संदेश

19 ज्यूरी सदस्यों ने चुनी 56 देशों की 1507 फिल्मों में से 29 देशों की 157 फिल्में

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : जयपुर इंटरेनशनल फिल्म फेस्टीवल - जिफ के आयोजकों ने नामांकित फिल्मों की पहली सूची जारी कर दी है. 16वें जयपुर इंटरेनशनल फिम फेस्टीवल - जिफ 2024 के लिए दुनिया भर से 56 देशों से लगभग 1507 फिल्मों के आवेदन प्राप्त हुए. जिफ आयोजन समिति ने इनमें से जिफ के लिये 9 श्रेणियों में नामांकित फिल्मों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में 29 देशों की 157 फिल्मों को स्थान मिला है. 12 देशों से 19 ज्यूरी सदस्यों ने ये फ़िल्में चुनी है. जिफ फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज ने बताया कि इस सूची में वर्ल्ड प्रीमियर, बॉक्स ऑफिस पर सफल, भव्य और बिग बजट और बड़े सितारों से सजी फीचर फिल्मों का चयन बड़ी संख्या में हुआ है. जिफ प्रवक्ता राजेन्द्र बोड़ा ने जानकारी देते हुआ बताया कि प्रतियोगिता के लिए 9 श्रेणियों में चयनित फिल्मों में 36 फीचर फिक्शन फिल्म | 9 डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म | 1 एनिमेशन फीचर फिल्म | 85 शॉर्ट फिक्शन फिल्म | 6 शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म | 10 शॉर्ट एनिमेशन फिल्म | 7 मोबाइल फिल्म | 2 वेब सीरीज़ | 1 सॉन्ग और इनमें 22 स्टूडेंट्स फिल्मस शामिल हैं। चयनित फीचर फ़िल्मस में कुछ इ...

भारतीय जनता पार्टी को छोड़ पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके खींवसर विधानसभा क्षेत्र के नेता भागीरथ सिंह महरिया, बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता प्रशान्त सिंह परमार तथा नावां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के भाई तथा भाजपा नेता दारा सिंह चौधरी ने भी भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर एआईसीसी प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा ने कांग्रेस का दुपट्टा पहना कर सभी का कांग्रेस में आने पर स्वागत किया। शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा करवाये गये लोक कल्याणकारी कार्यों से प्रदेश की जनता को लाभ मिला है जिससे प्रभावित होकर वे कांग्रेस में शामिल हुए है। पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम ने इसे अपनी घर वापसी करार दी है।

एमएलए गिर्राज को शामिल कर दलित विरोधी सिद्ध हो गई भाजपा

चित्र
  ० आशा पटेल ०  जयपुर । दलित इंजिनियर हर्षाधिपति वाल्मीकि पर प्राणघातक हमला करने वाले विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को भाजपा में शामिल करके पार्टी ने साबित कर दिया है कि वह दलित विरोधी पार्टी है और दलित अत्याचारों पर केवल हल्ला मचा कर वोट बटोरने की कोशिश कर रही है. गौरतलब है कि बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को कांग्रेस से टिकट नहीं देने और किसी भी पार्टी में उसे शामिल नहीं करने की माँग राजस्थान के संयुक्त दलित संगठनों की ओर से की जा रही थी,  अनुसूचित जाति समुदाय की माँग को मानते हुए कांग्रेस ने अब तक टिकट नहीं दे कर यह सन्देश दिया है कि दलितों पर अत्याचार करने वालों के साथ कांग्रेस सख्त रुख अपनायेगी और उनके लिए पार्टी कोई सहानुभूति नहीं दिखायेगी, जबकि भाजपा ने उसे पार्टी में शामिल करके दलित समुदाय को स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी में दलित अत्याचार करने वालों के लिए स्थान अभी भी सुरक्षित है. अनुसूचित जाति अधिकार अभियान राजस्थान के संयोजक सत्यवीर सिंह,सह संयोजक ताराचंद वर्मा,लेखक एव चिन्तक भंवर मेघवंशी,दलित मेनिफेस्टो कमिटी के सदस्य सतीश कुमार,डॉ महेंद्र कुमार आनंद,डॉ ...

'बढ़ते कदम-एकता के प्रतीक' का हुआ आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली - एनजीओ ''आर्ट क्रिएशन्स कल्चरल सोसाइटी” द्वारा संगीतमय कार्यक्रम "बढ़ते कदम-एकता के प्रतीक" का आयोजन किया जिसमे देश की अलग-अलग हस्तियों ने शिरकत की जिनमे हेमाँ गुरु ने नेदरलॅंड्स से, विजय सिंह आईपीएस जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस दिल्ली, पूर्व स्पेशल सीपी संजय सिंह, हेमंत कुमार पवार-चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर मेडिकल एंड रिसर्च मुंबई, आनंद कुमार मिश्रा डीसीपी दिल्ली पुलिस, संजय कुमार अम्बास्ता डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन दिल्ली सरकार, कृष्णा शर्मा सुपरिन्डेन्ट तिहाड़ जेल, एडवोकेट सुनीत सिंह, पीटर फर्नांडेस, अरुण दौड़कर, राजू वाघमारे पत्रकार पुणे, राम कुमार, गायक सिकंदर राजा हसन, इंस्पेक्टर अजय दिल्ली पुलिस, प्रवेश कुमार गौड़, डॉ काजल किरण, तिहाड़ आईडल के विनर गायक साजिद अली, मुम्बई से गायक सूरज कुमार, मेघा भारद्वाज, दीपक राणा, मास्टर लव कुश राणा, खुशबू , वीरेश्वर शर्मा, मेघा शर्मा शामिल थी।  इस देश भक्ति संगीतमय कार्यक्रम के प्रस्तुतिकरण के पीछे ''आर्ट क्रिएशन्स कल्चरल सोसाइटी” संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगो को मनोरंजन के साथ साथ एक सामाजिक सन्देश भी द...

दिल्ली में मनाया गया गंगा उत्सव् 2023

चित्र
० विनोद तकियावाला ०  नई दिल्ली-राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा गंगा उत्सव व नदी महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जल संसाधन,नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग,जल शक्ति मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक जी अशोक कुमार की उपस्थिति में किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के कार्यकारी निदेशक(परियोजनाएं)/डीडीजी नलिन कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक(तकनीकी) अनुप कुमार श्रीवास्तव,कार्यकारी निदेशक(प्रशासन) एस.पी.वशिष्ठ शामिल रहे।   नदियों के बीच गहरे संबंध को बढ़ावा देने के साथ-साथ नदी कायाकल्प के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। गंगा उत्सव 2023 संगीत,नृत्य,ज्ञान, संस्कृति और संवाद का एक जीवंत मिश्रण था। कार्यक्रम में पंडित अजय प्रसन्ना द्वारा बांसुरी वादन किया गया,जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  भारतंडेय ग्रुप द्वारा प्रस्तुत मनमोहक "यमुना गीत" दर्शकों का मन मोह लिया। राग नृत्य कला मंच उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोक नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर क...

Delhi : No More Terrorism : आतंकवाद के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन { Qutub Ma...

चित्र

देश में 70 वर्ष में सर्वाधिक बेरोगजारी है

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  2014 में भाजपा के कथनानुसार देश को आजादी मिली तब देश पर कर्जा था 55 लाख करोड़, भाजपा के केन्द्र में 9 साल के शासन में यह कर्ज बढ़कर हो गया 157 लाख करोड़ । उन्होंने कहा कि 70 साल में 55 लाख करोड़ का कर्ज केन्द्र सरकार पर रहा, किन्तु साढ़े नौ वर्ष में ही भाजपा की केन्द्र सरकार ने बढ़ाकर 157 लाख करोड़ कर दिया। जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता से किये गये वादे किसी झूठ से कम नहीं है और अब प्रधानमंत्री कांग्रेस की नकल करते हुये अपने वादों को गारंटी बोलने लगे है । प्रधानमंत्री कहते हैं कि देश की मिट्टी की सौगंध में देश बिकने नहीं दूंगा, लेकिन आधे से ज्यादा सरकारी उपक्रम बिक चुके हैं। मोदी पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने देश में कोई सरकारी उपक्रम नहीं बनाया, किन्तु बेचने का कोई मौका नहीं छोड़ा । उक्त विचार एआईसीसी के प्रवक्ता एवं एआईसीसी के राजस्थान मीडिया प्रभारी अतुल लोंढे पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस जब जनता को गारंटी देती है तो उसके पीछे हमारा वित्तीय प्रबंधन भी ...

