सरकार मीडिया पर किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं थोपना चाहती

० योगेश भट्ट ० 
कोट्टयम,।
वर्तमान समय में हम सभी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भरोसा है और हम इसे विश्वसनीय मानते हैं, लेकिन मीडिया के लिए आज एक सेल्फ रेगुलेटेड सिस्टम की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार मीडिया पर किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं थोपना चाहती है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां सभी नागरिकों को बोलने का मौलिक अधिकार प्राप्त है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मीडिया पेशेवर नैतिकता से हट जाए।
 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने भारतीय जन संचार संस्थान के कोट्टयम कैंपस में विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि दूरदर्शन के क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल नए कंटेंट और टेक्नोलॉजी के साथ रिलांच होने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद जोस के मणि, थॉमस चाझिकदान एवं कोट्टयम कैंपस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिलकुमार वडावथूर भी उपस्थित
पत्रकारिता के विद्यार्थियों को सलाह देते हुए सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तरदायित्व किसी भी प्रोफेशनल व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक है। वर्तमान समय का सबसे घातक वायरस फेक न्यूज है और पत्रकारों को न सिर्फ इस वायरस से दूर रहना चाहिए, बल्कि इससे निपटने के लिए भी प्रयास करना चाहिए।
प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता मन्नथु पद्मनाभन की 143वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. मुरुगन ने कोट्टयम कैंपस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार वडावथूर द्वारा लिखी गई पुस्तक 'मन्नथु पद्मनाभन' का भी विमोचन किया। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री ने अमेरिकी दूतावास औ आईआईएमसी कोट्टयम द्वारा संयुक्त रूप से संचालित 'प्रोफेशनल एक्सीलेंस कोर्स' में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड