राजस्थान : कांग्रेस ने पुष्पेन्द्र भारद्वाज को दिया सांगानेर से टिकट

आशा पटेल 0

जयपुर। सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज टिकट मिलने पर गाँव पहुँचे माता पिता का आशीर्वाद लेने , श्याम बाबा के दरबार खाटू , वृंदावन धाम बाँके बिहारी जी , राधा वल्लभ लाल जी और गोवर्धन पहुँच कर लगाई धोक लिया आशीर्वाद !

भारद्वाज ने आलाकमान, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा , मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा , सचिन पायलट , सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्पेन्द्र भारद्वाज पर फिर भरोसा जताया है। कांग्रेस पार्टी से सांगानेर से पुष्पेन्द्र भारद्वाज को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। 

 कांग्रेस के सर्वे में भी सांगानेर से इस बार भारद्वाज के जीतने की ही प्रबल संभावना सामने आई थी। भारद्वाज ने स्वयं पर फिर भरोसा जताने के लिए कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है।

सांगानेर के इतिहास में भारद्वाज कांग्रेस के पहले और एकमात्र ऐसे उम्मीदवार रहे, जो चुनाव हारने के बाद भी 5 साल तक सक्रिय रहे। ये पिछले 5 वर्ष से लगातार जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। उनकी इसी छवि के चलते कांग्रेस ने उन्हें फिर से टिकट दिया है।

पहली बार एक प्रत्याशी पर खेला दांव -
यह पहली बार है जब कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी लगातार एक ही प्रत्याशी पर दांव खेला है। भारद्वाज से पहले सांगानेर से कोई भी प्रत्याशी पार्टी ने कभी रिपीट नहीं किया है। 

 भारद्वाज ने पिछला विधानसभा हारने के बाद भी सांगानेर में विकास के वे कार्य सहज ही करा दिए, जिनकी जनता पिछले बीस वर्षों से बाट जोह रही थी। इस मौके पर भारद्वाज ने कहा कि भगवान व माता पिता का आशीर्वाद साथ है तो वो हर मंज़िल पा लेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत