ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित
0 इरफ़ान राही 0 नई दिल्ली। बेस्ट सैफी डे कमेटी (रजि०) के तत्वावधान में इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर, लोधी रोड पर आयोजित “ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह” में सामाजिक एकता, शिक्षा और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम में दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आए अतिथियों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सफ़दर रियाज़ सैफी (जदीद फाउंडेशन) की तिलावत-ए-कुरआन से हुआ, जबकि शादाब सैदपुरी सैफी (दिल्ली) ने नात-ए-शरीफ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। सैफी उर्दू सेंटर, द्वारका के बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गान ने समारोह में देशभक्ति का रंग भर दिया। इरफ़ान राही ने सैफी सरनेम के बानी व बुजुर्गों सहित तमाम मरहूमीन के लिए ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया। वहीं मुफ्ती फ़हीम सैफी (कांधला) ने विशेष दुआ कर देश में अमन-चैन और तरक्की की कामना की। बेस्ट सैफी डे कमेटी के सदर कल्लू खान सैफी ने इस्तकबालिया भाषण में मेहमानों का स्वागत करते हुए समाज सेवा को सर्वोपरि बताया। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सफदर रियाज़ सैफी ने सम्मानित किया। एडवोकेट मोहम्मद सलीम सैफी (...