संदेश
जेकेके में बही संतों के भावों की अमृत सलिला
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० अशोक चतुर्वेदी ० जयपुरः जवाहर कला केंद्र की ओर से आयोजित ‘भाव सलिला’ महोत्सव संत कबीर के मधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। सुर संगम संस्थान के क्यूरेशन में हुए आयोजन में बनारस घराने की गायिका पूजा राय और गायक व संगीतकार सतीश देहरा ने सुरीली आवाज के जरिए संतों की सीख को जन-जन तक पहुंचाया। संतन जात न पूछो... सुरों का साथ लेकर पूजा राय ने ‘मोको कहां ढूंढे रे बंदे, मैं तो तेरे पास में’ भजन से प्रस्तुति शुरु की। ‘मानत नहीं मन मेरा साधो’, ‘संतन जात न पूछो निर्गुनियां’ सरीखे भजनों से उन्होंने संत कबीर के भावों को श्रोताओं के समक्ष रखा। रंगायन में मौजूद सभी मधुर गीतों में मग्न दिखाई दिए इसके बाद पूजा ने अपनी गुरु मां पद्म विभूषण गिरिजा देवी द्वारा बनारस की लोक भाषा में तैयार भजन ‘कौन ठगवा नगरियां लूटल हो’ गाकर अपने गुरु श्री राहुल रोहित मिश्रा के सबक को साकर किया। यमराज की महिमा का बखान करने वाले भजन ने बनारस की मिठास भी कानों में घोली। ‘हिना’, ‘एक विवाह ऐसा भी’ जैसी फिल्मों और रामानंद सागर कृत टीवी सीरियल ‘रामायण’ के गीतों में अपनी आवाज देने वाले गायक सती...
26 जनवरी से दो माह तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाएगी राजस्थान कांग्रेस कमेटी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर, । अभियान का उद्देश्य केन्द्र सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुॅंचाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच जाकर प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय के लिये सभी 33 जिलों में निगम/बोर्डों/आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को जिला समन्वयक नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं राजस्थान सरकार के मंत्रीगण अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर अभियान की निगरानी करेंगे तथा अपने प्रभार जिलों के सभी ब्लॉकों में अभियान के तहत् उपस्थित होंगे, जिसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपी जायेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सफल भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार में 26 जनवरी से दो माह तक चलने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में पीसीसी वार रूम 7, अस्पताल रोड, जयपुर पर सम्पन्न हुई। बैठक में राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह...
हुंडई मोटर्स लिमिटेड ने किया नई डीलरशिप क्रॉसलैंड हुण्डई का उद्घाटन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर - देश की पहली स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रदाता और स्थापना के बाद से सबसे बड़ी निर्यातक हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने गोपालपुरा बाईपास, जयपुर, राजस्थान में स्थित क्रॉसलैंड हुंडई की एक नई डीलरशिप का उद्घाटन किया। श्री शलभ मेहता द्वारा प्रचारित, क्रॉसलैंड हुंडई एक अत्याधुनिक डीलरशिप है जो लगभग 36,500 वर्ग फुट के कुल निर्मित क्षेत्र में फैली हुई है। (8,500 वर्ग फुट शोरूम और 28,000 वर्ग फुट वर्कशॉप)। नई डीलरशिप के उद्घाटन पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी, श्री तरुण गर्ग ने कहा, “राजस्थान हुंडई के लिए एक प्रमुख बाजार है। हमें राज्य की राजधानी जयपुर में क्रॉसलैंड हुंडई की एक नई डीलरशिप का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है, जो राजस्थान में हमारे शोरूम नेटवर्क को 44 तक ले जाएगी। हमें विश्वास है कि क्रॉसलैंड हुंडई हुंडई उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हमारी उपस्थिति को और मजबूत करेगी। एक अत्याधुनिक सुविधा होने के नाते, यह हमारे मूल्यवान ग्राहकों को खुशहाल जीवन के लिए गुणवत्तापूर्ण समय जोड़ते हुए त्वरित और कुशल बिक्री और सेवा प्र...
जयपुर इंटरनेशल फिल्म फैस्टिवल : देश दुनिया से आए फिल्मकारों और अभिनेताओं-अभिनेत्रियों के साथ विचार मंथन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर - यूनाइटेड किंगडम से आईं फिल्मकार फिलिप्पा फ्रिस्बी भारतीय परिवेश और यहां बनने वाली डॉक्यूमेंट्रीज़ से काफी प्रभावित हैं। फिलिप्पा बताती हैं कि उन्होंने हालांकि यहां का बॉलीवुड और उसकी फिल्में नहीं देखी हैं लेकिन यहां बनने वाली डॉक्यूमेंट्रीज से वो बहुत प्रभावित हैं, यहां के वृत्त चित्र समाज की सच्चाई की सामने रखते हैं जो जैसा है वैसा ही दिखाते हैं। उन्होंने बताया कि वो सबसे पहले 1998 में भारत आई थीं तब उन्होंने यहां हो रहे कंुभ पर फिल्म ‘द रिवर’ का निर्माण किया। इसके बाद शादी होने और बच्चों के पालन पोषण के कारण उन्होंने फिल्म निर्माण छोड़ दिया यहां तक कि अपना कैमरा भी बेच दिया। इसके बाद 2010 में वो फिर भारत आईं और वाराणसी के उस पुजारी से मिलीं जिसके साथ उन्होंने 1998 में काम किया था। इसके बाद उन्होंने यहां के स्ट्रीट चिल्ड्रन्स की समस्याओं और उन पर बढ़ रहे ड्रग्स के दुष्प्रभावों पर डॉक्यूमेंट्री ‘द सर्किल’ का निर्माण किया। 2017 में उन्होंने यहां की मखखम्ब कला पर आधारित फिल्म ‘रेसलर्स केन’ का निर्माण किया। उन्होंने कहा वर्तमान समय फिल्मों के लिए काफी बेह...
मिलेट्स महोत्सव के पोस्टर का न्यूयॉर्क में विमोचन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० जयपुर। संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 2023 को इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर के रूप में मनाने की घोषणा के बाद भारत सहित दुनियाभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत मिलेट्स महोत्सव के पोस्टर का न्यूयॉर्क में विमोचन किया गया। वर्चुअल रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन, जयपुर फुट-यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी और न्यूयॉर्क के काउंसल जनरल रणधीर जायसवाल ने पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर मुरलीधरन ने कहा कि भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में सालभर तक मिलेट्स आधारित कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार मिलेट्स महोत्सव के जरिए खाद्यान्न की नई परिभाषाओं से दुनिया को अवगत कराएगी। वहीं प्रेम भंडारी ने कहा कि दुनियाभर में फैले अप्रवासियों को मिलेट्स के कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पूरी दुनिया पीएम मोदी की सोच के अनुरूप भारत के मिलेट्स आयोजनों को अपना समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि वे दुनियाभर में फैले करीब चार करोड़ भारतीय अप्रवासिय...
दसनामी गोस्वामी जाति के कालम में ब्राह्मण लिखने की अपील
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संत कुमार गोस्वामी ० बिलासपुर --जगद्गुरु आदिरुशंकराचार्य दसनाम गोस्वामी ब्राह्मण समाज भारत के राष्ट्रीयअध्यक्ष आचार्य पंडित केवल भारती गोस्वामी जांजगीर छत्तीसगढ़ ने बताया है कि आदिकाल में गोसव यज्ञ में सफल विद्वान ब्राह्मणों को गोस्वामी की पदवी प्राप्त हुआ था। तथा जिन विद्वान ब्राह्मणों को जगद्गुरु आदिशंकराचार्य ने दसनाम मठ की गुरु गद्दी सौपा था उनके ही वंशज दसनामी गोस्वामी ब्राह्मण होते है।हिन्दू धर्म की सबसे बड़ी गुरु गद्दी शंकराचार्य के पदवी भी ब्राह्मण कुल के विद्वान ब्यक्ति को ही प्राप्त होता है। हमे ब्राह्मण समझकर आदि शंकराचार्य ने मठो की रक्षा का दायित्व सौंपा था। राष्ट्र की रक्षा, धर्म रक्षा, मठ मन्दिर की रक्षा। करना हमारा परम् दायित्व है। हम गुरु ही नही जगद्गुरु है। सभी दसनाम गोस्वामी ब्राह्मण जनों से विनम्रता पूर्वक निवेदन है। कि अपने कुल की मर्यादा की रक्षा करते हुए गोस्वामी ब्राह्मण समाज की श्रेष्ठता को बनाये रखने के लिए आदिशंकराचार्य के बताए मार्ग पर चलने की परम् आवश्यक है। और हमे इस बात को भी समझना है। कि गोस्वामी कोई जाति नही है। ब्राह्मणों को मिला एक उपाधि है...
खादी ग्रामोद्योग आयोग ने किया राजस्थान की गतिविधियों का निरीक्षण
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर. खादी और ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक डॉ राहुल मिश्र ने बताया की नागेन्द्र रधुवंशी, सदस्य (उत्तर क्षेत्र), खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के 6 से 9 जनवरी तक राजस्थान प्रवास के दौरान राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, खादी और ग्रामोद्योगी गतिविधियों का अवलोकन/निरीक्षण किया गया । प्रवास के दौरान राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, जयपुर की विभिन्न गतिविधियों की प्रगति के सम्बन्ध में कार्यालय के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई साथ ही खादी लाउन्ज, जयपुर का भी अवलोकन किया गया । तत्पश्चात क्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग समिति, दौसा एवं खादी ग्रामोद्योग संधन विकास समिति बस्सी के द्वारा संचालित खादी ग्रामोद्योगी गतिविधियों एवं संस्थाओं के उत्पादन केन्द्रो का निरीक्षण किया गया एवं संस्थाओं में कार्यरत कत्तिन बुनकरों से चर्चा की गई । इसके पश्चात राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ , जयपुर द्वारा आयोजित खादी ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया । राज्य निदेशक डॉ राहुल मिश्र ने बताया कि सदस्य (उत्त...
जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों की शुरूआत
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पायल ० जयपुर - ऑयनॉक्स के 6 स्क्रीन्स पर चल रहे पांच दिवसीय जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों की शुरूआत हो गई। फिल्म से जुड़ी देश की नामी हस्तियों ने शिरकत की तथा बड़ी संख्या में शहर के सिने प्रेमियों ने अपनी अपनी पसंद के अनुरूप फिल्मों का लुत्फ उठाया। फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, जाने-माने फिल्म स्क्रिप्टराइटर कमलेश पांडे, पंकज पाराशर, विनय वायकुल, यूनाइटेड किंगडम की फिलिपा फ्रिस बी, बांगलादेश के प्रसून रहमान, इंडियन फिल्म डायरेक्टर आरती बागड़ी, ज़ी-5 की चीफ कन्ट्रोलर निमिशा पाण्डेय और मैक्सिकन फिल्म डायरेक्टर जुआन आर्के ने शिरकत की। पहले सत्र में सिनेमा कल, आज और कल पर प्रसिद्ध लेखक विनोद भारद्वाज से हुई चर्चा में पंकज पाराशर ने कहा जो लोग कहते हैं कि सिनेमा खत्म होने वाला है तो ये ग़लत है हां ये बात सही है कि सिनेमा में दबलाव का दौर चलता रहा है और चलता रहेगा। पहले पायरेसी आई तो लोगों ने कहा सिनेमा खत्म, कोविड आया तो लोग बोले सिनेमा खतरे में है फिर ओटीटी की शुरूआत हुई तब भी लोगों ने यही शंका व्यक्त की पर सिनेमा इन ...
जयपुर विधानसभा में होगा अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन 11-12 जनवरी को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । राजस्थान विधानसभा में होने वाला अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन 11-12 जनवरी को होने जा रहा है । सम्मेलन से संबंधित सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। राजस्थान विधानसभा भवन पर इस दौरान लाइटिंग होगी। देश भर से आने वाले अतिथियों का स्वागत राजस्थानी संस्कृति के अनुरूप होगा। अतिथियों का तिलक लगाकर व चूनरी का साफा पहनाकर स्वागत किया जायेगा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी अतिथियों का स्वागत करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह सहित विभिन्न विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाब चन्द कटारिया धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। राजस्थान विधानसभा के मुख्य हाल में आयोजित होने वाले सम्मेलन में तीन सत्रों में लोकतंत्र, संसद व विधानमण्डलों को प्रभावी बनाने के लिए सार्थक चर्चा होगी। सम्मेलन का समापन समारोह 12 जनवर...