संदेश

यश कुमार और यामिनी सिंह की फिल्म 'सज़ा ए मृत्युदंड' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  एंटर 10 टेलीविजन प्रा लिमिटेड द्वारा प्रेजेंट और चन्द्र वर्षा एंटरटेनमेंट प्रा लिमिटेड और रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'सजा ए मृत्युदंड' का टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। 7 जनवरी से भोजपुरी सिनेमा चैनल पर किया जाएगा। फिल्म में यश कुमार और यामिनी सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएँगे।  अपनी फिल्मों में नयापन लेकर आने वाले यश कुमार इस फिल्म में भी अपने शानदार अंदाज में नजर आएँगे तो वही यामिनी सिंह को एक पुलिस अफसर की दमदार भूमिका निभाते देखा जाएगा। फिल्म के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, रामा प्रसाद,मोनिका सिंह और चंद्रेश मेहता है वही फिल्म के निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) है। फिल्म एक बेहतरीन कहानी पर आधारित फिल्म है जिसमे कई खास पहलुओं को फिल्माया गया है। जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा। एक्शन के साथ-साथ फिल्म में मनोरंजन का खास हिस्सा भी दर्शकों के लिए रखा गया है। फिल्म के कलाकारों में यश कुमार और यामिनी सिंह के साथ अवधेश मिश्रा, देव सिंह, महेश आचार्य, बालेश्वर सिंह, अनामिका गौतम और प्रीति सिंह सहित अन्य कई जाने-माने कलाकार नजर आएँगे। फिल्म में यश ...

5जी के 11 से 13 बैंड को सपोर्ट करेंगे मोटोरोला के स्मार्टफोन्स

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली,  मोटोरोला 5जी उपकरणों का उपयोग करने वाले सभी जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट डेटा और 1जीबीपीसएस तक की स्पीड मिलेगी।  वनप्लस, शाओमी और रेडमी के बाद अब मोटोरोला ने भी जियो के स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क पर चलने वाले 5जी स्मार्टफोन्स की पूरी रेंज बाजार में उतार दी है। मोटोरोला और जियो की यह साझेदारी इसलिए भी खास है कि मोटोरोला दुनिया में 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी है। प्रीमियम, मिड और बजट सेगमेंट में ब्रांड के पास 5G स्मार्टफोन्स की बड़ी रेंज है। रिलायंस जियो के ट्रू 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क पर काम करने वाले मोटोरोला 5जी स्मार्टफोन्स में शामिल हैं- मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा, मोटोरोला एज 30 फ्यूजन, मोटोरोला एज 30, मोटो जी82 5जी, मोटोरोला एज 30 प्रो, मोटो जी71 5जी, मोटो जी51 5जी, मोटोरोला एज 20, मोटोरोला एज 20 फ्यूजन। पोर्टफोलियो में मोटो G62 जैसे किफायती 5जी स्मार्टफोन शामिल हैं। जो एडवांस हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं। मोटोरोला एशिया पैसिफ़िक के कार्यकारी निदेशक, प्रशांत मणि ने कहा, “मोटोरोला स्मार्टफ...

इंडियन साईन्स काँग्रेस में ऐसे विषय चुने जो भारतवासियों की आवश्यकता की पुर्ति करें

चित्र
0 विनोद तकियावाला नागपुर-भारत आने वाले अगले 25 वर्ष में जिस ऊँचाई पर होगा,उनमें हमारे वैज्ञानिक की अंहम भुमिका होगी।हमारे वैज्ञानिकों ने हमे 21सदी का नया भारत को उपलब्ध कराया है। इसमें वैज्ञानिक अनुसंधान व निरीक्षण की महत्व भुमिका रही है । उद्घाटन सत्र के अपने सम्बोधन मे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ! उन्होने आज के देश के वैज्ञानिक ' अतिथियों से संवाद करते हुए बताया कि हमारे पास आज डाटा/तकनीक दो ऐसी महत्वपूर्ण चीजे का आपर भंडार है।भारत तकनीक के क्षेत्र मे आज तेजी से विकास की ओरअग्रसर है।हम विश्व के श्रेष्ट पंक्ति में शामिल हो रहे है।परिणाम भारत आज 43 वें स्थान पर पहुँच गया है। स्टाटअप के क्षेत्र में तीसरे न० पर है।महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र मे भारत की अलग पहचान है।आज की महिला को विज्ञान से जोड़े शाथ ही विज्ञान को महिला सशक्ति से विकशित करें।आज मुद्रा योजना स्टार्टअप महिला सशक्तिकरण में अंहम भुमिका है। हमारे वैज्ञानिक अपनी अर्जित ज्ञान को वितरित करें।ताकि आमआदमी का जीवन और बेहतर हो सके तथा उनकीआवश्यकता की पूर्ति होगी। आज हमारे वैज्ञानिकों को विज्ञान को अपने लेब से यर्थात की लैण्ड पहुँचन...

इन 4 आदतों से बना लें दूरी, बढ़ाती है महिला निसंतानता की समस्याएं

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  नयी दिल्ली - वर्तमान समय में न जाने ऐसे कितने कारण हैं जिससे महिलाओं को गर्भधारण करने में बहुत बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निसंतानता के अंकड़ों की बात करें तो हर 6 में से 1 दंपति इस समस्या से ग्रसित होते है। पुरुष के अलावा महिला का फिट होना बेहद जरुरी है लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली और गलत खानपान की आदत के चलते महिलाओं को इनफर्टिलिटी की समस्या होने लगती है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इन दिनों इनफर्टिलिटी इतनी ज्यादा क्यों बढ़ रही है? तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसी चार आदते जो महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या को बढ़ाने का मुख्य कारण बनता है। यह कहने में संकोच होता है, लेकिन रिसर्च के अनुसार पहले की तुलना में महिलाएं धुम्रपान और शराब का सेवन ज्यादा करती हैं। और यहीं धुम्रपान पीने की आदत महिलाओं की प्रजनन क्षमता को कम करती है, क्योंकि तंबाकू और एल्कोहल में विषाक्त पदार्थ मौजूद होते है जो महिलाओं के अंडाशय को प्रभावित करते है। भूख लगने से कम खाना या ज्यादा मात्रा में खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। कम खाने से शरीर को कम या न के बराबर जरुरी पोषक ...

विभिन्न क्षेत्र में संघर्षशील महिलाओं को मिला सावित्रीबाई फुले अवार्ड

चित्र
० आशा पटेल ०  नयी दिल्ली - भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 192वीं जयंती के अवसर पर देश में विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली संघर्षरत महिलाओं का गांधी पीस फांउडेशन, दिल्ली में सावित्री बाई फुले अवॉर्ड सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आई जमीन पर कार्यरत महिलाएं शामिल हुईं और समाज में महिला शिक्षा और नेतृत्व विचार संगोष्ठी में भाग लिया साथ ही इनको सावित्री बाई फुले अवॉर्ड से भी नवाजा गया। संगोष्ठी में ख्यातनाम लेखिका दलित लेखक संघ पूर्व अध्यक्ष अनिता भारती ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया स्वाभिमान से जीने के लिए पढाई करो और पाठशाला ही इन्सानों का गहना है। सावित्रीबाई ने विधवाओं का पुनः विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और हर वर्ग की महिलाओं को शिक्षित बनाना, प्रौढ़ शिक्षा में स्त्री, पुरुष के लिए रात्रि चौपाल पाठशाला खोले थे। उन्होंने शिक्षा के लिए ही संघर्ष नहीं किया बल्कि पुरे देश में कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। कार्यक्रम अध्यक्ष मंडल में वी ज्ञानवती, प्रोफेसर स्वामी आत्माराम, भारत नागरिक मंच अध्यक्ष अनि...

3000 K.M Bharat Jodo Yatra दिल्ली में हुई पूरी : राहुल के साथ लाखों लोग ...

चित्र

रामलीला में सभी पात्र गढ़वाली महिलाएं ही निभाती हैं Gadwali Women Ram Lil...

चित्र

शशि थरूर की पुस्तक ‘अंबेडकर: ए लाइफ’ ‘किताब’ इवेंट में लॉन्च

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता - वरिष्ठ सांसद और लेखक शशि थरूर की नयी पुस्तक ‘ अंबेडकर: ए लाइफ’ का कोलकाता की सामाजिक संस्था ‘प्रभा खेतान फाउंडेशन’ और श्री सीमेंट के संयुक्त तत्वाधान में आईटीसी सोनार में आयोजित ‘किताब’ इवेंट में लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में किताबों के शौकीन युवा और वयस्कों के अलावा ‘अहसास महिला’ और ‘फिक्की एफएलओ’ के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर सुहेल सेठ (प्रबंधन सलाहकार, लेखक वक्ता) ने लेखक के साथ बातचीत कर विभिन्न पहलुओं पर चर्चाएं की इस मौके पर शशि थरूर ने कहा, डॉ. अंबेडकर की महानता को उनकी किसी एक उपलब्धियों से गिना नहीं जा सकता, क्योंकि सभी अलग-अलग रूप से असाधारण थे। थरूर ने इस दौरान अपने बहुआयामी व्यक्तित्व और जीवन के टर्निंग पॉइंट्स जैसे, ऐतिहासिक निर्णयों, सामाजिक बहिष्कार और कलंक, राजनीतिक झुकाव, अंतहीन संघर्षों और निश्चित रूप से उनके मजबूत व्यक्तित्व में गहरी अंतर्दृष्टि और उपाख्यानात्मक संदर्भों को इस मौके पर साझा करते हुए अंबेडकर के शानदार जीवन का एक मनोरम दृश्य प्रस्तूत किया। बाबासाहेब भीमराव रामजी अंबेडकर की जीवनी न तो पहली और न ही आखिरी है, लेक...

सरकार मीडिया पर किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं थोपना चाहती

चित्र
० योगेश भट्ट ०  कोट्टयम,। वर्तमान समय में हम सभी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भरोसा है और हम इसे विश्वसनीय मानते हैं, लेकिन मीडिया के लिए आज एक सेल्फ रेगुलेटेड सिस्टम की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार मीडिया पर किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं थोपना चाहती है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां सभी नागरिकों को बोलने का मौलिक अधिकार प्राप्त है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मीडिया पेशेवर नैतिकता से हट जाए।  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने भारतीय जन संचार संस्थान के कोट्टयम कैंपस में विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि दूरदर्शन के क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल नए कंटेंट और टेक्नोलॉजी के साथ रिलांच होने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद जोस के मणि, थॉमस चाझिकदान एवं कोट्टयम कैंपस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिलकुमार वडावथूर भी उपस्थित पत्रकारिता के विद्यार्थियों को सलाह देते हुए सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तरदायित्व किसी भी प्रोफेशनल व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक है। वर्तमान समय का सबसे घातक वायरस फेक न्यूज है और पत्रकारों को न स...

1 दीवाना 12 हसीना' का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ आउट

चित्र
  ० संवाददाता द्वारा ०  अब तक फिल्मों में आपने एक हीरो दो हीरोइन या एक हीरोइन दो हीरो देखा होगा लेकिन आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी की एक फिल्म में एक हीरो के साथ 12 हीरोइन नजर आएंगी  प्रगति एंटरटेनमेंट वर्ल्ड व श्री माँ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म '1 दीवाना 12 हसीना' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया। फिल्म के पोस्टर में बीच में स्टाइलिश अंदाज में खड़े है एक्टर प्रेम सिंह और उनके अगल-बगल खड़ी है उनकी 12 हसीनाएं यानी उनके 12 हीरोइने। निर्माता सुरेश राठौर,सुरेंद्र सिंह (टोनी) और लेखक व निर्देशक हेमराज वर्मा,जितेन्द्र गुप्ता जीतू द्वारा बनायीं गयी फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के बाद अब दर्शको में फिल्म को देखने का चाहत बढ़ गयी है। दर्शक एक ही फिल्म में एक एक्टर के साथ 12 हिरोइनो का रोमेंस और मनोरंजन का तड़का देखने के लिए उत्त्साहित हो उठे है। फिल्म को लेकर प्रेम सिंह काफी ज्यादा उत्साहित है। क्योंकि वे एकमात्र ऐसे एक्टर है जिन्होंने फिल्म में 12 एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल रहा है। यह मौके तो अब तक किसी भी फिल्म में किसी हीरो को नहीं मिला है। भोजप...