भारत वेंचर्स समिट में फेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप्स एंड इंडस्ट्रीज की इंस्टालेशन सेरेमनी

० आशा पटेल ० 
जयपुर, भारत वेंचर्स समिट के दौरान फेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों की इंस्टालेशन सेरेमनी का जयपुर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिव लहरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सौम्या गुर्जर (पूर्व महापौर, जयपुर नगर निगम) और हरेंद्र महावर (महानिरीक्षक पुलिस, ) ने शिरकत की।
इस अवसर पर डॉ. आनंद पोद्दार (चेयरमैन एवं फाउंडर, पोद्दार ग्रुप ) और डॉ. संजय खंडेलवाल (चेयरमैन, भारत वेंचर एवं सॉल्यूशन) सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान FUISI के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का इंस्टालेशन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शोधकर्ता, इनोवेटर्स और इंडस्ट्री प्रतिनिधि शामिल हुए।

डॉ. आनंद पोद्दार (चेयरमैन एवं फाउंडर, पोद्दार ग्रुप ) ने कहा कि FUISI का उद्देश्य भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। उन्होंने बताया कि संस्था नवाचार, रिसर्च और इंडस्ट्री के बीच मजबूत सेतु बनाकर युवाओं को नए अवसर प्रदान कर रही है। कार्यक्रम में FUISI द्वारा विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने और प्रधानमंत्री के विज़न के अनुरूप स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 संस्था द्वारा रिन्यूएबल एनर्जी, मीडिया टेक, ग्रीन इकोनॉमी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। FUISI ने 10,000 स्टार्टअप्स को मेंटरिंग, फंडिंग और नॉलेज शेयरिंग के माध्यम से सशक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम में 20 से अधिक स्टार्टअप्स ने अपने नवाचारों का प्रदर्शन निवेशकों के समक्ष किया, जहां विशेषज्ञों द्वारा उनके विचारों का मूल्यांकन कर उन्हें व्यावहारिकता के आधार पर परखा गया।  

डॉ. संजय खंडेलवाल (चेयरमैन, भारत वेंचर एवं ZUCOL सॉल्यूशन) ने कहा कि स्टार्टअप्स भारत की आर्थिक वृद्धि के प्रमुख इंजन हैं। उन्होंने कहा कि FUISI के माध्यम से निवेश, मार्गदर्शन और टेक्नोलॉजी सपोर्ट देकर युवाओं के विचारों को वास्तविकता में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। समिट में खास तौर पर IoT, Artificial Intelligence, emerging technologies पर गहन चर्चा की गई।

 इन सेक्टर में काम कर रहे कई promising startups को अपने आइडिया शोकेस करने का मौका मिला। इस दौरान इन्वेस्टर और वेंचर केपीटल एक्सपर्ट्स के साथ डायरेक्टर इंटरेक्शन ने फाउनडर्स को अपने बेजनेस को scale करने,फंडिंग ओपोर्चुनिटीस समझने और सही दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया।

शिव लहरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्टार्टअप्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। भारत वेंचर समिट 2026 ने एक बार फिर यह साबित किया कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से आगे बढ़ रहा है और सही प्लेटफॉर्म मिलने पर युवा entrepreneurs बड़े स्तर पर impact create कर सकते हैं। यह समिट startups, investors और पूरे entrepreneurial ecosystem के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में उभरा है, जो आने वाले समय में नए अवसरों और ग्रोथ को बढ़ावा देगा

 कार्यक्रम में स्टार्टअप्स ने आईटी, एआई, बैंकिंग, फाइनेंस और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कई इनोवेटिव आइडियाज पेश किए। आईटी और एआई आधारित स्टार्टअप्स ने स्मार्ट ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े समाधान प्रदर्शित किए। वहीं बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में फिनटेक प्लेटफॉर्म, डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशंस, ब्लॉकचेन आधारित सिक्योरिटी सिस्टम और माइक्रो-फाइनेंस मॉडल्स पर काम कर रहे स्टार्टअप्स ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया।

ट्रांसपोर्ट सेक्टर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, स्मार्ट लॉजिस्टिक्स, एआई-आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट और ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े स्टार्टअप्स ने अपने प्रोटोटाइप और मॉडल प्रस्तुत किए, जो भविष्य की स्मार्ट सिटी अवधारणा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित