संदेश

बेंगलुरू टेक समिट 2023 की तैयारियों के लिए टेक्‍नोलॉजी के दिग्गज नई दिल्ली में एकजुट

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : बेंगलुरु टेक समिट के आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में, उद्योग के हितधारकों ने कर्नाटक सरकार में आईटी, बीटी और आरडीपीआर मंत्री प्रियांक खड़गे के साथ एक वार्ता का आयोजन किया। इस इवेंट में आईटी, डीपटेक, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, सेमीकंडक्टर्स, टेलीकॉम, एनिमेशन, ईवी और गेमिंग जैसे कई क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख औद्योगिक संगठनों ने भाग लिया। इस विचार-विमर्श के दौरान 10 से ज्यादा देशों के ट्रेड मिशन और प्रमुख आरएंडडी संस्‍थान के प्रमुख मौजूद थे।  आगे बढ़ने के केंद्रीय विषय के साथ भारत को तकनीकी बदलाव के अग्रिम मोर्चे पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इस कार्यक्रम में दुनिया के अलग-अलग देशों और इंडस्ट्रीज में नए आविष्कार करने, तकनीक के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने और नई खोज करने का जज़्बा शामिल है। इस बैठक को भारत के सॉफ्टवेयर टेक्‍नोलॉजी पार्क्स के डायरेक्‍टर जनरल अरविंद कुमार; कर्नाटक सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, बायोटेक्‍नोलॉजी, और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विभाग में सरकार की सचिव और आईएएस डॉ. एकरूप कौर ...

द्वारका में देखरेख की कमी से आए दिन सीवर जाम से बुरा हाल

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली । दिल्ली के द्वारका सेक्टर पांच , धौलाधार अपार्टमेंट,प्लॉट न 15 के पास सीवर जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है जिससे आवागमन बाधित हो गया है। इसे तत्काल संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है। डीडीए के अधिकारी अपना काम कार्यालय तक ही सीमित रखने को मजबूर है । फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि द्वारका उपनगर के सड़कों पर आए दिन कही न कहीं सीवर का पानी ओवर फ्लो होता रहता है जिसका कारण है नियमित सीवर की सफाई का न होना। उन्होंने कहा ही इस बाबत वे कई बार अधिकारियों से लिखित निवेदन कर चुके है। सोलंकी ने डीडीए के मुख्य अभियंता से निवेदन किया है कि तत्काल सीवर जाम को ठीक कराया जाय ताकि लोगों को परेशानी से छुटकारा मिले।

डोगरा समाज ट्रस्ट-दिल्ली ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

चित्र
० योगेश भट्ट ०   नई दिल्ली : डोगरा समाज ट्रस्ट दिल्ली का दूसरा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया |  संस्थापक ट्रस्टी जितेन्द्र सिंह जामवाल तथा महेश चन्दर शर्मा के अनुसार दिल्ली एनसीआर से जम्मू-कश्मीर एवं हिमाचल राज्य के डोगरा समुदाय के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे | इस रंगारंग कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने बतौर मुख्यातिथि डॉ कर्ण सिंह ने शिरकत की | इस मौके पर मोनिका एवं मीशा के मिराई माया ब्रेंड ने सभी उपस्थितजनों को अपने पारम्परिक स्वादिष्ट डोगरी फ़ूड सर्व किया |  जितेन्द्र सिंह जामवाल ने डोगरी लोक गीतो से सभागार में जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया | जितेन्द्र  अन्तरराष्ट्रीय स्तर के ग़ज़ल गायक हैं l इस अवसर पर दम्पति गगन महोत्रा एवं सारिका महोत्रा ने डॉ करण सिंह पर एक वेबसाइट भी लाँच की | प्रसिद्ध हिमाचली गायक कलाकार ऋचा शर्मा ने हिमाचली लोक गीतों और नृत्य की प्रस्तुति देते हुए उपस्थित दर्शकों को पैरों पर थिरकने पर मजबूर कर दिया |  वहीँ बिरजू महाराज की शिष्या गुरु कनिका घोश सिन्ह ने अपने ग्रुप के साथ , डा कर्ण सिंह के गाए शिव भजन पर शानदार नृत्य पेश कर लोगों को मंत्रमु...

कमल किशोर आकाशवाणी संवाददाता संघ के प्रदेश अध्यक्ष ,शशांक शेखर महासचिव चुने गए

चित्र
० योगेश भट्ट ०  औरंगाबाद । वरिष्ठ पत्रकार एवं आकाशवाणी के औरंगाबाद स्थित संवाददाता कमल किशोर बिहार आकाशवाणी संवाददाता संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं । आकाशवाणी के मुजफ्फरपुर संवाददाता कौशल किशोर कौशिक संघ के संरक्षक और बक्सर संवाददाता शशांक शेखर महासचिव होंगे । इस का निर्णय आकाशवाणी के प्रदेश भर के संवाददाताओं की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया । इसी प्रकार अशोक प्रियदर्शी (नवादा) हरिकांत सिंह (शिवहर), कृष्ण कुमार (समस्तीपुर ) होमी चंदन (पूर्णिया ) , मुकेश कुमार चौधरी (कटिहार ) , आशीष कुमार (पश्चिम चंपारण ) , निरंजन कुमार (नालंदा ) और मणिकांत झा (दरभंगा ) संघ के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जबकि आलोक कुमार (पूर्वी चंपारण) को संघ का कोषाध्यक्ष बनाया गया है । प्रभात सुमन (खगड़िया ) बिदु शेखर (बांका), मनीष कुमार वत्स (मधेपुरा),आरती कुमारी (सहरसा) और मनोज कुमार सिंह (वैशाली) को सचिव पद की जिम्मेवारी दी गई है जबकि मुकेश कुमार सिंह (भोजपुर) तथा पंकज कुमार (जमुई) और विनय कुमार (लखीसराय) संयुक्त सचिव बनाए गए हैं । आकाशवाणी संवाददाता संघ का . सचिव श्रीकांत पांडेय (कैमूर), चंद्रभूषण कुमार...

उत्तराखंड के लोगों ने हर जगह देश को गौरवान्वित किया Uttrakhand ke Logo N...

चित्र

नीता अंबानी को ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड, यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने किया सम्मानित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) द्वारा दिल्ली में आयोजित एक समारोह में फोररम के चेयरमैन जॉन चैंबर्स ने नीता अंबानी को अवार्ड दिया। कार्यक्रम में भारत सरकार के शीर्ष अधिकारी और बिजनेस लीडर्स शामिल थे। नीता अंबानी ने कहा, “मैं पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं रिलायंस फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व करती हूं, जिसके जरिए हमने 7 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन को छुआ है। ‘कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी’ के मानक बनने से बहुत पहले, रिलायंस ‘कॉर्पोरेट मोरल रिस्पॉन्सिबिलिटी’ को पूरा करती आ रही है।“ यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने वक्तव्य जारी कर बताया कि नीता अंबानी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली एक बिजनेस लीडर हैं, जिनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने शिक्षा, कला, खेल और स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से लाखों भारतीयों के जीवन को प्रभावित किया है। उनका काम विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और बच्चों के...

पी.एल. बजाज पर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बजाज मैक्सिमा एक्स एल कार्गो लाॅन्च

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर।  बजाज ऑटो ने अपने जयपुर स्थित अधिकृत डीलर पी.एल. बजाज के विवेक विहार स्थित पी एल ऑटोहाउस पर न्यू इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बजाज मैक्सिमा एक्स एल कार्गो का लाॅन्चिग किया ।  लोंचिंग समारोह की मुख्य अतिथि थीं मनीषा अरोड़ा (ट्रांसपोर्ट कमिश्नर) .लॉन्चिंग समारोह के अवसर पर समरदीप (प्रेसिडेंट - बजाज ऑटो), अर्णव ( वाईस प्रेसिडेन्ट - बजाज ऑटो), शारदेन्दु (रीजनल मैनेजर - बजाज ऑटो) , कवि शर्मा (डीलर प्रिन्सिपल) एवं वरूणी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मनीषा अरोड़ा ने बताया कि राजस्थान सरकार ने पिछले दिनों इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए नई पॉलिसी की घोषणा भी की थी जिसके तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मेनुफेक्च्रार कम्पनियों के लिए कई इन्टेन्सिव दिए जा रहे है क्योकि इनके रोड पर चलने से एयर , नोईज, पोलुयुशन से मुक्ति मिलती है। राजस्थान सरकार क्लीन एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली कम्पनियों को लगातार सपोर्ट कर रही है। हम यह चाहते हैं कि राजस्थान में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स निर्माता कम्पनियां आयें और मेन्यूफेक्च्रिग प्रारंभ करें। कम्पनी के प्रेसिडेंट समरदीप और रीजनल...

महाराष्ट्र जनता दल (एस) के सैकड़ों नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

चित्र
० आशा पटेल ०  लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में महाराष्ट्र जनता दल (एस) के सैकड़ों नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शामिल होने वालों में जनता दल (एस) के वरिष्ठ नेता प्रताप हागेंडी, रेवन भोंसले, जितेन्द्र सतपालकर, डॉ0 विलास सुरकर, अल्ताफ हुसैन, मुस्तकीम डिग्निटी, शाने हिन्द, डॉ0 पीडी जोशी पारोदकर तथा मोइन अख्तर के नाम उल्लेखनीय है। नेताओं ने कहा कि हम सब लोग जनता दल सेकुुलर में थे लेकिन पार्टी ने भाजपा के साथ जाने का फैसला लिया है जो महाराष्ट्र इकाई के 80 फीसदी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंजूर नहीं है। हम लोगों ने जनता दल सेकुलर छोड़ने का फैसला किया है। महाराष्ट्र इकाई जनता दल सेकुलर के 90 फीसदी नेता अब समाजवादी पार्टी में शामिल होकर श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में काम करेंगे। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी मजबूत है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू आसिम आजमी ने शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में ...

जियोटस द्वारा ग्राहकों के लिए जीरो-फीस ट्रेडों की घोषणा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - जियोटस ने सभी ग्राहकों के लिए जीरो-फीस क्रिप्टो ट्रेड्स की घोषणा की है। भारत में पहली बार इस प्लेटफ़ॉर्म पर 200+ क्रिप्टो-आईएनआर पेयर में सभी ट्रेड्स पर जीरो-फीस लगेगी । इस महत्वपूर्ण कदम से भारतीय क्रिप्टो ट्रेडर्स और निवेशकों को आसानी से अपने व्यापार की योजना बनाने में सक्षम होने की उम्मीद है और बदले में, उनके लाभ में सुधार होगा ।  ट्रेडिंग लागत और कटौतियाँ अक्सर बढ़ जाती हैं और मार्जिन पर असर डालती हैं, खासकर मंदी के बाजार में। इसके मद्देनज़र , जियोटस ने अपने ग्राहकों के लिए निवेश को सरल बनाने के उद्देश्य के साथ, जीरो-फीस अर्थात शून्य-शुल्क को सक्षम करने की पहल की है। इससे ट्रेडिंग पेयर्स पर तरलता में भी सुधार होगा - ग्राहकों को देश में उपलब्ध क्रिप्टो एसेट के लिए सर्वोत्तम दैनिक मूल्य मिलने की संभावना है। जियोटस के सीईओ विक्रम सुब्बुराज ने कहा, "हम एक ग्राहक-केंद्रित संगठन हैं जो क्रिप्टो को ग्राहक के लिए आसान बनाने में विश्वास करते हैं।" पिछले दो सालों में हमने जो विस्तारित बियर बाजार देखा है, उसे देखते हुए जीरो-फीस वाला कदम...

पपरावट गांव में पंचायत हुई भूमि एक्ट की 74 (4) समेत सभी मसलों को तत्काल समाधान हो

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। दिल्ली देहात के विभिन्न मुद्दों को लेकर नजफगढ़ इलाके के पपरावट गांव में पंचायत हुई। इस मौके पर पालम 360 खाप के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि ग्रामीणों के भूमि एक्ट की 74 (4) समेत सभी मामलों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। वह दीपावली के बाद एक बार फिर अपने आंदोलन के तहत उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री के यहां पर दस्तक देंगे। लिहाजा वे वादे के अनुसार जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की पहल करें। चौ. सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहमति जताई है, लेकिन अभी तक उनकी मांगे पूरी करने की पहल नहीं हुई है। इस कारण उन्होंने अपना आंदोलन न तो खत्म किया है और न ही स्थगित किया है। लिहाजा उनका आंदोलन जारी है और वह दीपावली के बाद ग्रामीणों की मांगों को पूरा कराने के लिए जोर शोर से अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि गांवों को हाउस टैक्स से मुक्त किया जाए, भूमि एक्ट की धारा-81 और धारा-33 के तहत कार्यवाही को समाप्त किया जाए, धारा-81 में दर्ज पुराने मामलों को तुरन्त वापस लिया जाए,  धारा-74 (4) के तहत गांवों के भूमिहीनों, पूर्वसैनिकों व...