संदेश

केन्द्र सरकार को तुरंत राहुल गाँधी की संसद सदस्यता को बहाल करना चाहिये

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की सजा पर उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाने के निर्णय का स्वागत करते हुये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित निर्णय आम जनता के न्यायपालिका में विश्वास को और अधिक मजबूत करेगा । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा की केन्द्र सरकार ने षड़यंत्रपूर्वक एक दिवस में राहुल गाँधी की संसद से सदस्यता निरस्त की थी, अब इस निर्णय के पश्चात् केन्द्र सरकार को तुरंत राहुल गाँधी की संसद सदस्यता को बहाल करना चाहिये । डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं तथा इस लड़ाई में पूरा भारत देश राहुल गाँधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि आज फिर साबित हो गया है कि देश में सत्य की ही जीत होती है । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा मानहानि प्रकरण में राहुल गाँधी की सजा पर रोक लगाने का निर्णय सुनते ही सभी कांग्रेसजनों में खुशी की लहर दौड़ गई  तथा प्रद...

राजस्थान सरकार ने डिजिटल मीडिया को प्रेस प्रतिनिधि की परिभाषा में शामिल किया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर,। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें नवीन जिलों के सीमांकन को अंतिम रूप देने एवं राजस्थान प्रेस प्रतिनिधि अधिस्वीकरण-1995 में संशोधन कर डिजिटल मीडिया को प्रेस प्रतिनिधि की परिभाषा में शामिल करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।  मंत्रिमंडल ने राजस्थान प्रेस प्रतिनिधि अधिस्वीकरण नियम-1995 में संशोधन करते हुए अधिस्वीकरण के नियमों का सरलीकरण किया है। इससे अब अधिकतम पत्रकारों का अधिस्वीकरण हो सकेगा और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सकेगा।  अधिस्वीकरण के लिए अब आवेदन की न्यूनतम आयु 25 वर्ष की गई है। साथ ही अधिस्वीकरण के लिए डिजिटल मीडिया में सम्पादक, संवाददाता एवं संपादकीय डेस्क पर कार्यरत सभी पत्रकार, प्रेस फोटाग्राफर, कैमरापर्सन, व्यंग्य चित्रकार एवं स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाले पत्रकार भी शामिल होंगे। मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्राॅनिक मीडिया की परिभाषा में संशोधन करते हुए इसमें डिजिटल मीडिया को भी शामिल किया है। साथ ही, जो अधिस्वीकृत पत्रकार 75 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके हैं,...

म्यूजिकल कन्सर्ट में फरहान अख्तर की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का जीता दिल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । पर्यटन विभाग द्वारा जयपुर स्थित एक्जीबिशन हॉल, जे.ई. सी. सी. सीतापुरा में म्यूजिक कन्सर्ट का आयोजन किया। समारोह में लोकप्रिय संगीतकार फरहान अख्तर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उपस्थित सभी का दिल जीत लिया। उनकी एक से बढ़कर एक अद्भुत और अविस्मरणीय प्रस्तुतियों से संगीत उत्सव की एक माला बनकर मंच पर उतरी। सुर, लय और ताल के भव्य आयोजन से कार्यक्रम में उल्लास भरा रहा। साथ ही लाइट्स के फ्यूजन में संगीत, प्रेम के साथ कई भाव नजर आयें। उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से गुलाबी नगर में संगीतमय माहौल बना दिया। संगीतकार फरहान अख्तर ने दिल धड़कने दो...., दिल चाहता है....., हवन करेंगे, हवन करेंगे....., मैं ऐसा क्यों हूं......, पिछले सात दिनों में......, ख्वाबों के परिंदे......, चाहत के दो पल भी......, हम है नए अंदाज क्यों हो पुराना..... एक के बाद एक संगीतमय प्रस्तुतियों से महफिल में समा बांध दिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों पर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। सुर और ताल से सजे इस कार्यक्रम में राजस्थान पर्यटन की झलक दिखाई दी, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार...

राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा प्रमोशनल फिल्में लॉन्च

चित्र
० आशा पटेल ०   जयपुर :  फिल्में राज्य पर्यटन विभाग द्वारा राजस्थान की शानदार विरासत की सर्वोत्कृष्टता को दर्शाने और राज्य के आतिथ्य की गर्मजोशी को व्यक्त करने का एक प्रयास है। फ़िल्में राजसी किलों और महलों के माध्यम से पूर्व शाही जीवन को फिर से जीने और अनुभव करने के माध्यम से, आम आदमी के जीवन के साथ-साथ सड़क मेलों और लोक संस्कृति के उत्सवों के माध्यम से एक आभासी यात्रा है। राज्य के सुरम्य परिदृश्य, वास्तुकला की प्रतिभा और शानदार सांस्कृतिक विरासत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली ये फिल्में दर्शकों को राजस्थान आने के लिए प्रेरित करेंगी।  राजस्थान पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने विज्ञापन एजेंसी स्पैन कम्युनिकेशन, नई दिल्ली और प्रसिद्ध फिल्म प्रोडक्शन हाउस एम/एस एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, मुंबई के माध्यम से राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा बनाई गई प्रचार फिल्मों का अनावरण किया। लॉन्च कार्यक्रम नवनिर्मित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, झालाना, जयपुर में आयोजित किया गया। ये फिल्में घरेलू और विदेशी बाजारों में राज्य की पर्यटन ब्रांडिंग को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान पर्यटन वि...

12 अगस्त को पंजाब में सैन्य विरासत गाइडेड टूर का आयोजन होगा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली ।  हुसैनीवाला का एक अन्य आकर्षण हुसैनीवाला बैराज है, जो सतलज नदी पर बना एक बांध है। यह न केवल आसपास की कृषि भूमि के लिए सिंचाई के स्रोत के रूप में कार्य करता है बल्कि आगंतुकों के लिए एक सुरम्य दृश्य भी प्रस्तुत करता है। इसके अतिरिक्त, हुसैनीवाला अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, जो इसे शहर के जीवन की हलचल से शांति और विश्राम चाहने वालों के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है। हरे-भरे खेतों से घिरा हुआ ये गांव, पंजाब के ग्रामीण जीवन का अनुभव करने का मौका देता है। यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) और देश में तकनीकी शिक्षा की अग्रणी संस्था पीसीटीआई 12 अगस्त को पंजाब में फ़िरोज़पुर ज़िले के हुसैनीवाला में पहले सैन्य विरासत गाइडेड टूर का आयोजन कर रही है। इस टूर के लिए स्थानीय लॉजिस्टिक सपोर्ट इलेक्ट्रॉनिक और सूचना तकनीकी मंत्रालय की एसपीवी सीएससी - ई गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड उपलब्ध कराएगी।  देश में सैन्य विरासत पर्यटन की संभावनाओं का पता लगाने और उसको विकसित करने के लिए यूएसआई और पीसीटीआई ने एक एमओयू किया था। इसके तहत सैन्य विरासत महत्व के ...

पोस्ट मास्टर जनरल सचिन किशोर ने किया राजपेक्स 2023 के प्रोस्पेक्टस का विमोचन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । भारतीय डाक विभाग राजस्थान की ओर से 25 से 27 सितंबर 2023 तक प्रस्तावित 15वीं राज्यस्तरीय डाक टिकट प्रदर्षनी ‘‘राजपैक्स-2023’’ प्रोस्पेक्ट्स का विमोचन सचिन किशोर, पोस्टमास्टर जनरल, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र जोधपुर के द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से राजस्थान डाक परिमण्डल के सभागार में किया । कार्यक्रम में अनुब्रता दास, निदेशक डाक सेवाएं मुख्यालय, राजस्थान परिमण्डल, जयपुर , प्रियंका गुप्ता, प्रवर अधीक्षक डाकघर, जयपुर नगर मण्डल, तथा प्रदर्शनी की नोडल अधिकारी रेखा वैष्णव भी मौजूद रहे। भारतीय डाक विभाग समय-समय पर डाक टिकट प्रदर्षिनियों का आयोजन करता रहता है, जिसका उद्देष्य डाक टिकटों के माध्यम सेे भारत की समृद्ध  संस्कृति , विरासत और इतिहास को प्रदर्षित करना व जनमानस को इससे अवगत् कराना है। इस बार की प्रदर्षनी विशेष रूप से भारतीय व राजस्थानी संस्कृति , कला, स्वत़त्रता आन्दोलन ओैर समृ़द्ध विरासत का एक रोमांचक व आकर्षक पर्व होगी। इस तीन दिवसीय प्रर्दषनी के दौरान कई कार्यषालाओं , पैेनल चर्चाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम भी होगी, जिसमें टिकटों के माध्यम ...

पुष्प’-‘मधुप’ जयपुर में ग्लोबल एक्सेलेंसी अवार्ड से सम्मानित

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली – जयपुर की प्रसिद्ध संस्था भव्या फाउंडेशन के तत्त्वावधान में कैंसर पीड़ित, दिव्यांगजन, ऑटिज्म वारिअर्स, नेत्रहीन बच्चों और बाल बसेरा गृह के बच्चों की सहायतार्थ आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन और ग्लोबल एक्सेलेंसी अवार्ड -2023 सम्मान समारोह सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी- जगतपुरा - जयपुर के कालिंदी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ । इसमें देश-विदेश की विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियाँ अर्जित करने वाली लगभग 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रोफेसर एवं अध्यक्ष के रूप में कार्यरत व्यंग्यकार एवं कवि प्रो. रवि शर्मा ‘मधुप’ एवं वरिष्ठ हिंदी शिक्षिका एवं प्रख्यात बाल साहित्यकार डॉ. सुधा शर्मा ‘पुष्प’ को जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन और ग्लोबल एक्सेलेंसी अवार्ड - 2023 में शिक्षण, साहित्य-सृजन एवं संपादन के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया| ‘पुष्प’ एवं ‘मधुप’ लगभग चार दशक से विभिन्न स्तरों पर हिंदी शिक्षण, प्रशिक्षण, एवं साहित्य की प्रमुख विधाओं में निरंतर सृजन...

ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया : राजस्व पिछले वर्ष की तिमाही की तुलना में 7.8% अधिक

चित्र
० योगेश भट्ट ०  मुंबई : ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 30 जून 2023 को समाप्त होने वाली वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। तिमाही के लिए कंपनी का कुल राजस्व पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 7.8% अधिक है, वहीं इस अवधि के दौरान लाभ में 8.7% की वृद्धि दर्ज की गई। टीसीआई के एमडी विनीत अग्रवाल ने कहा, “कंपनी ने कम उपभोक्ता मांग, एक्जिम व्यापार में मंदी और मध्यम ऋण वृद्धि जैसी उद्योग की बाधाओं के बावजूद स्थिर प्रदर्शन किया है। ऑटोमोटिव सेगमेंट में भारी मांग के साथ-साथ, हमारे वेयरहाउसिंग, 3पीएल सेवाओं और उभरते वर्टिकल समाधानों ने तेजी दर्ज की है। इसके अलावा, अच्छे मॉनसून और आगामी त्योहारी सीजन के कारण ब्रांड्स की मांग में इजाफा होगा।" कंपनी का परिचालन राजस्व 8,875 मिलियन रुपये रहा जिसमें सालाना आधार पर 7.8% की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2023 के 1,151 मिलियन रुपये के मुकाबले का एबिटा 1,244 मिलियन रुपये पर पहुँच गया है। कंपनी का पीएटी वित्त वर्ष 2023 के 766 मिलियन रुपये के मुकाबले 8.7% की वृद्धि के साथ 832 मिलियन रुपये हुआ है कंपनी का परिच...

बेंगलुरु-मैसूरु एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग 2/3 पहिया वाहनों के लिए टोल फ्री

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  बेंगलुरु-मैसूरू एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग को एक हाई-स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के मोटर वाहनों के लिए गति सीमा 80-100 किमी/घंटा है। तेज़ गति वाले वाहनों की आवाजाही तुलनात्मक रूप से धीमी गति से चलने वाले वाहनों की सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकती है। इसलिए, धीमी गति से चलने वाले वाहनों जैसे दो और तीन पहिया वाहनों को गलियारे का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-275 के एक हिस्से को कवर करता है। बेंगलुरु-मैसूरु एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे पर 2/3-पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालाँकि, ये 2/3 पहिया वाहन टोल फ्री सात-मीटर चौड़ी, दो-लेन सर्विस रोड का उपयोग कर सकते हैं, जो एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग के दोनों ओर उपलब्ध होती है। वर्तमान में, बिदीदी, रामानगर एवं चन्नपटना और मांड्या में रेलवे ओवर ब्रिज के कारण सर्विस रोड पर तीन गैप हैं, लेकिन वाहन इन गैप्स पर पुराने मैसूरु रोड का उपयोग कर सकते हैं। इसी प्रकार 2/3 पह...

प्रकाशन विभाग दिल्ली पुस्तक मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्क़ृत

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली - दिल्ली पुस्तक मेले के 27वें संस्करण का आयोजन आईटीपीओ ने एफआईपी के सहयोग से 29   जुलाई से 2   अगस्त   तक प्रगति मैदान ,  नई दिल्ली में किया। नई दिल्ली- भारत सरकार के प्रकाशक, प्रकाशन विभाग ने दिल्ली पुस्तक मेला 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रजत पदक जीता है। पुरस्कार प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित पुस्तक मेले के समापन और पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। प्रकाशन प्रभाग की प्रमुख और महानिदेशक,नुपमा भटनागर ने प्रकाशन प्रभाग, भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) और फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स (एफआईपी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ प्रकाशन विभाग की आयोजक टीम की उपस्थिति में पुरस्कार ग्रहण किया आगंतुकों ने प्रकाशन विभाग द्वारा प्रदर्शित पुस्तकों के उत्कृष्ट संग्रह की अत्यधिक सराहना की। पुस्तकों में राष्ट्र निर्माण, इतिहास और विरासत से लेकर जीवनियाँ, संदर्भ पुस्तकें और बाल साहित्य तक के विषय शामिल थे। पुस्तकों के सेट में राष्ट्रपति भवन पर प्रमुख पुस्तकें और विभाग द्वारा विशेष रूप से प्रकाशित राष्ट्रपतियों, उपराष्ट्रपतियों ...