संदेश
आंध्र प्रदेश में 50 हजार नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा रिलायंस – मुकेश अंबानी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० विशाखापट्टनम : रिलायंस आंध्र प्रदेश में 50 हजार रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और देश भर में आंध्र के उत्पादों को पहुंचाने के लिए रिलायंस रिटेल, प्रदेश से कृषि, कृषि आधारित उत्पादों और अन्य उत्पादों की अधिक से अधिक खरीद करेगा। साथ ही 10 गीगावाट सोलर पॉवर प्लांट में रिलायंस निवेश करेगा। ‘आंध्र प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यह घोषणा की। आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के उपस्थिती में मुकेश अंबानी ने रिटेल सेक्टर में क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश के 6 हजार गांवों में 1 लाख 20 हजार से अधिक किराना व्यापारियों के साथ साझेदारी की है। डिजिटल युग में भी छोटे व्यापारी फल-फूल सकें इसके लिए उन्हें आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया है। रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश में 20,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार और बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार दिए हैं। रिलायंस जियो के बारे में बात करते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि, जियो ट्रू 5जी का रोलआउट आंध्र प्रदेश सहित पूरे भारत में 2023 के अंत से ...
फिक्की फ्लो जयपुर ने आयोजित किया नेटवर्किंग इवेंट लोकल फॉर वोकल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर - फिक्की महिला संगठन जयपुर ने नेटवर्किंग पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। चेयरपर्सन मुद्रिका धोका ने साझा किया, “हम एक ऐसी दुनिया में हैं, जहां महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं, और वास्तव में उन्हें पछाड़ दिया है। इस नेटवर्किंग इवेंट के साथ हम महिला सशक्तिकरण का जश्न मना रहे हैं, और उनकी वृद्धि और प्रगति के लिए एक-दूसरे से जुड़ने के लिए एक खुला मंच दे रहे हैं। यह लोकल के लिए वोकल का जश्न भी मना रही थी, FICCI FLO जमीनी स्तर की महिलाओं द्वारा बनाए गए कुछ अद्भुत उत्पादों को बढ़ावा दे रहा था- राजीविका सरकार। विभाग और एसके फाउंडेशन ने अपने उत्पादों जैसे जैविक गुलाल, बुने हुए जैविक योग मैट, विभिन्न हाथ से सिले उत्पादों का प्रदर्शन किया था। उपस्थित सभी लोगों के लिए एक मजबूत संदेश था कि महिलाओं का समर्थन करना ही भविष्य है। यह खूबसूरत शाम फ्लो सदस्यों के लिए सकारात्मकता और प्यार से भरी थी। हर कोई सफेद रंग के कपड़े पहने था, संगीतमय श्याम और सोने पर सुहागा सभी महिलाओं के लिए विशेष बचाता सत्र था। नृत्य सत्र ने शाम की आभा में ऊर्जा, खुशी और उत्साह भ...
वेदांता एल्यूमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में एल्यूमिनियम स्मेल्टर की सुरक्षा के लिए ट्रांसजेंडर सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति की
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम ने वेदांता एल्यूमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में एल्यूमिनियम स्मेल्टर की सुरक्षा के लिए ट्रांसजेंडर सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति की। झारसुगुड़ा में दुनिया की सबसे बड़ी उत्पादक इकाइयों में शामिल अपने एल्यूमिनियम स्मेल्टर की सुरक्षा के लिए सात ट्रांसजेंडर पेशेवर सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर वेदांता की मजबूत सुरक्षा टीम में आरुणिता पायासिंह, आरोही शर्मा, संध्या यादव, सिद्धी नागे, खुशी ध्रुव, पवित्रा और रोमा धु्रव को शामिल किया गया। नव नियुक्त कर्मचारी संयंत्र की परिसंपत्तियों और कार्यबल की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। इससे पूर्व वेदांता एल्यूमिनियम की अनुषंगी कंपनी बालको में पहली बार सुरक्षा और मटेरियल हैंडलिंग कार्यों में एलजीबीटीक्यूआईएप्लस कर्मियों की भर्ती की गई थी। बीते वर्ष कंपनी ने अपने भर्ती अभियान को विस्तार देते हुए एलजीबीटीक्यूआईएप्लस प्रतिभाओं की नियुक्ति प्रांरभ की थी। यह समुदाय विकास की मुख्यधारा और कार्पोरेट दुनिया में...
भीषण समस्या है ग्लेशियरों की बाढ़ का मंडराता खतरा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० ज्ञानेन्द्र रावत ० मौसम में दिनोंदिन आ रहा बदलाव एक भीषण समस्या बन चुका है जिसके दुष्प्रभाव से समूची दुनिया अछूती नहीं रही है। ग्लोबल वार्मिंग ने इसमें अहम भूमिका निबाही है। दुनिया में हो रहे नित नये-नये शोध इस बात के प्रमाण हैं कि भले ही ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रोक दिया जाये, इसके बावजूद दुनिया में तकरीब दो लाख पंद्रह हजार ग्लेशियरों में से आधे से ज्यादा और उनके द्रव्यमान का एक चौथाई हिस्सा इस सदी के अंत तक पिघल जायेगा। शोध और अध्ययनों में खुलासा हो चुका है कि यह पेरिस समझौते के लक्ष्य से भी परे है। यह स्थिति तब है जबकि इससे पहले जितने भी शोध और अध्ययन हुए हैं वह इस बात के सबूत हैं कि बीती सदी में दुनिया में समुद्र के जल स्तर में जो बढ़ोतरी हुई है, उसका एक तिहाई हिस्सा ग्लेशियरों के पिघलने से आया है। असलियत यह है कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते दुनियाभर के ग्लेशियर पिघल -पिघलकर टुकडो़ं में बंटते चले गये। कारण पर्वतीय इलाकों में तापमान में बढो़तरी की दर दोगुना रही है इसके कारण यह बदलाव आया है। वैज्ञानिकों ने आशंका व्यक्त की है कि इन हालातों में सद...
दिल्ली के आश्रम प्लाईओवर पुल के पुनःर्निमाण से जनता को मिलेगी जाम से मुक्ति
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० विनोद तकियावाला ० नयी दिल्ली - नोएडा,डीएनडी,दक्षिणी दिल्ली पर चलने वाले वाहन चालकों को जल्द ही मिलेगी जाम से राह | वह दिन अब दुर नहीं जब आपअपने नौकरी,व्यापार,आफिस के कार्य हेतु डी एन डी के रास्ते नोएडा - दक्षिण दिल्ली,नोएडा व एन सी आर डी एन डी के रास्ते आना जाना होता है।ऐसे मे उनके लिए होली का त्योहार एकअच्छी खबर यह है कि निर्माणाधीन आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन 6 मार्च को होने वाली है।इससे पहले यहआशंका जताई जा रही थी कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबआई द्वारा गिरफ्तारी व उनके मंत्री पद से इस्तीफे के बाद से आश्रम फ्लाईओवर के खुलने की तारीख आगे बढ़ाई जा रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने विगत दिनों एक पत्रकार वार्ता के दौरान यह स्पष्ट कर दिया है कि जल्द ही नोएडा और दक्षिणी दिल्ली आने - जाने वाले बाहन चालकों को जल्द ही जाम से मुक्ति मिलेगी।केजरीवाल ने पत्रकार द्वारा के पूछे गये एक सवाल के जबाब मे यह बातें खारिज कर दीं कि सिसोदिया की गिरफ्तारी की वजह से आश्रम प्लाई ओवर पुल का उद्घाटन नहीं हुआ है।उन्होनें कहा कि अग...
