें।
इस महोत्सव में राजस्थान के 41 जिलों के बच्चे अपने-अपने शहरों, कस्बों और गांवों की विशेषताओं, स्थानीय खानपान, संस्कृति और पर्यटन से जुड़ी अनोखी बातों को प्रस्तुत करेंगे। यह मंच बच्चों को अपनी रचनात्मकता, नवाचार और स्थानीय पहचान को सामने लाने का अवसर प्रदान करेगा।
राज्य सरकार के इस निर्णय को ध्यान में रखते हुए जयपुर बाल महोत्सव में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अप्रैल कर दी गई है। डिजिटल बाल मेला की संस्थापक जान्हवी शर्मा ने बताया कि कई जिलों से बच्चों ने अपने विडिओ बनाकर भेजे है। अपने जिले की खास बात बताने वाला विडिओ बनाकर बच्चों को इसमें भाग लेना है

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘जयपुर बाल महोत्सव’ का पोस्टर विमोचन करते हुए कहा था की बच्चे अपने जिले की नायाब बाते बताए । मल्टीनैशनल कंपनी कॉगनिवेरा के संस्थापक कमलेश शर्मा ने इसे एक बड़ी शुरुआत बताते हुए बच्चों को स्कालर्शिप देने की बात कही

इस महोत्सव का उद्देश्य बच्चों को अपनी जड़ों और स्थानीय पहचान से जोड़ना, उनमें रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा राजस्थान के विभिन्न जिलों की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और पर्यटन संभावनाओं को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार