राज्यपाल मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया मुख्यमंत्री भजन लाल एवं वासुदेव देवनानी भी रहे मौजूद

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने इसके बाद परेड का निरीक्षण किया और सलामी गारद द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी और अन्य गणमान्यजन भी समारोह में उपस्थित रहे।
उल्लास, उमंग और उत्साह से मनाए गए गणतंत्र दिवस पर्व में समारोह स्थल पर हाड़ीरानी महिला बटालियन, पुलिस आयुक्तालय जयपुर, जीआरपी, राजस्थान कारागार विभाग, पंजाब पुलिस, एसडीआआरएफ, तीसरी बटालियनआरएसी, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, एनसीसी आर्मी, एयरविंग और नेवल विंग, स्काउट एवं गाइड, एमजीडी स्कूल आदि की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री निश्चय प्रसाद एम. ने किया।
समारोह में महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा सौंगी मुखोटों, पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा छाऊ, गुजरात के कलाकारों द्वारा डांडिया रास की प्रस्तुति हुई वहीं राजस्थान के कलाकारों द्वारा आंगी गैर, घूमर, कच्छी घोड़ी आदि के मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए। स्कूली बच्चों ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता के गुणगान के साथ विकसित भारत पर आधारित गीत, संगीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। स्टेडियम में उदयपुर के विकास जानने के निर्देशन में कलाकारों ने अपनी यह प्रस्तुतियां दी।
बाद में मादक पदार्थों और अन्य अपराधों से जुड़े अपराधियों को पकड़ने में पुलिस और श्वान की भूमिका दर्शाते विशेष करतब प्रदर्शन भी हुए। राजस्थान पुलिस और सेना के जवानों द्वारा घुड़सवारी के साथ शौर्य प्रदर्शन किया गया। एमजीडी स्कूल, भारतीय सेना और राजस्थान पुलिस के सेन्ट्रल बैण्ड ने सधे कदम-ताल में देशभक्ति गीतों संग मधुर धुनों की प्रस्तुतियां दी।

इससे पहले राज्यपाल कलराज मिश्र ने 75वें गणतंत्र दिवस पर सवाई मान सिंह स्टेडियम के समीप अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया और मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां से रखी पुस्तिका में अपनी ओर से शहीदों के प्रति शब्द कृतज्ञता भी अंकित की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार