बेंगलुरू और हैदराबाद में लॉन्च हुआ जियो का ट्रू 5जी

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी और नाथद्वारा में जियो ट्रू5G सेवाओं के सफल बीटा-लॉन्च के बाद जियो ने बेंगलुरु और हैदराबाद में भी ट्रू 5G लॉन्च कर दिया है। यह दोनों ही शहर भारत के साइबर और डिजिटल हब माने जाते हैं। ट्रू5जी की असली परीक्षा इन्हीं शहरों में होगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि जियो ट्रू5G पहले से ही छह शहरों में लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है और इसकी प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक है। ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर जियो लगातार अपने नेटवर्क को और मजबूत बना रहा है। जियो अपनी ट्रू5G सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू कर रहा है, ताकि ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव दिया जा सके।

जियो का कहना है कि ग्राहकों को अपने स्मार्टफ़ोन पर 500 एमबीपीएस से 1 जीबीपीएस के बीच स्पीड मिल रही है। ग्राहक डेटा का भी काफी अधिक मात्रा में उपयोग कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत का एकमात्र ट्रू5जी नेटवर्क है और उसने अपने ट्रू 5जी नेटवर्क की कई खूबियां गिनाई हैं।. स्टैंड-अलोन 5G आर्किटेक्चर नेटवर्क, जिसकी 4G नेटवर्क पर निर्भरता शून्य है।  700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण।

 कैरियर एग्रीगेशन तकनीक का उपयोग करके जियो इन 5G फ्रीक्वेंसी का एक मजबूत "डेटा हाईवे" तैयार करती है। 10 नवंबर से बेंगलुरू और हैदराबाद के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित किया जाना शुरू हो गया है। इस ऑफर में ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार