संदेश

Bharat Jodo Yatra दिल्ली में उमड़ी लाखों की भीड़ { Qutub Mail }

चित्र

फिर लौटने के वादे के साथ जयरंगम 2022 ने कहा अलविदा

चित्र
० अशोक चतुर्वेदी ०  जयपुर - थिएटर की दुनिया का एक अनोखा अहसास देकर 11वें जयरंगम जयपुर थिएटर फेस्टिवल ने  रंगमंच प्रेमियों को अलविदा कह दिया। 7 दिवसीय फेस्टिवल का आयोजन थ्री एम डाॅट बैंड्स थिएटर फैमिली सोसाइटी ने कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान व जवाहर कला केंद्र की सहभागिता में किया। इसमें 20 नाटकों के मंचन के साथ ही अपस्टेज प्रोजेक्ट वर्कशाॅप, महफिल ए जयरंगम, रंग संवाद, खुशबू ए राजस्थान नजर फोटो एग्जीबिशन, आइसीए गैलरी की आर्ट स्ट्रोक पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन हुआ। इस रंगकर्म महोत्सव में लगभग 500 कलाकारों ने समां बांधा। ‘स्त्री कोई भूखंड नहीं’... कृष्णायन में स्वाति दूबे के निर्देशन में हुए नाटक ‘भूमि’ को दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक की पटकथा महाभारत के वनपर्व से ली गई है। कथा कांगला के महाराज प्रभंजन से शुरू होती हुई चित्रांगदा के जन्म तक पहुंचती हैं। महाभारत के पूर्व मित्रता यात्रा पर निकला अर्जुन, नागलोक होते हुए कांगला पहुंचता हैं, जहां दो योद्धाओं की तरह अर्जुन और चित्रांगदा की भेंट होती है। अर्जुन पराजित होते हैं, भूमि विस्तार के लिए वह चित्रांगदा से विवाह कर लेते हैं। च...

नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में रेनबो स्ट्राइक्स दिल्ली, राइस बीयर, देसी लेबल और संगीत ने लोगों का दिल जीत लिया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का दसवां आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। यह इस क्षेत्र का सबसे बड़ा और सबसे रंगीला कार्यक्रम है। आयोजन स्थल को सुंदर रोशनी व पारंपरिक सजावट से सजाया गया है। उत्सव में सरकारी अधिकारियों, टूर ऑपरेटरों, विकास भागीदारों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया और इस क्षेत्र को निवेश का एक मुख्य केंद्र बनाने के लिए एक दूसरे से आपस में चर्चा की। इस चर्चा से इस क्षेत्र का न केवल आर्थिक विकास होगा बल्कि भारत का एक मजबूत व्यवसायिक केंद्र एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। उत्सव के दूसरे दिन खाने-पीने के शौकीनों और खरीददारों की भीड़ देखी गई। उन्होंने देश के उत्तरी पूर्वी भाग के खाने-पीने सामानों के जायका का स्वाद चखा बल्कि हथकरघा और हस्तशिल्प के सामानों की खरीदारी में विशेष रुचि दिखाई। इस में भाग लेने आई निकिता सहगल ने कहा कि यहाँ फिर से आना आश्चर्यजनक है। मैं उत्तर पूर्व के भोजन, बुनाई और संगीत का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने पहली बार राइस बीयर और किंग चिल्ली डार्क चॉकलेट का स्वाद चखा है। मैंने मणिपुरी स्टॉल से कुछ ...

पुस्तक ‘‘राजनारायण एक नाम नहीं …’’ का विमोचन

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली ।  पुस्तक ‘राजनारायण एक नाम नहीं इतिहास है’ के लेखक व संपादक समाजवादी चिंतक शाहनवाज हुसैन कादरी ने किया और इसके सलाहकार संपादक का दायित्व वरिष्ठ पत्रकार ओम पीयूष ने किया है। कार्यक्रम को महाराष्ट्र के शब्बीर विद्रोही, वरिष्ठ नेता हरीश खन्ना, बिहार के पूर्व मंत्री इखलाक, संविधान बचाओ आंदोलन से जुड़े सफी साहब ने भी संबोधित किया। इसके अलावा डॉ सुनीत दीवान, समाजवादी क्रांति प्रकाश, टिल्लन रिछारिया, गोपाल राय जी आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।  आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ‘‘राजनारायण एक नाम नहीं इतिहास है’’ पुस्तक समाजवादी विचारों एवं आंदोलनों पर विश्वास रखने वालों के लिये संजीवनी का काम करेगी। सांसद संजय सिंह यहां गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी चिंतक और राजनारायण के शिष्य व लेखक शाहनवाज हुसैन की लिखित पुस्तक ‘‘राजनारायण एक नाम नहीं इतिहास है!’’ के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन लोकबंधु राजनारायण के लोग ट्रस्ट, लखनऊ के तत्वावधान में किया गया।   सांसद सिंह ने कहा कि राजनारायण को अधिकांश समाजवादी, बुद्...

कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए क्रिसमस कार्निवाल फन एक्टिविटी से चेहरों पर आई मुस्कान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। भगवान माहवीर कैंसर हॉस्पिटल, कैंसर केयर (महिला प्रकोष्ठ), ड्रीम्ज फाउंडेशन एवं पिंक स्क्वायर मॉल के संयुक्त तत्वाधान में कैंसर ग्रस्त बच्चों के लिए क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आदर्श नगर, स्थित पिंक स्क्वायर मॉल में किया गया। क्रिसमस-डे से एक दिन पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में गेम्स, मैजिक शॉ, सिंगिंग और फन गेम्स, म्यूजिक व डांस एक्टिविटी आयोजित की गई। सेंटा क्लाज के स्वरूपों में सजे बच्चों ने “जिंगल बेल, जिंगल बेल..“ गीत पर डांस कर कार्यक्रम को और भी मज़ेदार बना दिया।  इस दौरान बच्चों को गिफ्ट्स भी बांटे गए। बच्चों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनन्द उठाया। इस मौके पर हॉस्पिटल की वरिष्ठ उपाध्यक्षा एवं कैंसर केयर की अध्यक्षा अनिला कोठारी, अनिता कोठारी, शिल्पा कोठारी, मणि ग्रुप के एमडी संजय झुनझुनवाला सहित हॉस्पिटल, कैंसर केयर एवं मॉल के कई मेबर्स भी कार्यक्रम में उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उपचार, देखभाल के साथ-साथ प्यार और भावनात्मक सम्बल प्रदान करना था। आयोजन के समापन के पश्चात बच्चें हस्ते - खिलखिलाते हुए चेहर...

ईएआर का बेस्‍ट एम्‍पलॉयर समारोह 4 श्रेणियों में 38 कंपनियों को दिए गए अवार्ड

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर - दी एम्‍पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्‍थान की ओर से होटल क्लार्क्स आमेर में बेस्‍ट एम्‍पलॉयर्स अवार्ड- 2022 का आयोजन किया गया। इसमें राज्यपाल कलराज मिश्र और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने राजस्‍थान में ज्‍यादा से ज्‍यादा रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनियों को प्रोत्‍साहन के लिए 4 श्रेणियों में 38 अवार्ड प्रदान किए। जस्‍टिस पानाचंद जैन की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय ज्यूरी ने 9 कंपनियों को बेस्‍ट एम्प्लॉयर अवार्ड, 2 कंपनियों को ग्लोबल प्रेजेंट्स के लिए प्रेसिडेंट ट्रॉफी , 14 कंपनियों को स्पेशल जूरी ट्रॉफी और 13 कंपनियों को सर्टिफिकेट ऑफ एक्‍सीलेंस के लिए चुना। अपने संबोधन में राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि राजस्‍थान में उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण बना है। सरकार की ओर से भी औद्योगिक और सर्विस सेक्टर के उत्थान के लिए अच्छी योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने सरकार को सलाह दी कि प्रदेश में औद्योगिक दस्‍तावेज भी तैयार हो, जिसमें योजनाओं के प्रभाव का पूरा लेखा जोखा उपलब्ध होना चाहिए। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत...

ग्राम पंचायत चुनाव में ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी की हुई जीत, महाराष्ट्र में पार्टी का खाता खुला

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई): महाराष्ट्र पंचायत और वार्ड सदस्यों के चुनाव में ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई और पार्टी का महाराष्ट्र चुनाव में खाता खुला। इस ऐतिहासिक जीत पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नौहेरा शेख़ ने कहा की, राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को भूल गई, शहरो में स्मार्ट सिटी के सपने बेच रही है। महाराष्ट्र के गांवों में पानी जैसी की मूलभूत सुविधाएं नही। इस मौके पर उन्होंने कहा की सभी वार्ड में ऑल इंडिया महिला एंपावरमेंट पार्टी अपने खर्चे से पानी की मशीन की बोरिंग करवाएगी जिससे पार्टी के प्रति लोगो में विश्वास पैदा हो। डॉक्टर नौहेरा शेख़ ने कहा की, मुम्बई नगर निगम के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का पार्टी अपने चुनाव कार्यकारणी मंडल में प्रस्ताव लाएगी। जिन्हे एमईपी से चुनाव लडना है, उनका आवेदन भी पार्टी में मुंबई कार्यालय को मिल रही है। सरपंच के चुनाव में ऑल इंडिया एंपावरमेंट पार्टी की अनिता बालभीम की जीत हुई है। सात वार्ड सदस्य की जीत हुई जिसमे, बालभिम माली, सायदाबी शेख़, मनीषा अदसुले, कालिमा शेख़, वर्षा सर्वदे, दानूरी राजश्री एवं पर्तमेश पाटिल क...

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का उद्घाटन किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली । भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के 10वें आयोजन का उद्घाटन किया और कहा कि वे नौकरी के अधिक अवसर सृजित करेंगे एवं पूर्वोत्तर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सबसे बड़ा त्योहार, जो कोरोनोवायरस महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रहा है उसमें अगले चार दिनों के दौरान एमएसएमई प्रदर्शनी, बहु-व्यंजन फूड कोर्ट, फोटोग्राफी प्रदर्शनी, रॉक बैटल, टूरिज्म बी2बी मीट, म्यूजिकल इवनिंग और फैशन शो, कला प्रदर्शनी सहित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि एमएसएमई एक्सपो में 100 से ज्यादा कारोबारी भाग ले रहे हैं जो नार्थ ईस्ट में बने सामानों को प्रदर्शित करेंगे। प्रदर्शनी में क्षेत्र के हथकरघा, हस्तनिर्मित आभूषण, हस्तशिल्प, कृषि-बागवानी उत्पाद और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ आदि होंगे। प्रदर्शनी के लिए लगभग 140 बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। वहां एक ऐसा बाज़ार तैयार किया जा रहा है जहाँ आगंतुक क्षेत्र के निर्मित सामान ब्राउज़ कर सकते हैं और खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि द...

देश के विभिन्न हिस्सों में किसानों को सम्मानित करेगी धानुका

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। कृषि क्षेत्र की अग्रणी कंपनी धानुका एग्रीटेक ने किसान दिवस पर मध्य प्रदेश के किसानों को सम्मानित किया। किसानों को चरणबद्घ तरीके से पूरे देश के किसानों को सम्मानित किया जाएगा। भारत खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर है और इसमें सबसे बड़ा योगदान हमारे देश के मेहनतकश किसान दे रहे हैं। किसानों ने अपने अथक परिश्रम से देश को इस स्तर पर पहुंचाया है कि आज हम दूसरे देशों को भी अन्न उपलब्ध कराने में सक्षम है। उनके इस योगदान के लिए 'धानुका समूह' जो कृषि क्षेत्र में एक अग्रणी कंपनी है, उसने मध्य प्रदेश के प्रगतिशील किसानों का रतलाम और इंदौर में एक विशेष समारोह में सम्मान किया है। समारोह का आयोजन 'धानुका समूह' के द्वारा कुछ महीने पहले लॉन्च की गई विशेष कैंपेन 'इंडिया का प्रणाम, हर किसान के नाम' के तहत किया गया। इस कैंपेन के तहत यह पहला कार्यक्रम था जो मध्य प्रदेश में आयोजित हुआ। धानुका समूह ऐसे अनेक कार्यक्रम आने वाले समय में देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित करेगा। किसानों का सम्मान उन्हें वर्ष 2023 का कैलेंडर, डायरी समेत कई उपहार प्रदान कर के किया...

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो वरखेड़ी सम्मानित

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली । केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ,दिल्ली के जन संपर्क अधिकारी डा अजय कुमार मिश्रा ने संस्कृत विद्या के विविध विधाओं के लब्धप्रतिष्ठ विद्वान ,समन्वित चिन्तक, कुशल प्रशासक , संगणक भाषा वैज्ञानिक तथा सीएसयू के यशस्वी कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी को ' विद्या वाचस्पति ' की मानद उपाधि से अलंकृत किये जाने पर पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए अशेष बधाइयां तथा शुभकामनाएं भी दी । डा मिश्र ने आगे कहा कि यह सम्मान न केवल सीएसयू परिवार, संस्कृत अनुरागियों , बल्कि विशेष कर उस युवा समाज के लिए भी गौरव का क्षण है जो कुलपति प्रो वरखेड़ी जी को अपना आइकन मानते हैं ।  प्रो वरखेड़ी को ' विद्या वाचस्पति की उपाधि कविकुल कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक ( नागपुर) के 11वें दीक्षान्त समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के कर कमलों द्वारा रामटेक में दिया गया है ।  कुलपति के कक्ष में सीएसयू के कुलसचिव प्रो रणजीत कुमार बर्मन् तथा उपनिदेशक, प्रशासन के.टी .कृष्ण कुमार भी उपस्थित रहें और इन्होंने बधाई देते कहा कि यह उच्च स्तरीय शैक्षणिक सम्मान हम सब के...