दिल्ली के आश्रम प्लाईओवर पुल के पुनःर्निमाण से जनता को मिलेगी जाम से मुक्ति

० विनोद तकियावाला ० 
नयी दिल्ली -  नोएडा,डीएनडी,दक्षिणी दिल्ली पर चलने वाले वाहन चालकों को जल्द ही मिलेगी जाम से राह | वह दिन अब दुर नहीं जब आपअपने नौकरी,व्यापार,आफिस के कार्य हेतु डी एन डी के रास्ते नोएडा - दक्षिण दिल्ली,नोएडा व एन सी आर डी एन डी के रास्ते आना जाना होता है।ऐसे मे उनके लिए होली का त्योहार एकअच्छी खबर यह है कि निर्माणाधीन आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन 6 मार्च को होने वाली है।इससे पहले यहआशंका जताई जा रही थी कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबआई द्वारा गिरफ्तारी व उनके मंत्री पद से इस्तीफे के बाद से आश्रम फ्लाईओवर के खुलने की तारीख आगे बढ़ाई जा रही है,
लेकिन आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने विगत दिनों एक पत्रकार वार्ता के दौरान यह स्पष्ट कर दिया है कि जल्द ही नोएडा और दक्षिणी दिल्ली आने - जाने वाले बाहन चालकों को जल्द ही जाम से मुक्ति मिलेगी।केजरीवाल ने पत्रकार द्वारा के पूछे गये एक सवाल के जबाब मे यह बातें खारिज कर दीं कि सिसोदिया की गिरफ्तारी की वजह से आश्रम प्लाई ओवर पुल का उद्घाटन नहीं हुआ है।उन्होनें कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो आश्रम फ्लाई ओवर 6 मार्च से वाहन चालको के आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।इस मार्ग पर डेली यात्रा करने वाले वाहन चालकों का मानना है कि आश्रम फ्लाई ओवर के खुलने से नोएडा और दक्षिणी दिल्ली के वाहन चालकों को भारी भरकम जाम से मुक्ति मिलेगी।इससे पहले आश्रम फ्लाईओवर 28 फरवरी को लोगों के लिए खुलने वाला था।

सुत्रों के अनुसार फ्लाईओवर एक्सटेंशन को विगत मंगलवार को ही जनता के लिए खोल दिया जाना था और मुख्यमंत्री कार्यालय से तारीख मिल गई थी,लेकिन हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों व कुछ फाईनल प्लाई ओवर र्निमाण कार्य के चलते कुछ दिनो का वक्त लग रहा है।फ्लाईओवर के विस्तार काम लगभग पर पूरा हो गया है।जैसा कि आप को मालुम है कि बीते रविवार(26 फरवरी)को सीबीआई ने सिसोदिया को दिल्लीआबकारी नीति(2021-22)में घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हे राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था। सर्व विदित रहे कि केजरीवाल सरकार में मनीष सिसोदिाय के पास निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी) था।एक मंत्री होने के नाते सिसोदिया ने फरवरी माह के प्रारम्भ में फ्लाईओवर एक्सटेंशन के निर्माण कार्य की साइट का निरीक्षण किया था।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार फ्लाईओवर का विस्तार होने से यात्रियों को आश्रम चौक और डीएनडी के बीच तीन ट्रैफिक लाइटों को बायपास करने की अनुमति देगा, जिससे वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी।इससे नोएडा-डीएनडी के रास्ते दक्षिणी दिल्ली आने जाने वाले वाहन चालको का समय व धन का बचत होगी।अभी नोएडा,गाजियाबाद व डीएनडी से दक्षिणी दिल्ली आने-जाने वाले वाहनों को डीएनडी लूप से आश्रम चौराहे तक आने-जाने में विकट जाम से जूझना पड़ता है। सर्व विदित रहे कि इस 'प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद जून 2020 में फ्लाईओवर एक्सटेंशन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

इस परियोजना की कुल लागत 128.25 करोड़ रुपये है।जबकि रैंप सहित फ्लाईओवर की कुल लंबाई1,425 मीटर है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को इस बात का ऐलान किया फ्लाईओवर पर यात्री आश्रम चौक और डीएनडी के बीच तीन ट्रैफिक लाइट से होकर गुजरेंगे।इससे सफर में काफी सुविधा मिलेगी।फ्लाईओवर के बंद रहने से वाहन चालकों को करीब 2 महीने से काफी परेशानी हो रही है और इसके खुलने के बाद नोएडा,गाजियाबाद और दिल्ली आने-जाने को बड़ी राहत मिलेगी।नये वर्ष के पहले दिन

1 जनवरी 2023 से ही आश्रम फ्लाईओवर रोड के दोनों रास्तों को निर्माण कार्य के लिए बंद कर दिया गया था।आप को बता दे1जनवरी को जब फ्लाईओवर को निर्माण कार्य के लिए बंद किया गया था।उस लक्ष्य रखा गया था कि फ्लाई र्निमाण का कार्य 45दिनों में पूरा कर लिया जाएगा,लेकिन ऐसा किसी अपरिहार्य कारण व वर्तमान के बदलते राजनीति घटनाक्रम के चलते ऐसा नही हुआ।डीएनडी और आश्रम फ्लाईओवर को जोड़ने वाले डेढ़ किलो मीटर लम्बे सडक का निर्माण कार्य चल रहा था।डेढ़ किलोमीटर लम्बी सड़कआश्रम फ्लाईओवर दक्षिणी दिल्ली को डी एन डी के माध्यम से नोएडा को जोड़ता है।दक्षिणी दिल्ली और मध्य दिल्ली के बीच आश्रम चौक एक अहम लिंक रोड है।

जो फरीदाबाद की तरफ जाने वाले लोगों के लिए भी एक अंहम लिंक रोड है।जो मथुरा रोड़ और रिंग रोड को जोड़ता है।फ्लाईओवर के र्निमाण होने के बाद नोएडा से दिल्ली के विभिन्न इलाकों तथा साउथ दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।फिलहाल आश्रम फ्लाईओवर पर चल रहे र्निमाण कार्य की वजह से आश्रम लालबत्ती,डीएनडी,सीवी रमन मार्ग,मथुरा रोड,बारापुला,एनएच- 24,लाजपत नगर फ्लाईओवर समेत कुछ अन्य जगहों पर वाहन चालक जाम से काफी परेशान रहते हैं।अब वह दिन दूर नही जब आश्रम प्लाई ओवर को जनता के आवागमन हेतु खोल दिया जायेगा।इससे आप का समय व धन दोनो की बचत होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत