संदेश

देश के 87 विजेताओं को मिला लाडली मीडिया रीजनल अवॉर्ड

चित्र
0  संवाददाता द्वारा 0 देश भर से प्राप्त 13 भाषाओं की 857 प्रविष्टियों में से 87 विजेताओं के साथ 31 पत्रकारों का जूरी प्रशंसा प्रशस्ति-पत्र के लिए चयन किया गया था जयपुर। लैंगिक संवेदनशीलता के लिए लाडली मीडिया एंड एडवरटाइजिंग अवॉर्ड्स-2023 का झालाना डूंगरी स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में भव्य आयोजन हुआ। देश भर से प्राप्त 13 भाषाओं की 857 प्रविष्टियों में से 87 विजेताओं के साथ 31 पत्रकारों का जूरी प्रशंसा प्रशस्ति-पत्र के लिए चयन किया गया था, जिन्हें भव्य और गरिमामय समारोह में पुरस्कार प्रदान किए गए। गौरतलब है कि लाडली मीडिया अवॉर्ड लैंगिक संवेदनशीलता के लिए दिया जाने वाला दुनिया में अपनी तरह का अनूठा पुरस्कार है। इसे मीडिया पुरस्कारों का महाकुंभ भी कहा जाता है। यह लैंगिक रूप से न्यायसंगत समाज के निर्माण के लिए मीडिया और संचार के क्षेत्र में भेदभाव को मिटाने के लिए ध्यान केंद्रित करता है। जयपुर के लोक संवाद संस्थान और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के सहयोग से पॉपुलेशन फर्स्ट की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति...

सिनेमा में मानसिक स्वास्थ्य के सकारात्मक चित्रण की ताक़त

चित्र
0  योगेश भट्ट 0 नयी दिल्ली । भारत में मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक भलाई की दिशा में बढ़ती जागरूकता और बातचीत के साथ इसके प्रति दृष्टिकोण धीरे-धीरे विकसित हो रहा है। मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आईटीसी के Feel Good with Fiama मेंटल वेलबीइंग सर्वे ने मानसिक कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति युवा भारत के बदलते दृष्टिकोण को समझने के लिए दिलचस्प तथ्यों का खुलासा किया। नील्सन IQ के सहयोग से संचालित इस सर्वेक्षण में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति Gen Z और मिलेनियल्स के विश्वासों, व्यवहारों, प्रमुख तनावों और तनाव कम करने वाले पहलुओं को शामिल किया गया है। दुनिया के कई अन्य हिस्सों की तरह, सिनेमा भी सांस्कृतिक प्रभावों और व्यवहारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। Feel Good with Fiama मेंटल वेलबीइंग सर्वे, 2023 से पता चलता है कि Gen Z और मिलेनियल्स का मानना है कि सिनेमा में मानसिक स्वास्थ्य का बेहतर चित्रण धारणाओं को प्रभावित करेगा और बातचीत को आगे बढ़ाएगा। हाल के वर्षों में मानसिक भलाई ने प्रसारण सामग्री में कुछ प्रमुखता हासिल की है और सर्वेक्षण अधिक सकारात्मक चित्रण का प...

एल्सटॉम द्वारा भारत की पहली सेमी हाई-स्पीड रीजनल ट्रेन - RAPIDX [1] का उद्घाटन

चित्र
0  योगेश भट्ट 0 नयी दिल्ली – भारत में रेलवे के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई जब एल्सटॉम इंडिया द्वारा प्रदान किए गए रोलिंग स्टॉक और सिग्नलिंग समाधानों के साथ RAPIDX का उद्घाटन किया गया। भारत की इस पहली सेमी-हाई-स्पीड रीजनल रेल सेवा का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में किया गया।  अपने पहले चरण में यह सेवा दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के दुहाई-साहिबाबाद 17 किलोमीटर में 21 अक्टूबर से आम जनता के लिए शुरू हो जाएगी, जिसके साथ विश्व में लेवल 3 ईटीसीएस (यूरोपीय ट्रेन नियंत्रण प्रणाली) की शुरुआत भी हुई है। इससे न केवल सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि इंटरऑपरेबिलिटी भी संभव होगी, प्रतीक्षा के समय में कमी आएगी और एफिशिएंसी लाने में मदद मिलेगी। भविष्य में नेटवर्क की परफ़ॉर्मेंस व सुरक्षा बढ़ाने के लिए इसमें लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन (एलटीई) पर स्वचालित ट्रेन ऑपरेशन (एटीओ) मौजूद होगा। भारत में डिज़ाइन और निर्मित की गई RAPIDX के लिए इंजीनियरिंग, विनिर्माण और सिग्नलिंग का संपूर्ण कार्य भारत में किया गया है, जिससे आत्मनिर्भर भारत की ओर एल्सटॉम ...

AI तकनीक से रुकेगी सड़क दुर्घटना,पहला सम्मेलन 7 दिसंबर को

चित्र
0  आनंद चौधरी 0 देश में हर साल लगभग डेढ़ लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें से 35 फीसदी से अधिक घटनाएं एडीएएस सिस्टम से रोकी भी जा सकती है। नई दिल्ली। इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) उन्नत चालक सहायता प्रणाली (एडीएएस) पर पहली संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। सम्मेलन और एक्सपो 7 दिसंबर को हरियाणा के मानेसर में आईसीएटी सेंटर-2 में आयोजित किया जाएगा। आईसीएटी द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में निदेशक सौरभ दलेला ने बताया कि इस सम्मेलन में गाड़ियों में लगाए जाने वाले सुरक्षा प्रणाली बनाने वाली कंपनियां अपनी नई तकनीक को इस मंच पर साझा करेंगी। इस सम्मेलन में कार एवं वाहनों में उन्नत चालक सहायता प्रणाली(एडीएएस) प्रौद्योगिकियों से जुड़ी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि एक अनुमान के अनुसार देश में हर साल लगभग डेढ़ लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें से 35 फीसदी से अधिक घटनाएं एडीएएस सिस्टम से रोकी भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में एडीएएस को छोटे सेगमेंट वाली कारों में भी लगाए जाने की संभावनाओं को भी समझा जा सकेगा। मौजूदा स...

भारत समग्र स्वास्थ्य देखभाल के लिए लीडर बने : सर्बानंद सोनोवाल

चित्र
0 आनंद चौधरी 0 नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने अपना छठा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा पद्म विभूषण वैद्य बृहस्पति देव त्रिगुण की प्रतिमा का अनावरण किया गया । केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, भारत को समग्र स्वास्थ्य देखभाल दृष्टिकोण के साथ वैश्विक नेतृत्व करने के लिए आगे आना चाहिए। दुनिया भर के निवेशक आयुष क्षेत्र में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं और हमें उस अवसर का लाभ उठाने के लिए काम करना चाहिए। एक महान कदम उठाते हुए आवास और शहरी विकास मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के विस्तार के लिए 12 एकड़ भूमि आवंटित की है। आयुष राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्र भाई कालू भाई ने कहा कि 'पिछले छह वर्षों में, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान उत्कृष्टता, नवाचार और एक पुल के प्रतीक के रूप में विकसित हुआ है। हमारी पुरानी परंपराओं और आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल की मांगों के बीच। इसने लगातार आयुर्वेदिक अनुसंधान, शिक्षण और अभ्यास की सीमाओं को आगे बढ़ाया है। इसी संदर्भ में, संस्थान द्वारा आणविक जीव विज्ञान प्रयोगशाला और कौशल प्रयोगशाला...

बीएलएस ई-सर्विसेज और कोटक महिंद्रा बैंक ने भारतीय बैंकिंग में बड़ा बदलाव लाने के लिए साझेदारी की

चित्र
0  योगेश भट्ट 0 नई दिल्ली: बीएलएस ई-सर्विसेज पूरे भारत में वित्तीय पहुंच का विस्तार करने के अपने मिशन में बड़ी उपलब्धि की घोषणा करते हुए। कंपनी ने कोटक महिंद्रा बैंक के साथ बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट अनुबंध किया है। यह साझेदारी वित्तीय परिदृश्य को नए सिरे से पारिभाषित करने और समावेशी विकास को बढ़ावा देगी। मास्टर बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट अनुबंध शुरुआती तीन सालों की अवधि के लिए हस्ताक्षर किए गए हैं। बीएलएस ई-सर्विसेज और कोटक महिंद्रा बैंक दोनों की वंचित और बैंक रहित लोगों के लिए सुलभ और सस्ती बैंकिंग सेवाओं को मुहैया कराए जाने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है  इस पहल को शुरू में पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में रणनीतिक रूप से चयनित 1000 स्थानों पर लॉन्च किया जाएगा, जिससे इन क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण और विकास को बढ़ावा मिलेगा। बीएलएस ई-सर्विसेज के चेयरमैन शिखर अग्रवाल ने कहा, "कोटक महिंद्रा बैंक के साथ हमारी महत्‍वपूर्ण साझेदारी वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी अध्याय की शुरुआत है। साथ में, हम सीमाओं से परे जाकर देश के दूर-दराज के क्षेत्रों को बैंकिंग के आ...

सिग्निफाई की सीएसआर पहल 'हर गाँव रोशन' सुंदरबन में हजारों लोगों के जीवन को रोशन करने का माध्यम बनी

चित्र
0 योगेश भट्ट 0 सुंदरबन, भारत: लाइटिंग (lighting) क्षेत्र में विश्व की प्रमुख कंपनी, सिग्निफाई (Signify) (यूरोनेक्स्ट: लाइट), ने सोसाइटी फॉर सोशियो इकोनॉमिक एंड इकोलॉजिकल डिपार्टमेंट (एसईईडी) के सहयोग से अपनी सीएसआर पहल 'हर गाँव रोशन' (HarGaonRoshan) के तहत दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव वन सुंदरबन के 25 गाँवों को रोशन किया है, जिससे 50000 से अधिक लोगों को लाभ हुआ है। सुंदरबन को अपने पारिस्थितिक महत्व के लिए विशेष पहचान प्राप्त है, जिस पर मौसम की गंभीर स्थिति और चक्रवातों की वजह से प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सिग्निफाई इंडिया के 'हर गाँव रोशन' सीएसआर कार्यक्रम के माध्यम से, 1,000 परिवारों को एकल सोलर स्ट्रीटलाइट्स और 100 परिवारों को घरेलू सोलर सिस्टम्स प्राप्त हुए हैं, इसके साथ ही सुंदरबन में 50 सोलर स्ट्रीटलाइट्स स्थापित की गई हैं। उक्त क्षेत्र में परिवारों और इलाकों की बेहतरी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर इस कार्यक्रम का उल्लेखनीय प्रभाव  इस प्रोजेक्ट पर टिप्पणी करते हुए, निखिल गुप्ता, हेड- मार्केटिंग और कमर्शियल ऑपरेशन्स, सिग्निफाई इंडिया- सीएसआर, सिग्निफाई इनोवेशन इ...

ओरिएंट इलेक्ट्रिक दिवाली को जॉयलाइट फेस्टिव लाइट्स से रोशन करेगा

चित्र
0  योगेश भट्ट 0 नयी दिल्ली : ओरिएंट इलेक्ट्रिक 2.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर के विविधीकृत सीके बिरला ग्रुप का अंग है, ने दिवाली की जीवंत परंपराओं और उल्लासपूर्ण उत्सवों से प्रेरित फेस्टिव लाइट्स की अपनी जॉयलाइट रेंज पेश की है। ओरिएंट जॉयलाइट फेस्टिव लाइट्स में डेकोरेटिव लाइट्स की आकर्षक श्रृंखला है, जो ख़ुशी और जश्न की भावना बढ़ाती है। इस श्रृंखला में दिया पर्दा, स्टार पर्दा, बॉल पर्दा, क्रिस्टल एलईडी तोरण लाइट, गणेश जी और स्वास्तिक, रोज़री और पिक्सेल स्ट्रिंग लाइट एवं रस्सी लाइट शामिल हैं। ओरिएंट जॉयलाइट रेंज पारंपरिक त्योहारों में आधुनिकता का स्पर्श लाती है, जिससे त्योहार और अन्य विशेष अवसरों के लिए सर्वोत्तम लाइटिंग मिलती है। ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड के एक्ज़ीक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट, पुनीत धवन ने कहा, “हम भारत में ‘रोशनी के त्योहार’ का सांस्कृतिक महत्व समझते हैं। इसलिए हम हर्ष और उल्लास से पूर्ण दिवाली उत्सव से पहले अपनी जॉयलाइट फेस्टिव लाइट्स पेश करके बहुत उत्साहित हैं। ये मेड-इन-इंडिया लाइट्स त्योहारों के वातावरण को और ज़्यादा आकर्षक बना देंगी, और ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की ब्रां...

आरामबाग दुर्गा पूजा में दुर्गा के हाथों में हथियार की जगह फूलों को स्थान दिया गया

चित्र
0  योगेश भट्ट 0 नई दिल्ली : आरामबाग पूजा समिति दिल्ली में दुर्गा पूजा समारोह का उत्सव भब्य रूप में मनाने के लिए प्रसिद्ध है और अलग पहचान भी रखती है। आरामबाग पूजा समिति ने अपने 35वें पांच दिवसीय पूजा उत्सव के थीम का अनावरण किया है। इस बार की थीम है – इन सर्च ऑफ ग्रीन अर्थ। यह थीम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लोगों को प्रेरित करेगी। नई पीढ़ी को हरित पर्यावरण का संदेश देगी। साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) प्लानेट की सुरक्षा के अनुरूप है। सन 1988 में आरामबाग पूजा समिति की स्थापना हुई तभी से समिति हमेशा अपनी अद्वितीय दुर्गा पूजा और उसके थीम के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक रूप से सामाजिक विषयों को भी उठाती रही है। इस बार समिति, समाज के ज्वलंत, जीवंत और सार्थक मुद्दे क्लाइमेट चेंज और सस्टेनबल जीवन के महत्व को बता रही है। इससे आप समझ सकते हैं कि आरामबाग पूजा समिति केवल उत्सव ही नहीं बनाती बल्कि विभिन्न सामाजिक मुद्दों जनता के समक्ष उठाकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी लोगों को जागरूक करती है। आरामबाग पूजा समिति के अध्यक्ष अभिजीत बोस ने कहा - इस वर्ष हम कोरल जयंत...

रामलीला मंच पर बाल कलाकरों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम

चित्र
0 विनोद तकियावाला 0 नई दिल्ली - रिफ्रेस रामलीला पुरष्कार 2023 का मीडिया प्रेस कल्ब के सौजन्य से रामलीला मंचन का अवलोकन का अवसर मिला देश की राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली व एन सी आर में दशकों से नवरात्रि के अवशर पर मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन पर आधार्रित लीला का मंचन किया जाता रहा है। आज मुझे मीडिया प्रेस कल्ब के सौजन्य से " रिफ्रेस दशहरा महोत्सव पर दिये जाने वाले अवार्ड 2023 के र्निणायक मंडल के एक सदस्य के रूप में दिल्ली के राम श्याम समिति ( रजि )के द्वारा रामलीला मंचन को नजदीक सेअवलोकन करने का अवशर मिला।  दिल्ली के प्रेस कल्ब आफ इण्डिया सें मीडिया कल्ब के महासचिव व जोशी के संग प्रराम्भ हुई। र्निणार्यक मंडल के तीन सदस्यो की टीम अशोक सोनी , रेहना परबीन व स्वयं रोहणी के सेक्टर 7  में राम श्यान मण्डल धार्मिक समिति (रजि) के रामलीला के मंच पर रंग बिरंगे परिधानों से सुसज्जित बाल कलाकारों के संग फोटो भी लिया।बाल कलाकारो के द्वारा लुध नाटिका सीता हरण ' हनुमान चालीसा व रंगारंग कार्यक्रम का सफल मंचन किया गया ।