ग्राम पंचायत चुनाव में ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी की हुई जीत, महाराष्ट्र में पार्टी का खाता खुला

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई): महाराष्ट्र पंचायत और वार्ड सदस्यों के चुनाव में ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई और पार्टी का महाराष्ट्र चुनाव में खाता खुला। इस ऐतिहासिक जीत पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नौहेरा शेख़ ने कहा की, राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को भूल गई, शहरो में स्मार्ट सिटी के सपने बेच रही है। महाराष्ट्र के गांवों में पानी जैसी की मूलभूत सुविधाएं नही। इस मौके पर उन्होंने कहा की सभी वार्ड में ऑल इंडिया महिला एंपावरमेंट पार्टी अपने खर्चे से पानी की मशीन की बोरिंग करवाएगी जिससे पार्टी के प्रति लोगो में विश्वास पैदा हो।

डॉक्टर नौहेरा शेख़ ने कहा की, मुम्बई नगर निगम के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का पार्टी अपने चुनाव कार्यकारणी मंडल में प्रस्ताव लाएगी। जिन्हे एमईपी से चुनाव लडना है, उनका आवेदन भी पार्टी में मुंबई कार्यालय को मिल रही है। सरपंच के चुनाव में ऑल इंडिया एंपावरमेंट पार्टी की अनिता बालभीम की जीत हुई है। सात वार्ड सदस्य की जीत हुई जिसमे, बालभिम माली, सायदाबी शेख़, मनीषा अदसुले, कालिमा शेख़, वर्षा सर्वदे, दानूरी राजश्री एवं पर्तमेश पाटिल की जीत हुई।

महाराष्ट्र प्रदेश की कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता तपसौंदराय ने खुशी का इज़हार करते हुए कहा की, महिला एंपावरमेंट पार्टी महाराष्ट्र के जनता की पार्टी है, ये जीत लोगो के साथ पार्टी की जस्टिस फॉर ह्यूमैनिटी की जीत है।उन्होंने सभी कार्यकर्ता आभार व्यक्त करते हुए कहा की, ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी को महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने रजिस्टर्ड पार्टी के रूप में स्वीकार कर लिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार