संदेश

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

चित्र
0 इरफ़ान राही 0 नई दिल्ली। बेस्ट सैफी डे कमेटी (रजि०) के तत्वावधान में इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर, लोधी रोड पर आयोजित “ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह” में सामाजिक एकता, शिक्षा और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम में दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आए अतिथियों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सफ़दर रियाज़ सैफी (जदीद फाउंडेशन) की तिलावत-ए-कुरआन से हुआ, जबकि शादाब सैदपुरी सैफी (दिल्ली) ने नात-ए-शरीफ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। सैफी उर्दू सेंटर, द्वारका के बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गान ने समारोह में देशभक्ति का रंग भर दिया। इरफ़ान राही ने सैफी सरनेम के बानी व बुजुर्गों सहित तमाम मरहूमीन के लिए ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया। वहीं मुफ्ती फ़हीम सैफी (कांधला) ने विशेष दुआ कर देश में अमन-चैन और तरक्की की कामना की। बेस्ट सैफी डे कमेटी के सदर कल्लू खान सैफी ने इस्तकबालिया भाषण में मेहमानों का स्वागत करते हुए समाज सेवा को सर्वोपरि बताया। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सफदर रियाज़ सैफी ने सम्मानित किया। एडवोकेट मोहम्मद सलीम सैफी (...

नवीनीकृत जनोपयोगी भवन, “दी ज्वैल्स” का लोकार्पण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। नवीनीकृत जनउपयोगी भवन "दी ज्वैल्स " का लोकार्पण मुख्य अतिथि निर्मल बरड़िया व उद्घाटनकर्ता नरेंद्र कुमार लुणावत की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष आलोक सौंखिया ने पूर्व के जौहरियों का उल्लेख करते हुए भवन की प्रसंगिकता एवं सार्थकता के बारे में बताया। समारोह में पूर्व के अध्यक्ष, नवीनीकरण में 66 सहयोगकर्ता व जयपुर के अनेक जौहरीगण उपस्थित रहे।। मानद सचिव नीरज लूणावत ने बताया कि ज्वैलर्स एसोसिएशन के इस भवन का इतिहास बहुत पुराना है । 60के दशक के उस दौर में इस भवन के सामने mental हॉस्पिटल था पर उसमें आने वाले मरीजों के परिजनों के ठहरने की आस पास में कोई व्यवस्था नहीं थी, उस समय की ज्वेलर्स एसोसिएशन कमेटी में इस विषय को लेकर चर्चा हुई और mental हॉस्पिटल के सामने एक ऐसा बहु जन उपयोगी भवन बनाने का विचार किया गया जो mental हॉस्पिटल के मरीज़ो के परिजनों के रुकने के काम आ सके व साथ ही साथ हमारे ज्वेलर्स बंधुओं के भी विभिन्न अवसरों पर काम आ सके । उस समय ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार कासलीवाल थे और सिरहमल नवलखा उस समय UIT में प्रतिनिधि थे , सरदारमल सां...

जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में बना इतिहास : 30 फीट लंबा और 200 किलो वज़नी वालनट बनाना ब्रेड

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। शैक्षणिक संस्थान जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी ने एक उपलब्धि हासिल करते हुए “सबसे लंबा और सबसे भारी वालनट बनाना ब्रेड” तैयार कर एक कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास किया। विश्वविद्यालय के सेंट्रल लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल एक रिकॉर्ड बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी उदाहरण प्रस्तुत किया। इस प्रयास में लगभग 30 फीट लंबा और 200 किलोग्राम वज़नी वालनट बनाना ब्रेड तैयार किया गया। इसे बनाने में अखरोट (वालनट), पके हुए केले, आटा और अन्य सामग्री का उपयोग करते हुए छात्रों और शेफ टीम ने सामूहिक प्रयास और पेशेवर कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट विक्टर गंभीर, रजिस्ट्रार एस.एल. अग्रवाल, हेड डिजिटल स्ट्रेटेजीज़ धिमंत अग्रवाल, डायरेक्टर पीपल एंड कल्चर श्रीमती ध्रुवी अग्रवाल, तथा डायरेक्टर अर्पित अग्रवाल ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे नवाचार और उत्कृष्टता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के संचालन में स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी की टीम का विशेष योगदान रहा। डीन डॉ. मनीष श्रीवास्तव, एचओडी डॉ. अ...

राष्ट्र और समाज की प्रगति में कायस्थों ने दी सही दिशा : डॉ. प्रेम कुमार

चित्र
० योगेश भट्ट ०  पटना। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के तत्वावधान में पटना में आयोजित महादेवी वर्मा सम्मान समारोह ने सामाजिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक एकजुटता का उदाहरण प्रस्तुत किया। देश ही नहीं अन्य देशों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया। इस समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, रामकृपाल यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद , पूर्व मंत्री श्याम रजक, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए ।  डॉ. प्रेम कुमार ने कायस्थ समाज की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि संख्या में कम होने के बावजूद इस समाज ने राष्ट्र और समाज की प्रगति में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कायस्थ समाज के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समाज सदियों से शिक्षा, प्रशासन और बौद्धिक नेतृत्...

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

चित्र
० शादाब सैफी ०  नई दिल्ली : बेस्ट सैफी डे कमेटी (रजि०) द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित करने हेतु एक “ईद मिलन एवं सैफ़ी सम्मान समारोह” का आयोजन 5 अप्रैल को इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जनसेवा से जुड़ी संस्थाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह में जिन संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा, उनमें निकाह मिन सुन्नती मुरादाबाद, एम इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन संगम विहार दिल्ली, जदीद फाउंडेशन ट्रस्ट मजीदिया ग्रुप घोंडा दिल्ली,साउथ एशियन माइनारिटीज़ लॉयर्स एसोसिएशन (सामला),सिमरन एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट डासना, जिला सैनिक बंधु हापुड़, सैफ़ी स्कूल अमरोहा, सैफ़ी क़लमकार ग्रुप ,  इमदाद सैफी कंटेंट दिल्ली-NCR, सैफी समाज राहत फाउंडेशन मेरठ, द हेल्पिंग ट्रस्ट सालारपुर नोएडा (दिल्ली-NCR), यूनियन इंडिया पोस्ट (इंडिया) तथा उज्जवल महिला विकास सोसाइटी न्यू अशोक नगर (पूर्वी दिल्ली)। कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख...

दिल्ली में प्रज्ञा आर्ट्स थिएटर ग्रुप द्वारा "जै जिया" नाटक की प्रस्तुति

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : जय जिया रानी (मौला देवी पुंडीर) उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की एक प्रख्यात वीरांगना और कत्यूरी रानी थीं, जिन्हें उत्तराखंड की लक्ष्मीबाई कहा जाता है। उन्होंने रुहेलों/तुर्कों से मातृभूमि की रक्षा की और रानीबाग (हल्द्वानी) में गौला नदी के तट पर युद्ध लड़ते हुए शहीद हुईं थी। इस नाटक का मंचन श्रीराम कला केंद्र, मंडी हाउस, नई दिल्ली में प्रज्ञा आर्ट्स थिएटर ग्रुप द्वारा "जै जिया" नाटक के नाम से प्रस्तुति दी । यह नाटक वीरता की प्रतीक उत्तराखंड की लोकदेवी जिया रानी पर आधारित एक प्रभावशाली प्रस्तुति रही। नाटक के लेखक मदन मोहन सती उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोकआस्था को रंगकर्मी लक्ष्मी रावत के निर्देशन में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उत्तराखंड राज्य के प्रवासी राज्य मंत्री पी.सी.नैनवाल , हिंदी अकादमी दिल्ली सरकार के पूर्व सचिव व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हरिसुमन बिष्ट, उद्योगपति नरेन्द्र लडवाल व डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. शर...

पिंकसिटी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी ने ली शपथ

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी ने आयोजित एक समारोह में ली शपथ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने बताया कि अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा ‘‘जकड़ी‘‘, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष नमो नारायण अवस्थी एवं कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा, मतीष पारीक, निखलेश शर्मा, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महन्त संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर, धूलीलाल मीणा (डीसी) ने क्लब संविधान एवं नियमों के तहत क्लब एवं पत्रकारिता हित में कार्य करने की शपथ ली। प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी प्रेस क्लब एव पत्रकारों के हित में दिन रात कार्य करेगी। हमारी टीम पूर्ण निष्ठा के साथ क्लब का बेहतर संचालन करेगी। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार संवाद कायम कर निराकरण के ठोस कदम उठाएगी। इस अवसर संस्थापक सदस्य प्रवीण चन्द छाबड़ा पूर्व मिलाप चन्द डांडिया वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा, राधेश्याम दुसाद, श्याम सुन्दर शर्मा,  पूर्व अध्यक्ष एल.एल.श...

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिज़नेस ने अपने 26 वें स्थापना दिवस को शिल्प, रचनात्मकता और महिला सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम वूमेन  शिल्पियों  को एक्सीलेंस अवार्ड के साथ मनाया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथियों, कारीगरों, डिज़ाइनरों, शिक्षाविदों और छात्रों ने भाग लेकर भारतीय शिल्प परंपरा और डिज़ाइन की बदलती भूमिका का उत्सव मनाया। कार्यक्रम एक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति के माध्यम से आर्च कॉलेज की यात्रा और पिछले वर्ष की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया, जिसमें संस्थान की डिज़ाइन शिक्षा, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया गया। आर्च कॉलेज की संस्थापक एवं निदेशक अर्चना सुराणा ने कहा कि आर्च का उद्देश्य डिज़ाइन थिंकिंग के माध्यम से परंपरा, ज्ञान और नवाचार को जोड़ते हुए महिलाओं और कारीगर समुदायों को सशक्त बनाना है। लगभग तीन दशकों से डिज़ाइन शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय अर्चना सुराणा वैश्विक डिज़ाइन संगठन Cumulus Executive Board की सदस्य भी हैं।  उन्होंने इस अवसर पर रचनात्मक सोच रखने वाले ऐसे डिज़ाइनरों को...

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान सरकार ने डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित ‘जयपुर बाल महोत्सव’ की तिथियों में बदलाव किया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इसमें भाग लेने का अवसर मिल सके और उनकी पढ़ाई पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े। अब कार्यक्रम की समय-सारिणी को आगे बढ़ाया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि स्कूल खुलने के शुरुआती दिनों में बच्चों पर किसी प्रकार का दबाव न हो और वे उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग ले सकें। इस महोत्सव में राजस्थान के 41 जिलों के बच्चे अपने-अपने शहरों, कस्बों और गांवों की विशेषताओं, स्थानीय खानपान, संस्कृति और पर्यटन से जुड़ी अनोखी बातों को प्रस्तुत करेंगे। यह मंच बच्चों को अपनी रचनात्मकता, नवाचार और स्थानीय पहचान को सामने लाने का अवसर प्रदान करेगा। राज्य सरकार के इस निर्णय को ध्यान में रखते हुए जयपुर बाल महोत्सव में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अप्रैल कर दी गई है। डिजिटल बाल मेला की संस्थापक जान्हवी शर्मा ने बताया कि कई जिलों से बच्चों ने अपने विडिओ बनाकर भेजे है। अपने जिले की खास बात बताने वाला विडिओ बनाकर बच्चों को इसमें भाग लेना है मुख्यमंत्री ...

राजस्थान सरकार बिना कारण पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव नहीं करवा रही : कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत् ब्यावर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनजागरण हेतु जनसभा का आयोजन किया गया जिसे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी व स्थानीय नेताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि संगठन की मजबूती पार्टी के लिये आवश्यक है, समस्त कार्य मजबूत संगठन के द्वारा ही सम्पन्न किये जाते हैं, देश को आजाद कराने से लेकर आज के स्वर्णिम भारत के निर्माण में कांग्रेस के मजबूत संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज कांग्रेस संगठन के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है कि केन्द्र में बैठी हुई सत्ता संविधान की पालना नहीं कर रही है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संविधान को बचाने के लिये संघर्ष करना आवश्यक हो गया है।  डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने देश में संविधान देकर सबको समानता का अधिकार दिया था और वोट का अधिकार देकर जनप्रतिनिधि चुनने का भी अधिकार दिया था जिसे भाजपा द्व...