जेकेके में बही संतों के भावों की अमृत सलिला

० अशोक चतुर्वेदी ० 
जयपुरः जवाहर कला केंद्र की ओर से आयोजित ‘भाव सलिला’ महोत्सव संत कबीर के मधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। सुर संगम संस्थान के क्यूरेशन में हुए आयोजन में बनारस घराने की गायिका पूजा राय और गायक व संगीतकार सतीश देहरा ने सुरीली आवाज के जरिए संतों की सीख को जन-जन तक पहुंचाया। संतन जात न पूछो... सुरों का साथ लेकर पूजा राय ने ‘मोको कहां ढूंढे रे बंदे, मैं तो तेरे पास में’ भजन से प्रस्तुति शुरु की। ‘मानत नहीं मन मेरा साधो’, ‘संतन जात न पूछो निर्गुनियां’ सरीखे भजनों से उन्होंने संत कबीर के भावों को श्रोताओं के समक्ष रखा। रंगायन में मौजूद सभी मधुर गीतों में मग्न दिखाई दिए
इसके बाद पूजा ने अपनी गुरु मां पद्म विभूषण गिरिजा देवी द्वारा बनारस की लोक भाषा में तैयार भजन ‘कौन ठगवा नगरियां लूटल हो’ गाकर अपने गुरु श्री राहुल रोहित मिश्रा के सबक को साकर किया। यमराज की महिमा का बखान करने वाले भजन ने बनारस की मिठास भी कानों में घोली। ‘हिना’, ‘एक विवाह ऐसा भी’ जैसी फिल्मों और रामानंद सागर कृत टीवी सीरियल ‘रामायण’ के गीतों में अपनी आवाज देने वाले गायक सतीश देहरा के माइक संभालते ही श्रोताओं ने दिल थाम लिए। संत कबीर के भजन सुनाकर उन्होंने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

देहरा ने ‘निर्धन के धन राम’, ‘बोल सुआ राम-राम’, ‘मैं तो रमता जोगी राम’ आदि भजनों में राम नाम की महत्ता को बताया। अध्यात्म भाव से सराबोर श्रोता देहरा की मधुर वाणी में ‘कबीरा बिगड़ गयो राम’, ‘प्रभु जी तुम चन्दन हम पानी’ भजन सुनकर गदगद हो उठे। दोनों प्रस्तुतियों में पवन कुमार डांगी ने ढोलक, सावन कुमार डंगी ने तबला तो हबीब खान ने की बोर्ड पर संगत की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार