संदेश

सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने BJP ज्वाईन की

चित्र
0  योगेश भट्ट 0 जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, ज्योति मिर्धा उपस्थित थी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने पं. सुरेश मिश्रा का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर सी.पी. जोशी ने कहा कि पं. सुरेश मिश्रा ब्राह्मण समाज के कद्दावर नेता है इस अवसर पर पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि विश्व की सबसे बडी राजनीतिक ताकत वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है । हम सब मिलकर भाजपा को मजबूत बनाएँगे और इस बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनायेगें।

भारत के 17 राज्य और 365 जिले पानी की कमी का सामना कर रहे हैं

0  नूरुद्दीन अंसारी 0 ग़ज़ियाबाद ~ सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल, गाजियाबाद में मैग्सेसे पुरस्कार विजेता जल संरक्षणवादी और पर्यावरणविद् राजेंद्र सिंह की सस्टेनेबलिटी पर एक वार्ता आयोजित की गई। ‘जल संरक्षण के माध्यम से सस्टेनेबलिटी’ पर यह वार्ता सेठ आनंदराम जैपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के सभी केंद्रों में चल रहे अभियान ‘जैपुरियंस फॉर सस्टेनेबल इंडिया’ के तहत आयोजित की गई। अध्यक्ष शिशिर जैपुरिया, स्कूल की निदेशक डॉ. नीता बाली और स्कूल की निदेशक प्रिंसिपल शालिनी नांबियार सहित अन्य लोग शामिल थे। अपने संबोधन में डॉ. बाली ने सस्टेनेबल जिन्दगी के लिए संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। शिशिर जैपुरिया ने मीठे पानी के भंडार में गिरावट के परिणामस्वरूप वैष्विक जलसंकट की ओर ध्यान आकर्षित किया। “पर्यावरण के प्रति संवेदना हमारे समूह के विजन स्टेटमेंट की बुनियाद है। हमारे नेटवर्क के संस्थान पर्यावरण सुरक्षा के उपाय करने के नए-नए प्रयास कर रहे हंै।’’ अपने व्याख्यान में राजेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के प्राचीन ग्रंथों में जल संरक्षण का महत्व बताया गया है। “भारत के 17 राज्य और 365 जिले किसी न किस...

मेरी माटी,मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन : पुलिस,आरडब्ल्यूए ने साथ मिलकर पद यात्रा की

चित्र
0  योगेश भट्ट 0 नयी दिल्ली : क्षेत्र तथा देश के उत्थान के लिए मेरी माटी,मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत डाबड़ी व बिंदापुर पुलिस थाना एवम मधु विहार तथा समस्त आरडब्ल्यूए ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। थाना डाबड़ी एवं थाना बिंदापुर के थानाध्यक्षों ने दोनो थानों के अंदर आने वाले मधु विहार आरडब्ल्यूए एवम समस्त आरडब्ल्यूए के साथ क्षेत्र में पद यात्रा की इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने घड़े में स्थानीय निवासियों से माटी डालकर प्रण करवाया। इस यात्रा में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवम बुजुर्गो ने तिरंगा लहराते हुए देश के लिए अमूल्य बलिदान देने वाले वीरों एवम वीरांगनाओं की तस्वीरों को साथ लेकर सभी क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए थाना डाबड़ी में जाकर यात्रा का समापन किया। थाना डाबड़ी के थानाध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह एवम थाना बिंदापुर के थानाध्यक्ष राजेश मलिक एवम आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी, महासचिव जगदीश नैनवाल एवम उप प्रधान सुरेश लाला तथा क्षेत्र की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने थाना डाबड़ी में थानाध्यक्षों के साथ मिलकर शपथ ली। हम सुसंस्कार एवम व्यक्तित्व निर्माण तथा देश को विका...

राकेश शर्मा की 'स्मृतिरूपेण' का लोकार्पण

चित्र
0  योगेश भट्ट 0 स्मृतियां हमारी संस्कारी ताकत हैं और बौद्धिक बल भी प्रदान करती है। राकेश शर्मा जैसे लेखक हमें समृद्ध करते हैं, क्योंकि वे आधुनिक समय का पाठ भी परंपरा की जमीन पर करते हैं। जो अपनी स्मृतियों से टूट जाता है, वह अपना सब कुछ खो देता है । इंदौर। आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी का कहना है कि अपनी गौरवशाली परंपरा से भटककर हम एक अलग मार्ग पर चल पड़े, जिसके कारण विश्वगुरु भारत एक साधारण देश बन गया। अब हमारी स्मृतियां ही हमारे खोए हुए बौद्धिक, आध्यात्मिक और आर्थिक वैभव को वापस दिला सकती हैं। इसके लिए 'विचारों की घर वापसी' जरूरी है। इंदौर स्थित श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में आयोजित राकेश शर्मा की पुस्तक 'स्मृतिरूपेण' के लोकार्पण समारोह में संबोधित कर रहे थे। विशेष अतिथि फगवाड़ा (पंजाब) से आए डॉ. अनिल पांडे ने कहा कि यह कृति 'स्मृति रूपेण' जड़ता में प्राण फूंकती है और संस्कृति तथा व्यावहारिकता को दृष्टि प्रदान करती है। डॉ.वसुधा गाडगिल ने कृति पर विस्तार से समीक्षात्मक विचार व्यक्त किए एवं कृति को साहित्य की धरोहर बताया । इस अवसर विशेष र...

राजस्थान के आर्थिक एवं राजनैतिक परिदृश्य पर परिचर्चा

चित्र
0  आशा पटेल 0 जयपुर, । राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, जयपुर द्वारा राजस्थान के आर्थिक एवं राजनैतिक परिदृश्य पर सदस्यों के साथ परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में राजस्थान चैम्बर के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि राजस्थान विकास के पथ पर अग्रसर है। राज्य नवीन निवेश को आकर्षित कर रहा है तथा स्थिर राजनैतिक माहौल के कारण राजस्थान अग्रिम पंक्ति का राज्य बन गया है। राज्य में राजनैतिक स्थिरता होने से सकारात्मक आर्थिक माहौल बनता है। निर्धनता उन्मूलन, रोजगार सृजन, डेयरी विकास से राजस्थान देश का प्रथम पंक्ति का राज्य बन गया है। राजस्थान में विकास की प्रक्रिया निरंतरता की और बढ़ रही है हालांकि जिन नीतियों को लागू किया गया है उनके क्रियान्वयन की गति धीमी है तथा साथ ही समय-समय पर उनका अवलोकन किया जाना भी आवश्यक है। निसंदेह सरकार का उद्योग जगत से संवाद कम ही रहा है। खासकर उद्योग संबंधी नीति बनाने के पूर्व औद्योगिक संगठनों से निरंतर वार्तालाप हो तो नीति और उसका क्रियान्वयन और अधिक उत्तम तरीके से संभव हो सकेगा। डॉ के एल जैन ने कहा की राज्य में निवेश का माहौल है, परंतु निवेशकों से...

पीएनबी के अलवर कार्यालय में राजभाषा समारोह हुआ सम्पन्न

चित्र
0  आशा पटेल 0 अलवर। पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय अलवर में हिन्दी माह के समापन पर राजभाषा समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार बैंक द्वारा 14 सितम्‍बर से एक माह को ‘हिंदी माह’ के रूप में मनाया गया ।  सर्वप्रथम हिंदी माह के प्रारंभ में गिरिवर कुमार अग्रवाल, मंडल प्रमुख की ओर से मंडल की सभी शाखाओं व स्‍टाफ सदस्‍यों हेतु ‘हिंदी संदेश’ परिचालित किया गया।  इस अवसर पर मण्डल प्रमुख गिरिवर कुमार अग्रवाल ने अपने अध्‍यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हम जिस भाषा में सपने देखते हैं वही हमारी मूल भाषा है।  उन्‍होनें कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रयोग मात्र अनुपालना हेतु नहीं बल्कि दिल से और सदैव करना चाहिए। उन्होने अपना अनुभव भी साझा किया कि केरल में तैनाती के दौरान उन्होने किस प्रकार राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने का प्रयास किया।  उप मंडल प्रमुख वेद प्रकाश ने स्टाफ सदस्यों को अपना अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करके सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार जीतने के लिए प्रेरित किया। उन्होने हिन्दी के प्रचलित शब्दों का गहन अर्थअत्यंत ही रोचक ढंग से स्टाफ सदस्यों को समझ...

राजस्थान : कांग्रेस ने पुष्पेन्द्र भारद्वाज को दिया सांगानेर से टिकट

चित्र
0  आशा पटेल 0 जयपुर। सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज टिकट मिलने पर गाँव पहुँचे माता पिता का आशीर्वाद लेने , श्याम बाबा के दरबार खाटू , वृंदावन धाम बाँके बिहारी जी , राधा वल्लभ लाल जी और गोवर्धन पहुँच कर लगाई धोक लिया आशीर्वाद ! भारद्वाज ने आलाकमान, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा , मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा , सचिन पायलट , सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्पेन्द्र भारद्वाज पर फिर भरोसा जताया है। कांग्रेस पार्टी से सांगानेर से पुष्पेन्द्र भारद्वाज को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।   कांग्रेस के सर्वे में भी सांगानेर से इस बार भारद्वाज के जीतने की ही प्रबल संभावना सामने आई थी। भारद्वाज ने स्वयं पर फिर भरोसा जताने के लिए कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है। सांगानेर के इतिहास में भारद्वाज कांग्रेस के पहले और एकमात्र ऐसे उम्मीदवार रहे, जो चुनाव हारने के बाद भी 5 साल तक सक्रिय रहे। ये पिछले 5 वर्ष से लगातार जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। उन...

सीएमए जयपुर चैप्टर ने किया दीक्षांत समारोह का आयोजन

चित्र
0  आशा पटेल 0 जयपुर। दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्ट्स ऑफ इंडिया के जयपुर चैप्टर द्वारा संस्थान परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। चैप्टर के चेयरमैन सीएमए हरेन्द्र कुमार पारीक ने सभी आगन्तुकों का अभिवादन किया। समारोह में मुख्य अतिथि सीएमए एस.पी. खण्डेलवाल, वाइस प्रेसीडेन्ट, त्रिवेणी इन्जीनियरिंग इन्डस्ट्री लिमिटेड व विशिष्ट अतिथि सीएमए अक्षय काबरा, IRS, असिसटेंट कमीश्नर, इन्कम टैक्स व सीएमए राकेश यादव, वाइस चेयरमैन NIRC ने सीएमए फाइनल परीक्षा उर्तीण कर आए 69 विद्यार्थियों को प्री प्लेसमेंट ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र और मेमेटों प्रदान कर सम्मानित किया। जून 2023 में आयोजित सीएमए की परीक्षा उर्तीण कर देशभर से आये 69 प्रतिभागियों के लिए आयोजित प्री प्लेसमेंट ट्रेनिंग में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा व्यवहारिक ज्ञान और उद्योगों में सीएमए की भूमिका के बारे में वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी दी गई. साथ ही ग्रुप डिसकशन, पीपीटी प्रजेन्टेशन , मॉक इन्टरव्यू आदि प्रोग्रामों का भी आयोजन किया गया व इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालो को गोल्ड व सिलवर मेडल से सम्मानित किया गया. इ...

उत्तम नगर विधान सभा के लिए फेडरेशन के अध्यक्ष व सचिव चुने गए

चित्र
0  योगेश भट्ट 0 नई दिल्ली । उत्तम नगर विधान सभा क्षेत्र के लिए फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के अध्यक्ष के रूप में सुभाष अरोड़ा को तथा विकास सिंह को सह सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। समारोह में फेडरेशन के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने पदाधिकारियों को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर फेडरेशन के महा सचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई लिखाई के अतिरिक्त समाज सेवा में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए इसी से समाज का विकास एवम देश की उन्नति संभव है। फेडरेशन के सचिव महेश मिश्रा ने कहा कि जन कल्याण के कार्यों के लिए फेडरेशन का हर सदस्य दिन रात तत्पर है एवम क्षेत्र व देश के उत्थान में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है खासकर महिलाओं, युवाओं एवम बुजुर्गो की भागीदारी प्रमुख है। फेडरेशन के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को निर्मूल करने का समय आ गया है। अब हमारे युवा साथी सतर्क हो गए है और समाज सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है जो देश के विकास के लिए शुभ संकेत है । 

आई एच डबल्यू काउंसिल एवं ऐश्वर्या हेल्थकेयर द्वारा एनीमिया के बढ़ते मामलों को रोकने की पहल

चित्र
0  आनंद चौधरी 0 एनीमिया के 70 प्रतिशत मरीज कई कारणों से आयरन की कमी से पीड़ित रहते हैं। लोग खानपान में आयरन की कमी के कारण आयरन की कमी से जूझते हैं। नई दिल्ली। मूवमेंट अगेंस्ट एनीमिया" अभियान की शुरुआत के लिए आयोजित हुए राउंडटेबल कांफ्रेंस में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने देश में एनीमिया के बढ़ते हुए मामलों को रोकने के लिए एक व्यापक और मल्टीलेटरल कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। जीवन में बदलाव लाने और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध भारत के प्रमुख स्वास्थ्य थिंक टैंक इंटीग्रेटेड हेल्थ एंड वेलबीइंग काउंसिल और ऐश्वर्या हेल्थकेयर द्वारा देश में एनीमिया को बढ़ने से रोकने और इस पर जागरूकता पैदा करने के लिए संयुक्त रूप से स्वास्थ्य से संबंधित आंदोलन शुरू किया गया है। इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के यूरोलॉजी और किडनी इंस्टीट्यूट, नेफ्रोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट एंड नेफ्रोलॉजी- डिपार्टमेंट हेड और सीनियर डॉयरेक्टर डॉ श्याम बंसल ने कहा, "क्रोनिक किडनी बीमारी में एनीमिया होना एक बहुत बड़ी समस्या है। क्रोनिक किडनी बीमारी के 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीज एनीमिया से पीड़ित...