राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सलाहकार कोर की सदस्य बनी नसीमा खातून

० आशा पटेल ० 
छापोली ( झुंझुनू, राजस्थान  ) का गौरव बढ़ाते हुए आज राष्ट्रीय मानव द्वारा आयोग के सलाहकार बोर्ड की सदस्य नसीमा खातून को बनाया गया है। नसीमा खातून मूलतः मुजफ्फरनगर बिहार की रहने वाली हैं तथा छापोली झुंझुनू राजस्थान के एडवोकेट हंसराज कबीर से 2010 में शादी हुई। नसीमा खातून यौन कर्मियों के मुद्दों पर, अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासियों, महिला उत्पीड़न, वंचित व हासिये से जुड़े बच्चों के मुद्दों पर काम करती हैं व सरकारों के समक्ष उनकी बात करती हैं।

नसीम को अनेक संगठनों ने सम्मानित भी किया है तथा उनको 2010 में मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं CNN IBN मीडिया समूह ने उनके असाधारण काम के लिए रियल हीरो अवार्ड मुंबई में ग्रैंड सेरेमनी करके दिया गया।इसके अलावा Unicef, UNDP, Action Aid Association, WDC(Bihar,) राजस्थान नागरिक मंच(महिला प्रकोष्ठ महासचिव), समन्वय फाउंडेशन, Women Collective, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, खादी मिशन इसके अलावा ढेरों संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहीं है।

नसीमा को अनेकों मीडिया समूह ने सम्मानित किया है इन पर मीडिया इंडस्ट्रीज के कुछ लोगों ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म, जीवन संघर्ष पर DD National, & TV, UNI, Alzajeera Arbia तथा अनेकों अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन स्तर पर खबरें भी प्रकाशित होती रही। वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर की मासिक मैगजीन जुगनू(हस्त लिखित) भी पब्लिश करती हैं इसमें 4 प्रदेशों के बच्चे लिखते हैं इसमें वंचित व हासिये तबकों के बच्चे लिखते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार