संदेश

झारखण्ड में खाद्य सुरक्षा योजना का सफल क्रियान्वयन कर रहा भारतीय खाद्य निगम

चित्र
० योगेश भट्ट ०  धनबाद । भारतीय खाद्य निगम झारखण्ड में खाद्य सुरक्षा योजना का सफल क्रियान्वयन कर रहा है तथा इसने तमाम सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । निगम के झारखंड के महाप्रबंधक (क्षेत्र) मनोज कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत झारखंड के सभी 24 राजस्व जिलों में 25,210 उचित मूल्य दर की दुकानों के माध्यम से राज्य सरकार के सहयोग से 2.64 करोड़ कार्ड धारकों को प्रति माह लगभग 1.36 लाख मी. टन खाद्यान्नों ( 5 किलोग्राम चावल एवं गेहूँ) का निशुल्क प्रदान किया जा रहा है  वहीँ अन्य कल्याणकारी योजना जैसे मध्याह्न भोजन योजना (पी.एम. पोषण योजना / पी.एम. शक्ति योजना), डब्लू. बी. एन. पी (आईसीडीएस) के माध्यम से लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है । वितीय वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अलावा, लगभग 1.68 लाख M अतिरिक्त खाद्यान्न अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत झारखंड के लाभार्थियों को उपलब्ध कराया गया है. एफसीआई के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि  अप्रैल 2020 से द...

एचडीएफसी बैंक ने सीबीडीसी पायलट प्रोग्राम के साथ 1 लाख से अधिक ग्राहकों और 1.7 लाख व्यापारियों को अपने साथ जोड़ा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : एचडीएफसी बैंक ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) के साथ भारत की अपनी डिजिटल करेंसी इंटरऑपरेबल यूपीआई क्यूआर कोड लॉन्च किया। इसके साथ, एचडीएफसी बैंक सीबीडीसी को लेकर इंटीग्रेशन प्रोसेस को पूरा करने वाले देश के पहले बैंकों में से एक बन गया है। इंटरऑपरेबल यूपीआई क्यूआर कोड एचडीएफसी बैंक के व्यापारियों को, जो बैंक के सीबीडीसी प्लेटफॉर्म पर शामिल हैं, अपने ग्राहकों से डिजिटल रुपया करेंसी के रूप में भुगतान स्वीकार करने की सुविधा देता है, जिससे दिन-प्रतिदिन के लेनदेन में सीबीडीसी के उपयोग को काफी तेजी से बढ़ावा मिलेगा। यह पहल पिछले साल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुरू किए गए सीबीडीसी पायलट का विस्तार है। सीबीडीसी या डिजिटल रुपया भारतीय रुपये का एक टोकन डिजिटल वर्जन है, जिसे आरबीआई द्वारा सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी के रूप में जारी किया गया है। एक इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड बेसिक क्यूआर पेमेंट असेप्टेंस टर्मिनल को विभिन्न फैक्टर्स और भुगतान विकल्पों से स्कैन और भुगतान सुविधा का सपोर्ट करने में सक्षम बनाता है। यह विभिन्न फॉर्म फैक्टर से एक ही क्यूआर का उपयो...

पोको सी51 के लिए एयरटेल के साथ साझेदारी की घोषणा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली :  पोको और एयरटेल के बीच यह साझेदारी पूरे भारत में उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के किफायती स्मार्टफोन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपनी शानदार विशेषताओं, आकर्षक मूल्य, और एयरटेल सर्विसेज़ के अतिरिक्त फायदों के साथ पोको सी51 स्मार्टफोन बाजार में काफी मजबूत छवि पेश करता है।*5,999 रु. में एयरटेल एक्सक्लुसिव डिवाईस 4+64 जीबी वैरिएंट में उपलब्ध है।  भारत के अग्रणी कंज़्यूमर टेक्नॉलॉजी ब्रांड्स में से एक, पोको इंडिया ने आज भारत का सबसे किफायती 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए भारती एयरटेल के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। पोको सी51 एयरटेल के पोस्टपेड कनेक्शंस के लिए लॉक होगा और यह फ्लिपकार्ट पर 5,999 रु. में मिलेगा। ग्राहक 18 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन खरीद सकेंगे। इस खास मूल्य के अलावा यह डिवाईस खरीदने वाले एयरटेल प्रिपेड ग्राहकों को एयरटेल की ओर से एक बार 50 जीबी का मोबाईल डेटा भी दिया जाएगा। यह ऑफर खरीदने के इच्छुक नॉन-एयरटेल ग्राहक एयरटेल से डोरस्टेप सिम डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं, और यह बेनेफिट लेने के लिए इसका इंस्टैंट...

इलेक्ट्रिक वेहिकल इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए "ईवीएम सेंटर ऑफ एक्सिलेंस: दी वर्ल्ड ऑफ ईवी" का अनावरण

चित्र
० योगेश भट्ट ०  ग्रेटर नोएडा, उत्तर भारत के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (जीएल बजाज) ने ग्रेटर नोएडा परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में अपने "ईवीएम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: द वर्ल्ड ऑफ ईवी" का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री सहित कई उल्लेखनीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।  यह "ईवीएम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: द वर्ल्ड ऑफ ईवी" इलेक्ट्रिक वेहिकल (ईवी) क्षेत्र में रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन के लिए एक अग्रणी मंच बनने के लिए तैयार है। उद्योग जगत के प्रोफेशनल्स, रिसर्चर्स और नीति निर्माताओं के बीच सहयोग और नॉलेज शेयरिंग को बढ़ावा देकर, इस केंद्र का लक्ष्य सस्टेनेबल परिवहन समाधानों को अपनाने में तेजी लाना है। व्यावहारिक प्रशिक्षण के महत्व को समझते हुए जीएल बजाज ने अपने पूर्व छात्र आलोक त्रिपाठी के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की है। यह केंद्र छात्रों को पारंपरिक वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की प्रक्रिया सीखने में सक्षम बनाने के लिए समर्पित है। संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए ...

CSU में बीएस.सी. इन यौगिक साईंस में दाखिला के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - केन्द्रीय  संस्कृत विश्वविद्यालय , दिल्ली में प्रथम बार बीएस.सी इन यौगिक साईंस की पढ़ाई हेतु नामांकन प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है जो पाठ्यक्रम पारम्परिक तथा विज्ञान दोनों धाराओं के छात्र- छात्राओं के लिए बहुपयोगी होगा । इससे योग विद्या आध्यात्मिक तथा वैज्ञानिक धरातल पर प्रतिष्ठित होगी । प्रो वरखेड़ी ने इस बात पर बल देते हुए आगे यह भी कहा कि इस तरह के पाठ्यक्रमों के निर्माण से योग को मजबूत धरातल मिलेगा क्योंकि योग के मूल में संस्कृत ही तो है । इससे इसके दार्शनिक तथा वैज्ञानिक आयाम और विस्तारित तथा वैश्विक हो सकेगा । शैक्षणिक डीन एवं छात्र कल्याण प्रो बनमाली बिश्वाल ,परीक्षा नियंत्रक प्रो पवन कुमार , आचार्य आर.जी. कृष्ण मुरली एवं आचार्य मधुकेश्वर भट्ट ,निदेशक शोध एवं प्रकाशन,डा श्रीनिवासू मन्था, परियोजना अधिकारी के साथ साथ श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर,देवप्रयाग , उत्तराखण्ड के निदेशक प्रो पीवीसी सुब्रह्मण्यम जिस परिसर में इस पाठ्यक्रम का फिलहाल आरंभ किया जाना है , उन्होंने भी हार्दिक तोष जताया है । प्रो विश्वबाल ने कहा है ...

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की बच्चों और परिवारों के लिए अनोखी प्रस्तुति

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की बच्चों और परिवारों के लिए अनोखी प्रस्तुति · कई फ़ॉर्मेट में बनी बच्चों की प्रोग्रैमिंग · इसे आप देख सकते हैं 20 से 30 जुलाई तक · इसमें हैं थिएटर, संगीत, नृत्य, वर्कशॉप और भी बहुत कुछ मुंबई : श्रीमती नीता अंबानी का सपना है कि हम कला और संस्कृति को उसके सर्वश्रेष्ठ रूप में अगली पीढ़ी तक पहुँचाएँ और उसी सपने को साकार करने की ओर बढ़ते हुए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर पेश कर रहा है ‘एनएमएसीसी बचपन’। 2 से 14 साल की उम्र के बच्चों के लिए इसे बनाया गया है।   जब बच्चे बड़े हो रहे होते हैं तो सीखना और क्रिएटिविटी का विकसित होना कैसे होता है? खेल-खेल में बच्चे कला और संस्कृति से कैसे प्रेरित होते हैं और सीखते हैं? ऐसे ही कुछ सवालों से जन्मा है – ‘एनएमएसीसी बचपन’ जहाँ बच्चे और उनके माता-पिता, सब हिस्सा ले सकते हैं।  “‘एनएमएसीसी बचपन’ 11 दिन तक चलनेवाला एक उत्सव है जिसकी शुरुआत की घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। दिल की बात हो या दिमाग की, खेल की या सीखने की – मुझे लगता है कि कला और संस्कृति पर आधारित ‘एनएमएसीसी ब...

दिल्ली जल बोर्ड के लापरवाह अधिकारी दे रहे हैं हादसों को दावत : सोलंकी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली-मधु विहार ,महाराणा प्रताप द्वार के पास जल बोर्ड द्वारा डीप सीवर सिस्टम लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में अब तक दर्जनों दुर्घटनाएं घट चुकी है परंतु जलबोर्ड ने अभी तक इस पर कोई कार्यवाइ नही किया है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।  पालम इलाके के पच्चीस कालोनियों के फेडरेशन के प्रधान एवम आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि कई बार दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को लिखित प्रार्थना कर चुके है कि इसे तत्काल पूर्ण कर रास्ता ठीक करवाया जाए परंतु अभी तक गड्ढा जस का तस बना हुआ है जो बरसात के कारण रास्ता कट कट कर गड्ढा और बड़ा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिन भर में मुहल्ले से निकास का एक ही रास्ता होने के कारण हजारों लोग गाड़ियों से इसी रास्ते से आते जाते है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटन हो सकती है। सोलंकी ने प्रशासन एवम जल बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि इस कार्य को सम्माप्त कर तत्काल गड्ढे को पाट दिया जाय ताकि लोगों की अटकी प्राण पुनः वापस आ सके। उन्होंने कहा कि ऐसे कामों को पूरा करने की मियाद पैंतालिस दिन की होती है जब कि इ...

सिंधी समाज दिल्ली मनाएगा भगवान झूलेलाल का चालीहा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : सिंधी समाज दिल्ली राजेंद्र नगर भगवान झूलेलाल का चालीहा 16 जुलाई से 25 अगस्त तक बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा इसकी जानकारी सिंधी समाज दिल्ली के महासचिव नरेश बेलानी ने एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दिया। उन्होंने बताया सिंधी समाज प्रत्येक वर्ष अपने ईस्ट देवता झूलेलाल की 41 दिनों तक आराधना करते है। हुआं यूं की सिंध जो अब पाकिस्तान मैं हैं वहा एक मुस्लिम राजा था जो उस समय वहां के हिंदुओं को मार मार कर मुसलमान बना रहा था। तब उस समय परेशान होकर हिंदुओं ने सिंधु नदी के किनारे उस राजा से मुक्ति पाने के लिए वरुण देव की कठिन तपस्या करना शुरू किया।  तब 40 दिन तपस्या करने पर सिंधु नदी में एक बड़ी सी मछली पर वरुण देव सवार होकर प्रकट होते हैं और वो तपस्या करने वालों को कहते हैं आने वाले चैत्र नवरात्रों में वरुण देव अवतार बनकर माता देवकी पिता रत्न राय के यहां जन्म होगा जो आगे चलकर भगवान झूलेलाल के रूप में जाना जायेंगे। फिर वो सभी को इस अत्याचार से मुक्ति दिलाएंगे क्योंकि जब जब मानव पर आत्याचार होता है तब तब कोई अवतार जन्म लेता। तभी से सिंधी समाज भगवान झूलेलाल को व...

श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया सद्ग़ुरुदेव सुशील कुमार का अवतरण दिवस

चित्र
० विनोद तकियावाला ०  नयी दिल्ली। माँ मनोकामना की 9पींडियों में माँ वैष्णो देवी ही अपनी पूरी प्रभा के साथ प्रतिष्ठित हैं।इस विश्वास के साथ पूजन-अर्चन करें,तो निश्चित ही माता सभी भौतिक कामनाओं की भी पूर्ति करेंगी। किंतु एक साधक को भौतिक-कामनाओं से ऊपर उठकर,आत्मोत्थान के लिए इस्सयोग कीआंतरिक-साधना को दृढ़ता से पकड़नी चाहिए।आध्यात्मिक उन्नति के लिए सद्ग़ुरुदेव महात्मा सुशील के बताए मार्ग पर श्रद्धा और विश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए,जिन्होंने 'इस्सयोग' के रूप में संसार को आध्यात्मिक ऊन्नति का अत्यंत सरल किंतु अत्यंत प्रभावशाली मार्ग प्रदान किया। यह बातें माँ मनोकामना मंदिर में,अन्तर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के तत्त्वावधान में, माँ मनोकामना की नौ-पींडियों की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगाँठ और संस्था के संस्थापक ब्रह्मलीन सदगुरुदेव महात्मा सुशील कुमार के अवतरण दिवस समारोह में, अपना आशीर्वचन देती हुईं, संस्था की अध्यक्ष एवं ब्रह्मनिष्ठ सद्ग़ुरुमाता माँ विजया जी ने कही। माताजी ने कहा कि, सद्ग़ुरुदेव ने अपनी वर्षों की आंतरिक-साधनासे 'इस्सयोग' प्रवर्तन किया और उसे जगत-कल्याण के लिए संसा...

सीएमए राकेश यादव नार्थन इंडिया रीजनल काउन्सिल मैम्बर निर्वाचित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्ट्स ऑफ इंडिया के नार्दन इंडिया रीजनल काउन्सिल के चुनाव सम्पन्न हुए जिसके परिणाम घोषित हुए हैं । जयपुर चैप्टर के पूर्व में चेयरमेन रहें सीएमए राकेश यादव ने दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्ट्स ऑफ इंडिया इन्स्टीट्यूट के नार्दन रीजनल काउन्सिल मैम्बर के रूप में जीत हासिल की।  सीएमए राकेश यादव ने जयपुर चैप्टर में करीब 6 वर्षों से विभिन्न दायित्वों पर रह कर टीम भावना के साथ कार्य किया। जयपुर चैप्टर के चेयरमेन हरेन्द्र कुमार पारीक ने बताया कि काफी वर्षों के उपरान्त जयपुर चैप्टर के मैम्बर ने रीजनल काउन्सिल में जीत हासिल की है। समस्त जयपुर चैप्टर टीम एवं सदस्यों ने इनकी शानदार जीत पर हर्ष व्यक्त किया है । सीएमए राकेश यादव ने जीत का श्रेय सभी मैम्बर्स को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।