Artist TARA SHARMA जीवन भर बनारस को अपने रंग में उतारती रहूँ { Qutub Ma...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
लेखक व उद्यमी राम के शर्मा द्वारा लिखी पुस्तक 'कर्मा एंड यू' कोलकाता में लॉन्च
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० Kolkata : पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अरूप विश्वाश ने कहा, सिटी ऑफ जॉय कोलकाता को साहित्य और किताबों का केंद्र बिंदु हमेशा मना जाता रहा हैं। यहां साहित्य की कई चर्चित किताबें पहले से उपलब्ध है। इस अद्भुत पुस्तक के लॉन्चिंग कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। प्रभा खेतान फाउंडेशन के साथ वर्षों से मेरा घनिष्ठ रूप से जुड़ाव रहा हैं। मैं शर्मा को उनके ज्ञान, अद्भुत विचारों, दृष्टि और नए विचारों से भरी इस तरह की तथ्यात्मक बेहतरीन और अतुलनीय पुस्तक लिखने के लिए उन्हें तहेदिल से बधाई देता हूं। राम के शर्मा द्वारा लिखी पुस्तक 'कर्मा एंड यू' क्रिएट योर ओन डेस्टिनी के लॉन्च मौके पर आयोजित समारोह में इस पुस्तक को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। कोलकाता की गैर सरकारी सामाजिक संस्था 'प्रभा खेतान फाउंडेशन' (पीकेएफ) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक को लॉन्च किया गया। पुस्तक के लॉन्चिंग मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूप विश्वाश (पश्चिम बंगाल सरकार में बिजली, आवास, युवा सेवा और खेल मंत्री) और विशिष्ट अतिथि संजीव पुरी (अध्यक्ष सह प्रब...
ऐसे तो साफ नहीं होगी दिल्ली की यमुना
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० ज्ञानेन्द्र रावत ० नयी दिल्ली - बीते दिनों एनजीटी ने दिल्ली सरकार पर यमुना की सफाई के मामले पर सीवरेज ट्रीटमेंट के संदर्भ में मानदण्डों का पालन नहीं किये जाने पर 6100 करोड़ से भी अधिक का जुर्माना लगाया। अपने आदेश में एनजीटी के चेयरमैन माननीय न्यायाधीश आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि करोडो़ं रुपये खर्च करने के बाद भी यमुना हर दिन दूषित हो रही है। हर दिन तीन हजार एम एल डी से ज्यादा दूषित पानी यमुना में गिर रहा है। पीठ का कहना है कि यमुना की सफाई के अधिकांश मामलों में कहा जाता है कि एसटीपी की संख्या बढ़ाई जायेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और हकीकत में डीपीसीसी की माने तो दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर लगे 35 एसटीपी में से 23 पर निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप काम ही नहीं किया जा रहा है। यही नहीं अक्टूबर 2022 में भी एन जी टी ने दिल्ली सरकार पर उचित कचरा प्रबंधन न होने पर 900 करोड़ का जुर्माना लगाया था जो अभी तक जमा नहीं किया गया है। जबकि दिल्ली सरकार बीते बरसों से यमुना को 2025 तक साफ करके नहाने लायक बनाने का लगातार दावा करती रही है। इस दिशा में वह समय-समय पर लाख क...
अशोक कुमार पांडेय द्वारा लिखित ‘राहुल सांकृत्यायन’ की जीवनी का हुआ लोकार्पण
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली. विश्व पुस्तक मेला,में राजकमल प्रकाशन के जलसाघर में तीन नई पुस्तकों माधव हाड़ा की 'वैदेही ओखद जाणे : मीरा और पश्चिमी ज्ञान मीमांसा', कृष्ण कल्पित की 'जाली किताब' और अशोक कुमार पांडेय द्वारा लिखित राहुल सांकृत्यायन की जीवनी 'राहुल सांकृत्यायन : अनात्म बेचैनी का यायावर' का लोकार्पण हुआ। माधव हाड़ा की पुस्तक 'वैदेही ओखद जाणे : मीरा और पश्चिमी ज्ञान मीमांसा' का लोकार्पण हुआ। इस सत्र में पल्लव ने लेखक से बातचीत की। इस दौरान माधव हाड़ा ने कहा कि यूरोपियन शोध में अभी तक मीरा के जीवन के बारे विवरणों का अभाव है। इस पुस्तक में मीरा को उसकी अपनी सांस्कृतिक पारिस्थिकी से अलग, पश्चिमी विद्वता के सांस्कृतिक मानकों पर समझने-परखने के प्रयासों की पड़ताल की गई है़। दूसरे सत्र में पल्लव द्वारा संपादित कथाकार काशीनाथ सिंह की किताब 'बातें हैं बातों का क्या' पर परिचर्चा हुई। इस पर पल्लव ने कहा कि जो लोग काशीनाथ सिंह को पढ़ना चाहते हैं उनके लिये यह किताब उपयोगी साबित होगी। इस किताब में काशीनाथ सिंह के साक्षात्कारों को संकलित किया गया है़। वहीं अग...