संदेश

JAIPUR : जयपुर एस.एस. जैन सुबोध शिक्षा समिति : गणतंत्र दिवस समारोह आयोजि...

चित्र

रतलाम में ‘मालवा मीडिया फेस्ट’ का आयोजन, ज्वलंत विषयों पर विमर्श

चित्र
० योगेश भट्ट ०  भोपाल।  डिजिटल मीडिया के उत्थान ने भारत की छवि बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। डिजिटल मीडिया की पहुंच वैश्विक होने के कारण से भारत की ज्ञान–परंपरा वैश्विक पटल पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि एक दिन में सोशल मीडिया पर 320 करोड़ से अधिक फोटो शेयर हो रहे हैं और 800 करोड़ से ज्यादा वीडियो देखे जा रहे हैं। एक व्यक्ति प्रतिदान 145 मिनट डिजिटल मीडिया में बिता रहा है। दुनियाभर में सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या लगभग 3 अरब 99 करोड़ हो गई है। भारत में सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं की संख्या 60 करोड़ से अधिक हैं। भारत का विचार वैश्विक विचार है। भारत की संस्कृति ऐसी है, जो विश्व के मंगल की कामना करती है। इसलिए भारत का विचार वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य भी है। यह विचार प्रो. संजय द्विवेदी ने सक्षम संचार फाउंडेशन की ओर से रतलाम में आयोजित मालवा मीडिया फेस्ट में व्यक्त किए। इस अवसर पर आयोजन की संयोजक वरिष्ठ पत्रकार अर्चना शर्मा, प्रसिद्ध गज़लकार आलोक श्रीवास्तव, मशहूर लेखक–कवि प्रो. हजहर हाशमी, रुचि श्रीमाली एवं हीरेन जोशी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  डिजिटल मीडिया के उत्थान...

राजस्थान योग प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रामलक्ष्मण गुप्त ने किया झंडारोहण

चित्र
० योगेश भट्ट ०  जयपुर । राजस्थान योग प्रतिष्ठान, योग निलयम के कार्यालय पर 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें राजस्थान योग प्रतिष्ठान के अध्यक्ष 92 वर्षीय रामलक्ष्मण गुप्त एवं सचिव पं. सुरेश मिश्रा द्वारा  झंडारोहण किया गया । राजस्थान योग प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राम लक्ष्मण गुप्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को भारत के एक गणतंत्र में परिवर्तन का प्रतीक है, जो एक संवैधानिक नींव का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस को 75 वर्ष पूरे हो चुके है और इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। राजस्थान योग प्रतिष्ठान के सचिव पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है । इस वर्ष 2024 में भारत का 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया । गणतंत्र दिवस को हम सबने अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराया और राजस्थान योग प्रतिष्ठान के कार्यालय पर झंडारोहण किया और हमने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के कुछ नियम कायदे के साथ तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ उतारकर फोल्ड करके रख लिया है। इस अवसर पर सभी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाये। इस अवसर पर अध्यक्ष राम लक्ष्मण गुप्त, संर...

सीए छात्रों के लिए हुआ कार्निवल का अनूठा उत्सव

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : भारतीय सीए संस्थान की जयपुर शाखा के द्वारा पहली बार सीए छात्रों के लिए एक विशेष कार्निवल उत्सव का आयोजन बोर्ड ऑफ़ स्टडीज ऑपरेशन्स के तत्वाधान में किया गया जिसमें लगभग 1000 सीए छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विष्णु अग्रवाल और सचिव सीए अंकुर गुप्ता ने बताया की सीए छात्रों के लिए कार्निवल एक कलरफुल उत्सव है जो शिक्षा और मनोरंजन को मिलाकर एक साथ लाता है। यह एक ऐसा मंच है जहां वे अपने विचार और अभिवादन को व्यक्त कर सकते हैं, साथ ही नई मित्रता का संचार करते हैं। इस कार्निवल में साहित्यिक, सांस्कृतिक, और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसके द्वारा छात्रों को समृद्ध और विविध संस्कृति का अनुभव प्राप्त हुआ । यह कार्निवल छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से नई ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान करने का भी एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। सीए मंगेश पांडुरंग किनारे, अध्यक्ष स्टूडेंट स्किल्स एनरिचमेंट बोर्ड (बोर्ड ऑफ़ स्टडीज-ऑपरेशन्स) इस कार्यक्रम के मुख्य मुख्य अतिथि रहे एवं सेंट्रल कॉउन्सिल मेंबर सीए प्रकाश शर्मा इस कार्यक्रम के व...

जयपुर एस.एस. जैन सुबोध शिक्षा समिति : गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

चित्र
० आशा पटेल ०   जयपुर एस.एस. जैन सुबोध शिक्षा समिति के अन्तर्गत संचालित शिक्षण संस्थाओं का सामूहिक गणतंत्र दिवस समारोह रामबाग परिसर स्थित जनमंगल खेल मण्डप पर बड़े ही गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि न्यायाधिपति इन्द्रजीत सिंह , न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर रहे ।  मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में उपस्थित भावी पीढी का आह्वाहन किया कि वे भारत को विकसित देशों की श्रेणी में ले जाने के लिये आर्थिक राजनैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अग्रणी भूमिका निभाए। कार्यकम में एन.सी.सी. (बॉयज एण्ड गर्ल्स), स्काउट्स एवं गाइडस तथा बैग पाइपर बैण्ड परेड में शामिल हुए। लगभग 500 स्टूडेन्ट्स की मास ड्रिल आकर्षण का केन्द्र रही।  सुबोध शिक्षा समिति की सभी 19 शिक्षण संस्थाओं से वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहे स्टूडेन्ट्स को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति और रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम भारतः एक ओजस्वी गणतंत्र थीम पर आधारित की प्रस्तुति भी दी गयी। नृत्य नाटिकाओं के जरिये भारत की विकास यात्रा को दर्शानें ...

गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखंड की महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में लि...

चित्र

आज ना मीडिया को आजादी है,ना किसी को बोलने की आजादी है : कांग्रेस

चित्र
आज का स्वर्णिम भारत हम देख रहे हैं उसमें हमारे महान् नेताओं का योगदान है जिससे हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि हम उस कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं जिसके महान् नेताओं ने न सिर्फ देश को आजादी दिलाई बल्कि देश में संविधान का शासन लागू किया। जयपुर। 75वें गणतंत्र दिवआज ना मीडिया को आजादी है, ना किसी को बोलने की आजादी है पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया ।  इस अवसर पर सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज ही के दिन देश में संविधान लागू हुआ था तथा प्रत्येक कांग्रेसजन हर क्षण संविधान एवं संविधान के मूल्य की रक्षा में अपना जीवन व्यतीत कर रहा है। हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण देश आजाद हुआ तथा महान् नेताओं एवं बाबा साहब डॉ. भीमराम अम्बेडकर ने मिलकर देश में संविधान बनाकर लागू करवाया । उन्होंने कहा कि हमारे देश के महान् नेताओं ने स...

संभावनाओं को विकसित करके सांभर उत्सव को रन फेस्टिवल स्तर का बनाये- दिया कुमारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि सांभर लेक क्षेत्र में पर्यटन की बहुत संभावनायें है और जिन्हें विकसित करके यहाँ पर्यटन एवम् रोजगार के अवसरों को बढ़ाया जा सकता है।उप मुख्यमंत्री ने सांभर लेक में आयोजित तीन दिवसीय सांभर उत्सव के शुभारंभ के दोरान यह बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये की यहा कि सभी संभावनाओं पर तत्काल काम शुरू करे और सांभर उत्सव को कच्छ के रन फेस्टिवल की तर्ज पर विकसित करे। उन्होंने कहा कि सांभर लेक बहुत बड़े एरिया को कवर करता है और यह रामसर साईट है, यहाँ लाखों की संख्या में फ्लेमिंगो और अन्य विदेशी पक्षी प्रवास के लिए आते है। यदि यहाँ की संभावनाओं पर काम कर सुविधाएँ विकसित की जाए तो यह बड़ा पर्यटन स्थल बन सकता है। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी, फैंसी काइट आदि का भी अवलोकन किया। ’फ्लेमिंगो के सरंक्षण के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये- उप मुख्यमंत्री ने नरियासर मोड़ के पास सांभर लेक में बर्ड वॉचिंग भी की। इस दौरान उन्होंने कहा की फ्लेमिंगो सहित अन्य कई प्रजातिओं के लाखों पक्षी हर वर्ष यहां आते है।...

रिफ 27 से 31 जनवरी तक दिखेंगी 8 देशाें की फिल्में

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 27 जनवरी से 31 जनवरी तक होने जा रहा है। रिफ 2024 की थीम 'युथ एवं फ़िल्म हेरिटेज' रखी गई है। सोमेंद्र हर्ष (संस्थापक, सीईओ, राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024, सुधीर कासलीवाल (जेम सिनेमा owner), मैरिएन बोर्गो (फ्रांसीसी अभिनेत्री, सलाहकार जूरी रिफ 2024), जेम्स हिगिन्सन (अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता, जर्मनी), पैट्रिक जॉर्ज (फिल्म मेकर, फ्रांस, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डी रिफ 2024) शामिल हुए। जेम सिनेमा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पोस्टर विमोचन के साथ पांच दिवसीय कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया गया। रिफ फाउंडर सोमेंद्र हर्ष ने बताया कि रिफ 2024 की ओपनिंग फिल्म 1965 में रिलीज हुई देव आनंद और वहीदा रहमान की सुपरहिट फिल्म 'गाइड' से की जाएगी। इसी के साथ जयपुर में पहली बार 'द जेम सिनेमा' में नि:शुल्क 4K क्लासिक संस्करण में प्रदर्शित किया जाएगा। रिफ में 8 देश भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, वेनेजुएला की फिल्में प्रदर्शित की जाएगी। जिसमें ​फीचर फिल्म, लघु फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, ए...

राज्यपाल मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया मुख्यमंत्री भजन लाल एवं वासुदेव देवनानी भी रहे मौजूद

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने इसके बाद परेड का निरीक्षण किया और सलामी गारद द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी और अन्य गणमान्यजन भी समारोह में उपस्थित रहे। उल्लास, उमंग और उत्साह से मनाए गए गणतंत्र दिवस पर्व में समारोह स्थल पर हाड़ीरानी महिला बटालियन, पुलिस आयुक्तालय जयपुर, जीआरपी, राजस्थान कारागार विभाग, पंजाब पुलिस, एसडीआआरएफ, तीसरी बटालियनआरएसी, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, एनसीसी आर्मी, एयरविंग और नेवल विंग, स्काउट एवं गाइड, एमजीडी स्कूल आदि की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री निश्चय प्रसाद एम. ने किया। समारोह में महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा सौंगी मुखोटों, पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा छाऊ, गुजरात के कलाकारों द्वारा डांडिया रास की प्रस्तुति हुई वहीं राजस्थान के कलाकारों द्वारा आंगी गैर, घूमर, कच्छी घोड़ी आदि के मनभावन सांस्कृत...