सीएमए राकेश यादव नार्थन इंडिया रीजनल काउन्सिल मैम्बर निर्वाचित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्ट्स ऑफ इंडिया के नार्दन इंडिया रीजनल काउन्सिल के चुनाव सम्पन्न हुए जिसके परिणाम घोषित हुए हैं । जयपुर चैप्टर के पूर्व में चेयरमेन रहें सीएमए राकेश यादव ने दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्ट्स ऑफ इंडिया इन्स्टीट्यूट के नार्दन रीजनल काउन्सिल मैम्बर के रूप में जीत हासिल की। 

सीएमए राकेश यादव ने जयपुर चैप्टर में करीब 6 वर्षों से विभिन्न दायित्वों पर रह कर टीम भावना के साथ कार्य किया। जयपुर चैप्टर के चेयरमेन हरेन्द्र कुमार पारीक ने बताया कि काफी वर्षों के उपरान्त जयपुर चैप्टर के मैम्बर ने रीजनल काउन्सिल में जीत हासिल की है। समस्त जयपुर चैप्टर टीम एवं सदस्यों ने इनकी शानदार जीत पर हर्ष व्यक्त किया है । सीएमए राकेश यादव ने जीत का श्रेय सभी मैम्बर्स को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली