ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया : राजस्व पिछले वर्ष की तिमाही की तुलना में 7.8% अधिक

० योगेश भट्ट ० 
मुंबई : ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 30 जून 2023 को समाप्त होने वाली वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। तिमाही के लिए कंपनी का कुल राजस्व पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 7.8% अधिक है, वहीं इस अवधि के दौरान लाभ में 8.7% की वृद्धि दर्ज की गई।

टीसीआई के एमडी विनीत अग्रवाल ने कहा, “कंपनी ने कम उपभोक्ता मांग, एक्जिम व्यापार में मंदी और मध्यम ऋण वृद्धि जैसी उद्योग की बाधाओं के बावजूद स्थिर प्रदर्शन किया है। ऑटोमोटिव सेगमेंट में भारी मांग के साथ-साथ, हमारे वेयरहाउसिंग, 3पीएल सेवाओं और उभरते वर्टिकल समाधानों ने तेजी दर्ज की है। इसके अलावा, अच्छे मॉनसून और आगामी त्योहारी सीजन के कारण ब्रांड्स की मांग में इजाफा होगा।"

कंपनी का परिचालन राजस्व 8,875 मिलियन रुपये रहा जिसमें सालाना आधार पर 7.8% की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2023 के 1,151 मिलियन रुपये के मुकाबले का एबिटा 1,244 मिलियन रुपये पर पहुँच गया है। कंपनी का पीएटी वित्त वर्ष 2023 के 766 मिलियन रुपये के मुकाबले 8.7% की वृद्धि के साथ 832 मिलियन रुपये हुआ है
कंपनी का परिचालन राजस्व 9,583 मिलियन रुपये हुआ है जिसमें सालाना आधार पर 5.5% की वार्षिक वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2023 के 1,191 मिलियन रुपये के मुकाबले का एबिटा 1,267 मिलियन रुपये पर पहुँच गया है। कंपनी का पीएटी वित्त वर्ष 2023 के 786 मिलियन रुपये के मुकाबले 5.9% की वृद्धि के साथ 832 मिलियन रुपये हुआ है।

 अग्रवाल ने आगे कहा, "संधारिता, हमारी कार्यप्रणाली का मूलाधार है जिससे हमारे ग्राहक अपने विशुद्ध-शून्य जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम हो रहे हैं। टीसीआई, डब्ल्यूआरआई इंडिया और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सहयोग से नीति आयोग की घोषणा के अनुसार भारत के पहले शून्य उत्सर्जन सड़क माल क्लस्टर पर चलने के लिए अगले 18-24 महीनों में शून्य उत्सर्जन ट्रकों का परिचालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। रेल और तटीय मल्टीमोडल सेवाओं को मजबूत करने तथा अपने नेटवर्क के विस्‍तार में हमारा निवेश गतिशील रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड