जयपुर एस.एस. जैन सुबोध शिक्षा समिति : गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

० आशा पटेल ० 
 जयपुर एस.एस. जैन सुबोध शिक्षा समिति के अन्तर्गत संचालित शिक्षण संस्थाओं का सामूहिक गणतंत्र दिवस समारोह रामबाग परिसर स्थित जनमंगल खेल मण्डप पर बड़े ही गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि न्यायाधिपति इन्द्रजीत सिंह , न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर रहे । 
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में उपस्थित भावी पीढी का आह्वाहन किया कि वे भारत को विकसित देशों की श्रेणी में ले जाने के लिये आर्थिक राजनैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अग्रणी भूमिका निभाए। कार्यकम में एन.सी.सी. (बॉयज एण्ड गर्ल्स), स्काउट्स एवं गाइडस तथा बैग पाइपर बैण्ड परेड में शामिल हुए। लगभग 500 स्टूडेन्ट्स की मास ड्रिल आकर्षण का केन्द्र रही।

 सुबोध शिक्षा समिति की सभी 19 शिक्षण संस्थाओं से वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहे स्टूडेन्ट्स को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति और रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम भारतः एक ओजस्वी गणतंत्र थीम पर आधारित की प्रस्तुति भी दी गयी। नृत्य नाटिकाओं के जरिये भारत की विकास यात्रा को दर्शानें की कोशिश की। इस अवसर पर सुबोध शिक्षा के अध्यक्ष नवरत्न मल कोठारी, 

मानद् सचिव सुमेर सिंह बोथरा एवं समस्त कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे । प्रिंसिपल कमलजीत यादव ने स्टूडेंट्स की हौसला अफजाई की | कार्यक्रम के अन्त में सुबोध शिक्षा समिति के जॉइंट सैक्रेटरी विनोद लोढ़ा ने धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा