राज्यपाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षुओ से कहा समर्पित हो काम करें

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से लोकभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी शासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आमजन के प्रति संवेदनशील होकर जन समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्र और राज्य के विकास में समर्पित होकर सार्थक भूमिका निभाने पर जोर दिया।
बागडे ने कहा कि जहां भी प्रशासनिक अधिकारी का पदस्थापन हो, उस पद की जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभाएं। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं का संवेदनशीलता से क्रियान्वयन करने, विकास कार्यक्रमों को तत्परता से लागू करने और आम जन के प्रति जवाबदेह होते हुए कार्य करने पर जोर दिया। 
राज्यपाल ने अपने बहुत से अनुभव भी इस दौरान साझा किए और प्रशासनिक अधिकारियों को ’राष्ट्र प्रथम’ की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। हरिश्चन्द्र माथुर राज्य लोक प्रशासनिक संस्था की महानिदेशक श्रेया गुहा और राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास