ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

0 इरफ़ान राही 0
नई दिल्ली। बेस्ट सैफी डे कमेटी (रजि०) के तत्वावधान में इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर, लोधी रोड पर आयोजित “ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह” में सामाजिक एकता, शिक्षा और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम में दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आए अतिथियों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ सफ़दर रियाज़ सैफी (जदीद फाउंडेशन) की तिलावत-ए-कुरआन से हुआ, जबकि शादाब सैदपुरी सैफी (दिल्ली) ने नात-ए-शरीफ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। सैफी उर्दू सेंटर, द्वारका के बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गान ने समारोह में देशभक्ति का रंग भर दिया। इरफ़ान राही ने सैफी सरनेम के बानी व बुजुर्गों सहित तमाम मरहूमीन के लिए ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया। वहीं मुफ्ती फ़हीम सैफी (कांधला) ने विशेष दुआ कर देश में अमन-चैन और तरक्की की कामना की।
बेस्ट सैफी डे कमेटी के सदर कल्लू खान सैफी ने इस्तकबालिया भाषण में मेहमानों का स्वागत करते हुए समाज सेवा को सर्वोपरि बताया। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सफदर रियाज़ सैफी ने सम्मानित किया। एडवोकेट मोहम्मद सलीम सैफी (जनरल सेक्रेटरी) ने अपने संबोधन में शिक्षा को समाज की रीढ़ बताते हुए युवाओं से आगे आने की अपील की। इस दौरान हाजी के.के. नफीस सैफी द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया, जबकि मास्टर अलीशेर सैफी ने सामाजिक कार्यों में सहयोग करने वालों का विशेष उल्लेख किया।
मुख्य अतिथि सलीम अहमद खान सैफी (अलीगढ़) ने कहा कि “समाज की तरक्की के लिए शिक्षा और आपसी भाईचारा बेहद जरूरी है।” डॉ. हबीब सैफी ने “सैफी कलमकार” के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। यूपीएससी 2026 की तैयारी में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए शादाब सैफी को “सैफी ऐज़ाज़” से नवाज़ा गया। बीएसडीसी की गवर्निंग बॉडी ने सर्वसम्मति से फहीमुद्दीन सैफी (पानीपत) को चेयरमैन पद से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में आगरा से उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक सेल के पूर्व अध्यक्ष अशफाक सैफी, मॉडल इंफ्राटेक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर असलम के. सैफी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा अमरोहा से जुबेर सैफी, दिल्ली से हाजी ख़ुशनूद सैफी, निगम पार्षद हज्जन सबीला बेगम सैफी , शायरा सरिता जैन, पंडित मोहित तिवारी, , उत्तम नगर द्वारका से मो उमर सैफी, रियाज़ सैफी, मोहम्मद इरफान सैफी, अफ़सर सैफी, जहां आरा सैफी, अजीजुर्रहमान बोतल वाले, शाद सैफी स्याना, फिरोज़ के सैफी, ज़रीफ़ अहमद, सलमान फ़राज़, मोहम्मद तक़ी सैफ़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
 सैफी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें—निकाह मिन सुन्नती (मुरादाबाद), एम इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (संगम विहार, दिल्ली), जदीद फाउंडेशन ट्रस्ट (घोंडा, दिल्ली), सिमरन एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट (डासना), साउथ एशियन माइनॉरिटीज लॉयर्स एसोसिएशन, जिला सैनिक बंधु (हापुड़), सैफी स्कूल (अमरोहा), कलमकार ग्रुप (दिल्ली-NCR), इमदाद सैफी कांटेक्ट (दिल्ली-NCR), सैफी समाज राहत फाउंडेशन (मेरठ), द हेल्पिंग ट्रस्ट (नोएडा), यूनियन इंडिया पोस्ट तथा उज्जवल महिला विकास सोसाइटी (पूर्वी दिल्ली) प्रमुख हैं।
तंजीमों का सम्मान एडवोकेट सलीम सैफी द्वारा किया गया, जबकि चेयरमैनशिप सर्टिफिकेट का वितरण मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारियों द्वारा किया गया।इस अवसर पर हाजी अब्दुल सत्तार सैफी (फरीदाबाद) को “सैफी अवॉर्ड” से नवाज़ा गया।
प्रोग्राम को सफल बनाने में असलम के. सैफी (मॉडर्न इंजीनियर इंफ्राटेक, आगरा), आमिर ड्राई फ्रूट (रईस सैफी), सुपर प्लाईवुड एंड टिंबर (इकरामुद्दीन सैफी व गुलफाम सैफी), फाइव टी डब्ल्यू फूड्स एंड कैटरिंग, एस.एस. फर्नीचर (सलीम सैफी) शामिल रहे। मीडिया पार्टनर्स में-दैनिक बुलंद संदेश (अब्दुल सलाम सैफी), कुतुब मेल (आरिफ़ जमाल), न्यूज़ आप तक (जान मोहम्मद सैफी), इरफ़ान राही, दैनिक निष्पक्ष पोस्ट, नेशनल न्यूज फोल्डर आदि प्रमुख रहे।

निबंध प्रतियोगिता परिणाम हामिद अली सैफी (बुलंदशहर) – प्रथम ,सानिया सैफी (नरेला) – द्वितीय, शाजिया सैफी (मेरठ) – द्वितीय,नरगिस सैफी (दादरी) – तृतीय,सना सैफी (मेरठ) – सांत्वना,फरजाना बेगम (घोंडा, दिल्ली) – द्वितीय,मेनाज़ (घोंडा, दिल्ली) – द्वितीय,मुफ्ती फहीम सैफी (कांधला) – द्वितीय,मनवीर सिंह (हापुड़) – तृतीय,शबनम सैफी (यूएसए) – तृतीय,जोया सैफी (संगम विहार) – तृतीय,जिया सैफी (संगम विहार) – सांत्वना,अलशिफा सैफी (नॉर्थ घोंडा) – सांत्वना,विजेताओं को शील्ड, मेडल एवं पुस्तकें प्रदान की गईं।

प्रोग्राम को सफल बनाने में इन सभी का अहम योगदान रहा। मास्टर अलीशेर सैफी – मुख्य संरक्षक, कल्लू खान सैफी – अध्यक्ष, इकरामुद्दीन सैफी – उपाध्यक्ष, शम्सुद्दीन सैफी – उपाध्यक्ष, एडवोकेट मोहम्मद सलीम सैफी – महासचिव, हाजी के.के. नफीस सैफी – सचिव, मोहम्मद आबिद सैफी – संयुक्त सचिव, अमीरुद्दीन सैफी – कोषाध्यक्ष, गयासुद्दीन सैफी – सहायक कोषाध्यक्ष, इरफान राही सैफी – संगठन सचिव, एडवोकेट सरवर आलम सैफी – सदस्य,

 एडवोकेट शरफुद्दीन सैफी – विधिक सलाहकार, जमील खान सैफी – प्रभारी दिल्ली, हाजी शाहबुद्दीन सैफी – वरिष्ठ सदस्य, नेता इकरार सैफी – वरिष्ठ सदस्य, जैनुल आबेदीन सैफी – सदस्य, अनवर खान सैफी – वरिष्ठ सदस्य, नेता ताहिर अली सैफी – वरिष्ठ सदस्य, हाजी बाबू खान सैफी – वरिष्ठ सदस्य, हाजी कमरुद्दीन सैफी – सदस्य, जावेद सैफी – वरिष्ठ सदस्य। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन फहीमुद्दीन सैफी (पानीपत) ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

कुसुमलता गड़िया तथा रंभा शाह उदंकार सम्मान से सम्मानित