भारत की टिकाऊ और गुणकारी भोजन विद्या सबको अपनानी ही चाहिए"-प्रधानमंत्री मोदी

चित्र
० आनंद चौधरी ०  भारत में खाद्य क्षेत्र के विकास में तीन महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं। छोटे किसान, लघु उद्योग और महिलाएं। भारतीय अर्थव्यवस्था में महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की उन्नति को गति दे रहा है। भारत के भोजन में विविधता है और यह विविधता शेष विश्व के लिए किसी लाभांश जैसी है।” नई दिल्ली : 'वर्ल्ड फूड इंडिया' नई दिल्ली में शुरू हुआ। ‘इंटरनेशनल इयर ऑफ मिलेट्स’ के रूप में मनाए जाने के मद्देनजर, इस तीन दिवसीय प्रोग्राम के दौरान एक खाद्य स्रोत के रूप में मोटे अनाज के उपजाऊपन और पौष्टिकता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जहां वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एक साथ जमा रहेगा।  खाद्य उत्पादन और प्रसंस्करण में भारत की ताकत को प्रदर्शित करना तथा खाद्य क्षेत्र में निवेश और सहयोग को आकर्षित करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। भारत ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की वृद्धि और विकास पर जोर दिया है, यह खाद्य उत्पादन, खाद्य पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिससे खाद्य-संबंधित गंभीर चुनौतियों का समाधान करने वाले ए...

आतंकवाद के ख़िलाफ़ किया विरोध प्रदर्शन

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के बैनर-तले दिल्ली के तीन मूर्ति हाइफ़ा चौक पर आतंकवाद के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य विश्व को आतंकवाद से मुक्त बनाना और अमन व शांति का वातावरण पैदा करना था। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के संगठन महामंत्री गोलोक बिहारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। गोलोक बिहारी ने कहा कि आज पूरी दुनिया आतंकवाद से त्रस्त है। दुनिया का हर व्यक्ति भय के वातावरण में जी रहा है। असुरक्षा का भाव हर व्यक्ति के मन-मस्तिष्क पर हावी है।  विश्व में शांति और मानव विकास के लिए सभी प्रकार के आतंकवाद की समाप्ति आवश्यक है। मंच के वरिष्ठ अधिकारी एडवोकेट जेपी शर्मा ने कहा कि भारत 75 वर्षों से आतंकवाद झेल रहा है। दुनिया आतंकवाद की चपेट में अब आई है। इसलिए अब पूरी दुनिया को एकजुट होकर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ना पड़ेगा। सरदार टीपी सिंह ने कहा कि कश्मीर, पंजाब, मुंबई समेत पूरा भारत आतंक का दर्द झेल चुका है, अब नो मोर टेररिज़्म। ले. जेनरल आरएन सिंह ने रैली को संबोध...

संदीप ठाकुर कलम के सच्चे सिपाही को सलाम

चित्र
०  विनोद तकियावाला ०  नयी दिल्ली - काल के चक्र महाकाल के इशारे पर निरतंर - र्निविध्न घूम रहा है। सृष्टि का नियम युग युगांतरों के चला आ रहा है। जब से उस अदृश्य सता में इस संसार का निवार्ण किया होगा। तभी से द्वैत्य या दो शिव के संग शक्ति ' दिन के साथ रात,सुख के संग दुःख , निर्माण - विध्वंस ,जन्म के साथ मृत्यु। तभी हमारे धर्म ग्रंथों में कहा गया है जिसका जन्म हुआ उसकी मुत्यु निशचित है। यह अरक्षण कटु सत्य है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के पत्रकारिता जगत के आसमान में चमकने वाला एक सितारा हमेशा के लिए बुझ गया।आज हम एक ऐसे शख्सियत के बारे बताने जा रहे है। जिसे दिल्ली एन सी आर मीडिया जगत में एक दंबग,मस्त मौला कलम के सच्चे सिपाई के रूप में अपनी पहचान बनाई।आप नेअपने सम्पूर्ण दायित्वों का र्निवाह करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। चाहे वह पारिवारिक या समाजिक या पत्रकारिता का।चाहे इस राह में कितने भी विषम व विकट परिस्थिति क्यूं नही हो। एक ऐसा व्यकित्व जिसने ना केवल पत्रकार व पत्रकारिता के जगत को एक नई सोच,नये मुक्काम तक पहुँचाया बल्कि जीने का तरीका व सलीका भी स्वयं जी कर दुनिया वाले...