CSU में बीएस.सी. इन यौगिक साईंस में दाखिला के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - केन्द्रीय  संस्कृत विश्वविद्यालय , दिल्ली में प्रथम बार बीएस.सी इन यौगिक साईंस की पढ़ाई हेतु नामांकन प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है जो पाठ्यक्रम पारम्परिक तथा विज्ञान दोनों धाराओं के छात्र- छात्राओं के लिए बहुपयोगी होगा । इससे योग विद्या आध्यात्मिक तथा वैज्ञानिक धरातल पर प्रतिष्ठित होगी । प्रो वरखेड़ी ने इस बात पर बल देते हुए आगे यह भी कहा कि इस तरह के पाठ्यक्रमों के निर्माण से योग को मजबूत धरातल मिलेगा क्योंकि योग के मूल में संस्कृत ही तो है । इससे इसके दार्शनिक तथा वैज्ञानिक आयाम और विस्तारित तथा वैश्विक हो सकेगा ।

शैक्षणिक डीन एवं छात्र कल्याण प्रो बनमाली बिश्वाल ,परीक्षा नियंत्रक प्रो पवन कुमार , आचार्य आर.जी. कृष्ण मुरली एवं आचार्य मधुकेश्वर भट्ट ,निदेशक शोध एवं प्रकाशन,डा श्रीनिवासू मन्था, परियोजना अधिकारी के साथ साथ श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर,देवप्रयाग , उत्तराखण्ड के निदेशक प्रो पीवीसी सुब्रह्मण्यम जिस परिसर में इस पाठ्यक्रम का फिलहाल आरंभ किया जाना है , उन्होंने भी हार्दिक तोष जताया है । प्रो विश्वबाल ने कहा है कि कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी जी के मार्गदर्शन में ऐसे अनेक पाठ्यक्रम की पूरी तैयारी चल रही है जिससे संस्कृत की और व्यापकता जन जन तक पहुंच सके । कुल सचिव प्रो रणजित कुमार वर्मन् ने कहा है कि संस्कृत के क्षेत्र में यह बहुत ही सराहनीय प्रयास माना जाना चाहिए ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार