संदेश

India Gate राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, संगीत नाटक अकादमी और ललित कला अकादमी करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०   ललित कला अकादमी द्वारा चित्रकारी कार्यक्रमों का आयोजन 4 बजे से होगा। संगीत नाटक अकादमी द्वारा बैंड परफॉर्मेंस का आयोजन संध्या 6 बजे से होगा। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा ‘साइबर सुरक्षा’ विषय पर नुक्कड़ नाटक नयी दिल्ली - राष्ट्रीय राजधानी स्थित कर्तव्‍य पथ और इंडिया गेट लॉन पर 12 और 13 नवंबर, 2022 को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा नुक्कड़ नाटक, संगीत नाटक अकादमी द्वारा बैंड परफॉर्मेंस और ललित कला अकादमी द्वारा चित्रकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यहाँ चित्रकारी कार्यक्रम संध्या 4 बजे से आयोजित होंगे, तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन संध्या 6 बजे से होगा। आज जब देश अपनी स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ के इसी कड़ी में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा साइबर सुरक्षा, रक्तदान, राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे कई सामाजिक मुद्दों को लेकर निरंतर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  यह प्रस्तुति दिल्ली के स्थानीय रंगमंच ‘स्टेप्स फॉर चेंज’ द्वारा दी जाएगी, जिसमें दर्शकों को ऑनलाइन धोखा-ध...

गुवाहाटी से शुरू होगा ‘जिफ इंडियन पैनोरमा” का सबसे बड़ा फिल्मी प्रमोशन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर।  जिफ के फाउन्डर डायरेक्टर हनु रोज ने बताया कि जिफ ने इस “जिफ इंडियन पैनोरमा” अभियान को ‘टॉच कैम्पेन’ नाम दिया है। इस अभियान में पूरे देश के लगभग एक हज़ार निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्रियां और फिल्म प्रोफेशनल्स शामिल होंगे। अभियान की शुरूआत 15 नवम्बर को गुवाहाटी से की जाएगी। टॉर्च कैम्पेन की लांचिंग वहां के विवांता ताज होटल में की जाएगी। इस मौके पर आसाम के फिल्म निर्माता निर्देशकों मौजूद रहेंगे लांचिंग समारोह की मुख्य अतिथि आसाम के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और प्रख्यात फिल्म मेकर रिन्की भुयान सरमा होंगी तथा गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस कमिश्नर पार्था सारथी महन्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। पार्थासारथी स्वयं भी डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर हैं। जनवरी माह में 6 से 10 तारीख तक होने वाला पन्द्रहवां जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल ‘जिफ’ इस बार कई मायनों में खास होगा। फैस्टिवल के फाउन्डर डायरेक्टर हनु रोज ने बताया कि जिफ इस बार “जिफ इंडियन पैनोरमा” की 12 फुल लैंथ विभिन्न भारतीय भाषाई फिल्मों की लांचिंग करने जा रहा है। इंडियन सिनेमा के इतिहास में ये पहला मौका है जब...

सुविख्यात समालोचक डॉ. मैनेजर पांडेय की स्मृति सभा का आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। उन्होंने विचारों में जो जीवन जिया, जीवन में भी वही जिया। जो व्यक्ति नैतिकता को चुनता है वो ऋषि बन जाता है। उनके निधन से हिंदी को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई करना मुश्किल है, उनके जाने के बाद हिंदी आलोचना अनाथ हो गयी है।शिखर बनने की चाह और पुरस्कार की चाह उन्होंने कभी नही पाली, वे हिन्दी के एक विलक्षण व्यक्ति थे। यह कहना था साहित्य अकादेमी में उपस्थित तमाम साहित्यकारों का जो सुविख्यात समालोचक डॉ. मैनेजर पांडेय की स्मृति सभा में उन्हें याद करने मौजूद थे। स्मृति सभा में प्रमुख साहित्यकारों के अलावा उनके सहकर्मी, विद्यार्थी, प्रकाशक और परिवारजन भी मौजूद थे। संचालन संजीव कुमार ने किया। हिंदी आलोचना के शिखर पुरुष मैनेजर पांडेय की स्मृति सभा का आयोजन राजकमल प्रकाशन द्वारा साहित्य अकादेमी के रविन्द्र भवन मे किया गया। गौरतलब है कि हिंदी के मूर्धन्य साहित्यालोचक डॉ. मैनेजर पांडेय का निधन 6 नवम्बर 2022 को दिल्ली में हुआ था।  साहित्यकार अनामिका ने मैनेजर पांडेय को याद करते हुए कहा, “उन्होंने जो विचारों में जिया वह जीवन में भी जिया। वे चारों तरफ देखते थे। बाक...

द्वारका पॉकेट 8 में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जयंती राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया

चित्र
० इरफ़ान राही ०   नई दिल्ली- डीडीए पॉकेट नंबर 8 नसीरपुर द्वारका में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न स्वतंत्रता सेनानी‌ मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की 134 वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया , यह आयोजन सीरत एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन सेवा द्वारा किया गया , कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली के शिक्षाविद तथा विद्वान मौलाना यहया अरसलानी ने की तथा संचालन एवं संयोजन कवि पत्रकार इरफान राही सैदपुरी सैफ़ी ने किया। इस अवसर पर मौलाना यहया अरसलानी ने देश के भारत रत्न स्वतंत्रता सेनानी शिक्षाविद पत्रकार लेखक तथा वरिष्ठ विद्वान मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जीवनी पर रोशनी डाली और उनके जीवन से जुड़ी कुछ अहम जानकारी दी उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद द्वारा लिखित पुस्तक इंडिया विंन्स फ्रीडम को अवश्य पढ़ना चाहिए ।मुख्य वक्ताओं में मौलाना जमील कासमी ने बताया कि किस प्रकार अंग्रेज मौलाना आज़ाद की काबिलियत और उनके आंदोलन से अंग्रेज ख़ौफ़ज़दा रहते थे, द्वारका विधानसभा के समाजसेवी साहब राज सिंह ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद महात्मा गांधी...

ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल में होगा फन फेयर आयोजित "रिलीव योर चाइल्डहुड"

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  · माता-पिता के लिए अपने बचपन के दिनों को याद करने और अपने बच्चों के साथ रोमांचक और मजेदार गतिविधियों में भाग लेने का दिन | गुड़गांव, जयपुर और इंदौर के चुनिंदा ओआईएस स्कूल इस अनोखे आयोजन का हिस्सा बनने के लिए माता-पिता और बच्चों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रविवार 13 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है यह फन फेयर, सुबह 10 बजे से लेके शाम 6 बजे तक। सभी के लिए नि:शुल्क प्रवेश। गुड़गाँव : ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल (ओआईएस ), भारत की प्रमुख K12 स्कूल श्रृंखला, गुड़गांव, जयपुर और इंदौर के सभी माता-पिता और बच्चों को इस बाल दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए आमंत्रित करती है। शहरों के चुनिंदा ओआईएस स्कूल परिसरों में मस्ती से भरे कार्निवल का आयोजन किया जाता है, और सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क है। मेले का उद्देश्य माता-पिता को उनके बचपन के खूबसूरत दिनों में वापस ले जाना, उन्हें और उनके बच्चों को बंधन में बंधने के लिए एक मंच प्रदान करना और साथ में कुछ अच्छी यादें बनाना है। फन फेयर गुड़गांव में ओआईएस गोल्फ कोर्स रोड और साउथ सिटी परिसरों, जयपुर में ओआईएस नेवता ...

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सलाहकार कोर की सदस्य बनी नसीमा खातून

चित्र
० आशा पटेल ०  छापोली ( झुंझुनू, राजस्थान  ) का गौरव बढ़ाते हुए आज राष्ट्रीय मानव द्वारा आयोग के सलाहकार बोर्ड की सदस्य नसीमा खातून को बनाया गया है। नसीमा खातून मूलतः मुजफ्फरनगर बिहार की रहने वाली हैं तथा छापोली झुंझुनू राजस्थान के एडवोकेट हंसराज कबीर से 2010 में शादी हुई। नसीमा खातून यौन कर्मियों के मुद्दों पर, अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासियों, महिला उत्पीड़न, वंचित व हासिये से जुड़े बच्चों के मुद्दों पर काम करती हैं व सरकारों के समक्ष उनकी बात करती हैं। नसीम को अनेक संगठनों ने सम्मानित भी किया है तथा उनको 2010 में मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं CNN IBN मीडिया समूह ने उनके असाधारण काम के लिए रियल हीरो अवार्ड मुंबई में ग्रैंड सेरेमनी करके दिया गया।इसके अलावा Unicef, UNDP, Action Aid Association, WDC(Bihar,) राजस्थान नागरिक मंच(महिला प्रकोष्ठ महासचिव), समन्वय फाउंडेशन, Women Collective, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, खादी मिशन इसके अलावा ढेरों संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहीं है। नसीमा को अनेकों मीडिया समूह ने सम्मानित किया है इन पर मीडिया इंडस्ट्रीज के कुछ लोगों ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म, जी...

ग्राम भारती समिति ने आयोजित किया निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर- ग्राम केला का बास, जमवारामगढ़ में ग्राम भारती समिति द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान के सहयोग से निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर ग्राम भारती समिति के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष भवानी शंकर कुसुम की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया. जिसमें आस पास के 150 ग्रामीणों ने शिविर का लाभ लिया. शिविर में जाँच कर निशुल्क दवाई वितरित की गई l  संस्था की सचिव कुसुम लता जैन ने बताया कि शिविर में राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान से 8 डॉक्टर्स की टीम आयी थी जिसमें डॉ.सुमित नाथानी, डॉ. अनंत, डॉ. देवीचंद, डॉ. प्रतिभा, डॉ. श्रीनिकेत, डॉ. भावना, डॉ. मानस्वी, डॉ. विजय तथा फार्मिंस्ट विशाल और सूरज आदि उपस्थित थे शिविर आयोजन में स्थानीय जन सेवक मुकेश खोरवाल, प्रभुदयाल गुर्जर और रामसिंह ने सहयोग प्रदान किया l शिविर का शुभारंभ विधायक प्रत्याशी महेंद्र पाल मीणा ने किया. ग्राम भारती समिति के कार्यालय सचिव रामचंद्र सैनी ने शिविर संचालन किया. आगामी 19.11.2022 को भानपुर कलां में द्वितीय कैम्प आयोजित किया जायेगा l

भारत जोड़ों यात्रा का राजस्थान में स्वागत को लेकर पीसीसी में राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग की संयुक्त बैठक

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के अल्पसंख्यक विभाग के राजस्थान प्रभारी अब्दुल कलाम खान मिले सभी अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओ से। राजस्थान की 521 किलोमीटर की यात्रा में 500 से ज्यादा अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता चलेंगे राहुल गांधी के साथ / जयपुर -भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की मीटिंग का आयोजन राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागज़ी के नेतृत्व में आयोजित की गई   मीटिंग में भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में स्वागत को लेकर और पूरे राजस्थान में यात्रा में कितनी संख्या में अल्पसंख्यक विभाग के साथी राहुल के साथ चलेंगे.  मीटिंग में राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग के भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान के प्रभारी अब्दुल कलाम खान मुख्य अतिथि रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने की राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष आबिद कागज़ी ने बताया कि मीटिंग में पूरे राजस्थान से...

बेंगलुरू और हैदराबाद में लॉन्च हुआ जियो का ट्रू 5जी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी और नाथद्वारा में जियो ट्रू5G सेवाओं के सफल बीटा-लॉन्च के बाद जियो ने बेंगलुरु और हैदराबाद में भी ट्रू 5G लॉन्च कर दिया है। यह दोनों ही शहर भारत के साइबर और डिजिटल हब माने जाते हैं। ट्रू5जी की असली परीक्षा इन्हीं शहरों में होगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि जियो ट्रू5G पहले से ही छह शहरों में लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है और इसकी प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक है। ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर जियो लगातार अपने नेटवर्क को और मजबूत बना रहा है। जियो अपनी ट्रू5G सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू कर रहा है, ताकि ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव दिया जा सके। जियो का कहना है कि ग्राहकों को अपने स्मार्टफ़ोन पर 500 एमबीपीएस से 1 जीबीपीएस के बीच स्पीड मिल रही है। ग्राहक डेटा का भी काफी अधिक मात्रा में उपयोग कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत का एकमात्र ट्रू5जी नेटवर्क है और उसने अपने ट्रू 5जी नेटवर्क की कई खूबियां गिनाई हैं।. स्टैंड-अलोन 5G आर्किटेक्चर नेटवर्क, जिसकी 4G नेटवर्क पर निर्भरता शून्य ह...

द वाय : बॉलीवुड की मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म

चित्र
 ० योगेश भट्ट ०  मुंबई :  मधु जी एम और डॉ अजित द्वारा सहनिर्मित रॉकेट फिल्म्स के बैनर तले निर्मित एक मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म 'द वाई'। दक्षिण में जीरो-मेड इन इंडिया; का निर्देशन करने वाले गिरिदेव राज ने द वाय व्दारा बॉलीवुड में अपनी पहली हिंदी फिल्म का निर्देशन किया है।  दक्षिण भारत के फिल्म निर्देशक गिरिदेव राज की पहली बॉलीवुड हिंदी फिल्म, द वाय; जल्द ही सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। इस पर वरिष्ठ पत्रकार तथा फिल्म लेखक, निर्देशक करण समर्थ ने अपनी राय देते हुए कहा कि, हांल ही देशवासियों को यह अहसास हुआ है कि आज तक हमें बॉलीवुड फिल्मों के माध्यम से मनोरंजन और अभिव्यक्ति स्वतंत्रता के नाम पर जो ग़लत दर्शाया जा रहा था और छुपे अजेंड़े के तहत हिन्दू धर्म तथा संस्कृति के विरुद्ध कहानीयां तथा झुठे संदर्भ प्रस्तुत किए जा रहे थे। लेकिन उसी वक्त दक्षिण भारतीय सिनेमा व्दारा भारत की सही संस्कृति को दर्शाछे हुए अपनी सभ्यता को संजोकर रखा गया है। इसलिए जितने अधिक दक्षिण भारतीय फिल्मकार बॉलीवुड में हिंदी फिल्मों का निर्माण करते हैं, उतनी हमारी संस्कृति की रक्षा और ...