ग्राम भारती समिति ने आयोजित किया निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

० आशा पटेल ० 
जयपुर- ग्राम केला का बास, जमवारामगढ़ में ग्राम भारती समिति द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान के सहयोग से निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर ग्राम भारती समिति के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष भवानी शंकर कुसुम की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया. जिसमें आस पास के 150 ग्रामीणों ने शिविर का लाभ लिया. शिविर में जाँच कर निशुल्क दवाई वितरित की गई l 

संस्था की सचिव कुसुम लता जैन ने बताया कि शिविर में राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान से 8 डॉक्टर्स की टीम आयी थी जिसमें डॉ.सुमित नाथानी, डॉ. अनंत, डॉ. देवीचंद, डॉ. प्रतिभा, डॉ. श्रीनिकेत, डॉ. भावना, डॉ. मानस्वी, डॉ. विजय तथा फार्मिंस्ट विशाल और सूरज आदि उपस्थित थे शिविर आयोजन में स्थानीय जन सेवक मुकेश खोरवाल, प्रभुदयाल गुर्जर और रामसिंह ने सहयोग प्रदान किया l शिविर का शुभारंभ विधायक प्रत्याशी महेंद्र पाल मीणा ने किया. ग्राम भारती समिति के कार्यालय सचिव रामचंद्र सैनी ने शिविर संचालन किया. आगामी 19.11.2022 को भानपुर कलां में द्वितीय कैम्प आयोजित किया जायेगा l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली