आतंकवाद के ख़िलाफ़ किया विरोध प्रदर्शन

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के बैनर-तले दिल्ली के तीन मूर्ति हाइफ़ा चौक पर आतंकवाद के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य विश्व को आतंकवाद से मुक्त बनाना और अमन व शांति का वातावरण पैदा करना था। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के संगठन महामंत्री गोलोक बिहारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। गोलोक बिहारी ने कहा कि आज पूरी दुनिया आतंकवाद से त्रस्त है। दुनिया का हर व्यक्ति भय के वातावरण में जी रहा है। असुरक्षा का भाव हर व्यक्ति के मन-मस्तिष्क पर हावी है। 

विश्व में शांति और मानव विकास के लिए सभी प्रकार के आतंकवाद की समाप्ति आवश्यक है। मंच के वरिष्ठ अधिकारी एडवोकेट जेपी शर्मा ने कहा कि भारत 75 वर्षों से आतंकवाद झेल रहा है। दुनिया आतंकवाद की चपेट में अब आई है। इसलिए अब पूरी दुनिया को एकजुट होकर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ना पड़ेगा। सरदार टीपी सिंह ने कहा कि कश्मीर, पंजाब, मुंबई समेत पूरा भारत आतंक का दर्द झेल चुका है, अब नो मोर टेररिज़्म। ले. जेनरल आरएन सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में गलत का बोलबाला बहुत दिनों तक नहीं रह सकता। 

दुनिया अब एकजुट हो चुकी है। आतंकवाद का ख़ात्मा अब दूर नहीं। मंच के कार्यकर्ता हाथ में वैश्विक आतंकवाद से मुक्ति, विश्व हो आतंकवाद से मुक्त, हमाश का नाश, आइएसआइ का नाश हो, नो मोर हिज़बुल्ला, नो मोर लश्कर, नो मोर पीएफआई, नो मोर जैशे मोहम्मद जैसे स्लोगन वाले बैनर के साथ हाइफ़ा चौक के चारों ओर कई चक्कर लगाए। मंच के कार्यकर्ताओं ने भारत समेत विश्व के अमनपसंद लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है

 कि दुनिया से आतंकवाद का नाश कर दिया जाय। मंच के वरिष्ठ नेताओं में राजेश महाजन, प्रो शिवाजी सरकार, विक्रमादित्य सिंह, एडवोकेट जेपी शर्मा, एडवोकेट सिमरन आरती, शैलेश वत्स, एडवोकेट सिद्धांत गुप्ता, डॉ पवन कुमार, जीसी जार्ज, मनीषा माथुर, अभय तायल, इंद्रप्रीत कौर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड