केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो वरखेड़ी सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली । केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ,दिल्ली के जन संपर्क अधिकारी डा अजय कुमार मिश्रा ने संस्कृत विद्या के विविध विधाओं के लब्धप्रतिष्ठ विद्वान ,समन्वित चिन्तक, कुशल प्रशासक , संगणक भाषा वैज्ञानिक तथा सीएसयू के यशस्वी कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी को ' विद्या वाचस्पति ' की मानद उपाधि से अलंकृत किये जाने पर पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए अशेष बधाइयां तथा शुभकामनाएं भी दी । डा मिश्र ने आगे कहा कि यह सम्मान न केवल सीएसयू परिवार, संस्कृत अनुरागियों , बल्कि विशेष कर उस युवा समाज के लिए भी गौरव का क्षण है जो कुलपति प्रो वरखेड़ी जी को अपना आइकन मानते हैं ।

 प्रो वरखेड़ी को ' विद्या वाचस्पति की उपाधि कविकुल कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक ( नागपुर) के 11वें दीक्षान्त समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के कर कमलों द्वारा रामटेक में दिया गया है ।  कुलपति के कक्ष में सीएसयू के कुलसचिव प्रो रणजीत कुमार बर्मन् तथा उपनिदेशक, प्रशासन के.टी .कृष्ण कुमार भी उपस्थित रहें और इन्होंने बधाई देते कहा कि यह उच्च स्तरीय शैक्षणिक सम्मान हम सब के लिए भी सर्वथा गौरव की बात है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार