संदेश

गाँधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा की दिवंगत मंत्री बीना हांडा की स्मृतियों को समर्पित

० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : ‘सुधि न लीनी जब से गये, नैनवा लगाय के’ ये बोल थे दिल्ली के युवा गायक वेदांश मोहन द्वारा प्रस्तुत दादरा के जो श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर रहे थे। प्रतिभा सम्पन्न युवा कलाकारों को समर्पित एवं प्राचीन कला केंद्र के सहयोग से आयोजित यह अलग तरह का आयोजन है जो विगत 22 वर्षों से प्रत्येक गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा के सभागार में आयोजित हो रहा है। प्राचीन कला केंद्र देश की ऐसी अग्रणी संस्था है जो भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रचार-प्रसार में विगत सात दशकों से सतत प्रयत्नशील है तथा देश की कोने-कोने में संगीत के विविध आयोजन करती चली आ रही है। इसी श्रृंखला में दिल्ली में गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा, राजघाट, नई दिल्ली द्वारा संचालित नवोदित कलाकार समिति एवं प्राचीन कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में गाँधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा के सभागार में मासिक संगीत समारोह सम्पन्न हुआ।  यह समारोह गाँधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा की हाल ही में दिवंगत मंत्री बीना हांडा की पावन स्मृतियों को समर्पित था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संगीत रसिक सुभाष पलसुले एवं सुप्...

बंगाल निर्णायक मोड़ पर,बचाने का यही सही समय : जी. किशन रेड्डी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  कोलकाता । केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की पहल पर शहर के बौद्धिक वर्ग के साथ एक संवाद आयोजित हुआ, जिसमें समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, पेशेवरों और जनमत को प्रभावित करने वाले लोगों ने भाग लिया। इस बैठक को बंगाल के वर्तमान परिदृश्य और उसके भविष्य को लेकर एक व्यापक सामाजिक पहल की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।  इस कार्यक्रम में पद्मश्री नारायण चक्रवर्ती, जिष्णु बोस सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिससे संवाद की गंभीरता और मुद्दों की तात्कालिकता स्पष्ट हुई। बैठक का उद्देश्य केवल राजनीतिक चर्चा तक सीमित नहीं था, बल्कि इसे सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में प्रस्तुत किया गया, जहां कोलकाता के जागरूक और प्रभावशाली मतदाताओं को एक मंच पर लाकर राज्य के भविष्य पर विमर्श किया गया। जी. किशन रेड्डी ने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि एक चिंतित नागरिक के रूप में उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल बेहतर का हकदार है और इसके पुनर्निर्माण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने राज्य में हो रहे जनसांख्यिकीय बद...

भारत वेंचर्स समिट में फेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप्स एंड इंडस्ट्रीज की इंस्टालेशन सेरेमनी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, भारत वेंचर्स समिट के दौरान फेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों की इंस्टालेशन सेरेमनी का जयपुर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिव लहरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सौम्या गुर्जर (पूर्व महापौर, जयपुर नगर निगम) और हरेंद्र महावर (महानिरीक्षक पुलिस, ) ने शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. आनंद पोद्दार (चेयरमैन एवं फाउंडर, पोद्दार ग्रुप ) और डॉ. संजय खंडेलवाल (चेयरमैन, भारत वेंचर एवं सॉल्यूशन) सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान FUISI के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का इंस्टालेशन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शोधकर्ता, इनोवेटर्स और इंडस्ट्री प्रतिनिधि शामिल हुए। डॉ. आनंद पोद्दार (चेयरमैन एवं फाउंडर, पोद्दार ग्रुप ) ने कहा कि FUISI का उद्देश्य भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। उन्होंने बताया कि संस्था नवाचार, रिसर्च और इंडस्ट्री के बीच मजबूत सेतु बनाकर युवाओं को नए अवसर प्रदान कर रही है। कार्य...

कीमोथेरेपी की बजाय टैबलेट से उपचार की पहल उत्साहजनक -उप राष्ट्रपति

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि कैंसर से लड़ने और विजय प्राप्त करने के लिए मस्तिष्क से मजबूत रहना जरूरी है। उन्होंने कैंसर से बचाव के लिए विशेष रूप से युवाओं से नशीले पदार्थों और तंबाकू आदि से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कैंसर से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कैंसर उपचार के अंतर्गत कीमोथेरेपी जैसी कठिन उपचार विधि के स्थान पर नवीनतम चिकित्सा अनुसन्धानों में टैबलेट के जरिए उपचार की पहल उत्साहजनक है। उप राष्ट्रपति कैंसर सोसाइटी द्वारा आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि शुद्ध पानी की उपलब्धता सबके लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष कैंसर के रोगी बढ़ रहे हैं। कैंसर रोगियों को प्रति वर्ष पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज मिलता है। इसमें सर्जरी, कीमोथेरेपी, और रेडियोथेरेपी जैसे प्रमुख कैंसर उपचार शामिल हैं। यह योजना देश भर के सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में ब्रेस्ट, फेफड़े, और मुंह के कैंसर सहित अन्य प्रकारों के इलाज को कवर करती है। गरीब मरीजों के इलाज के लिए एकमुश्त 15 लाख रुपये की राशि प्रद...

इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने न्यूरोडाइवर्स एथलीट्स का सम्मान किया

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली, विश्व ऑटिज़्म जागरूकता माह के अवसर पर, इंडिया ऑटिज़्म सेंटर जो ऑटिज़्म और संबंधित न्यूरोडेवलपमेंटल स्थितियों वाले व्यक्तियों का समर्थन करने वाला एक गैर-लाभकारी संगठन है, ‘स्पोर्ट्स फॉर ऑल: बिल्डिंग एन क्विटेबल स्पोर्टिंग इकोसिस्टम फॉर ऑल’ पहल का आयोजन किया।  यह पहल द क्वांटम हब, स्पेशल ओलंपिक्स भारत और द एक्सेसिबिलिटी कोएलिशन के सहयोग से आयोजित की गई, जिसने नीति-निर्माताओं, प्रैक्टिशनर्स, पैरा और विशेष एथलीट्स, तथा समावेशन के पक्षधर लोगों को एक साथ लाकर खेलों में समान पहुंच और भागीदारी पर चर्चा को आगे बढ़ाया।, साथ ही इसके दीर्घकालिक दृष्टिकोण ‘समावेश’ को आगे बढ़ाती है जो भारत का सबसे बड़ा स्थायी, समुदाय-आधारित आजीवन देखभाल और समर्थन का आवासीय पारिस्थितिकी तंत्र है। कार्यक्रम में युवा न्यूरोडाइवर्स एथलीट्स को सम्मानित किया गया। इस समारोह का नेतृत्व डॉ. मल्लिका नड्डा, अध्यक्ष, स्पेशल ओलंपिक्स भारत,  गीता मंडाविया, संरक्षक सदस्य, स्पेशल ओलंपिक्स गुजरात, जयशंकर नटराजन, निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इंडिया ऑटिज़्म सेंटर, साखी सिंघी, गवर्निंग ...

पृथ्वी दिवस पर राष्ट्रीय संवाद : सस्टेनेबिलिटी ही धर्म : कैलाश सत्यार्थी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर,पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित 4th युवा सस्टेनेबिलिटी कॉन्फ्रेंस (ऑनलाइन) में कैलाश सत्यार्थी, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता एवं प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि “सस्टेनेबिलिटी ही धर्म है, जो जीवन को बनाए रखने का सार्वभौमिक आधार है, और धर्म का आचरण ही कर्म है।  उन्होंने कहा कि जलवायु और सामाजिक संकट मानव-निर्मित हैं, जिनसे निपटने के लिए सामूहिक और त्वरित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कार्बन उत्सर्जन में कमी, करुणा-आधारित समाज के निर्माण तथा युवाओं को वर्तमान में ही नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। यह सम्मेलन “Our Power, Our Planet” थीम पर Voices of Bharat: Yuva for Sustainability द्वारा आयोजित किया गया, जो Sustainability Karma की पहल है। आयोजन टीम में कार्यान्वयन सहयोगी के रूप में Lok Samvad Sansthan की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में शिक्षा, उद्योग और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञों ने भाग लेते हुए सस्टेनेबिलिटी को शिक्षा, नीति और व्यवहार में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन में डॉ. एन.सी. व...

राज्यपाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षुओ से कहा समर्पित हो काम करें

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से लोकभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी शासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आमजन के प्रति संवेदनशील होकर जन समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्र और राज्य के विकास में समर्पित होकर सार्थक भूमिका निभाने पर जोर दिया। बागडे ने कहा कि जहां भी प्रशासनिक अधिकारी का पदस्थापन हो, उस पद की जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभाएं। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं का संवेदनशीलता से क्रियान्वयन करने, विकास कार्यक्रमों को तत्परता से लागू करने और आम जन के प्रति जवाबदेह होते हुए कार्य करने पर जोर दिया।  राज्यपाल ने अपने बहुत से अनुभव भी इस दौरान साझा किए और प्रशासनिक अधिकारियों को ’राष्ट्र प्रथम’ की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। हरिश्चन्द्र माथुर राज्य लोक प्रशासनिक संस्था की महानिदेशक श्रेया गुहा और राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी इस दौरान उपस्थित रहे।