भारतीय जनता पार्टी को छोड़ पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके खींवसर विधानसभा क्षेत्र के नेता भागीरथ सिंह महरिया, बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता प्रशान्त सिंह परमार तथा नावां विधानसभा क्षेत्र से
भाजपा प्रत्याशी के भाई तथा भाजपा नेता दारा सिंह चौधरी ने भी भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर एआईसीसी प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा ने कांग्रेस का दुपट्टा पहना कर सभी का कांग्रेस में आने पर स्वागत किया। शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा करवाये गये लोक कल्याणकारी कार्यों से प्रदेश की जनता को लाभ मिला है जिससे प्रभावित होकर वे कांग्रेस में शामिल हुए है। पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम ने इसे अपनी घर वापसी करार दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास