संदेश
राज्यपाल मिश्र ने कैंसर विजेताओं का किया सम्मान
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। कैंसर को हराने के लिए जरूरी है कि उसकी सही समय पर उपचार की शुरुआत और सकारात्मक सोच हो। यह बात राज्यपाल कलराज मिश्र ने भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र और कैंसर केयर की ओर से 21वें कैंसर विजेता दिवस समारोह में कही। इस समारोह में राजस्थान, यूपी, एमपी सहित देश के विभिन्न राज्यों के कैंसर विजेता (सर्वाइवर) शामिल हुए। इस मौके पर कैंसर विजेताओं ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए कैंसर जागरूकता का संदेश दिया। समारोह में कैंसर विजेताओं का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। कैंसर रोग का उपचार करवा रहे रोगियों के मनोबल को बढ़ाने और कैंसर की जंग जीत चुके विजेताओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि यह विजेता कैंसर रोग के प्रति समाज में जागरूकता लाने में सबसे अहम भूमिका रखते है। इस मौके पर कलराज मिश्र ने चिकित्साल्य को इस तरह के आयोजन कर समाज में जागरूकता लाने के लिए बधाई दी। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि इतने कैंसर विजेताओं को एक साथ एक मंच पर आना इस चिकित्सालय के सफलता की कहानी को बया करता है।...
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कारगर है ‘सी-विजिल‘ एप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए ‘सी-विजिल‘ एप शिकायतों के समाधान का बेहतरीन जरिया बनता जा रहा है। एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर रिकॉर्ड समय में कार्रवाई हो रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक प्रदेशभर में 2124 शिकायतें दर्ज की गयी है। इनमें से 752 शिकायतों का तय समय में निस्तारण कर दिया गया है। अब तक प्राप्त 2124 शिकायतों में से 752 शिकायतों को रिटर्निंग ऑफिसर्स ने सही पाया और उनका तय समय सीमा में निस्तारण किया गया। 3 शिकायतें अभी जांच दलों और रिटर्निंग ऑफिसर्स के द्वारा निर्णय के लिए लंबित हैं। 1138 शिकायतें डीसीसी द्वारा ड्रॉप कर दी गयी। गुप्ता ने कहा कि सी विजिल पर आदर्श आचार संहिता की सबसे ज्यादा 280 शिकायतें टोंक जिले से प्राप्त हुईं। इनमें से 218 शिकायतें सही पायी गयी और इन सभी शिकायतों का तय समय में निस्तारण कर दिया गया। इस एप के माध्यम से अधिकतम सौ मिनट की समय सीमा में प्राप्त शिकायतों का समाधा...
एस.बी.आई. लाईफ इंशोरेन्स लि ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति को 23,20,000/- रूपये का चैक भेंट किया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर l एस.बी.आई. लाईफ इंशोरेन्स लि ने विश्व प्रसिद्ध जयपुर फुट की निर्माता संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जो विकलांगों के पुर्नवास के लिये प्रमुख संस्था है को 23,20,000/- रूपये का चैक भेंट किया । एस.बी.आई लाईफ इंशोरेन्स लि के क्षेत्रीय निदेशक योगेश शर्मा ने उक्त राशि का चैक बी.एम.वी.एस.एस के संस्थापक और मुख्य संरक्षक डी.आर. मेहता, सचिव भूपेन्द्र राज मेहता और डॉ दीपेन्द्र मेहता को भेंट किया। यह राशि एस.बी.आई लाईफ इंशोरेन्स लि ने कार्पोरेट सोशियल रेस्पोन्सबिलिटी के अन्तर्गत प्रदान की जिससे 370 विकलांगों को लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर एस.बी.आई लाईफ इंशोरेन्स लि के क्षेत्रीय मैनेजर (रिटेल एजेन्सी) राजेश अरोड़ा और रिजनल एच.आर. हैड अशिमा शर्मा भी उपस्थित थे । एस.बी.आई. लाईफ इंशोरेन्स लि के क्षेत्रीय निदेशक योगेश शर्मा और अन्य अधिकारियों को सचिव डॉ. दीपेन्द्र मेहता ने जयपुर फुट की निर्माण विधि का अवलोकन कराया और जयपुर फुट से सम्बन्धित जानकारियां दी।क्षेत्रीय निदेशक योगेश शर्मा ने जयपुर फुट द्वारा विकलांगों की सेवा की प्रशंसा की और कहा कि जयप...
गढ़वाल भ्रातृ सम्मेलन,आगरा द्वारा होली मिलन समारोह
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
योगेश भट्ट ० आगरा - गढ़वाल भ्रातृ सम्मेलन,आगरा द्वारा सैनिक नगर राजपुर चुंगी स्थित भवन पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में गढ़वाल के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया और महिलाओं ने अपना पारंपरिक नृत्य भी पेश किया जिसे देखकर सभी उत्तराखंड के लोगों ने इसका आनंद लिया तत्पश्चात फूलों की होली भी खेली गई । सचिव राजेंद्र घिल्डियाल ने बताया की होली मिलन समारोह का यह कार्यक्रम काफी सफल रहा और उत्तराखंड वासियों ने इसका जमकर लुफ्त लिया। स कार्यक्रम में अध्यक्ष दीपक रावत वह पूर्व अध्यक्ष अरुण नवानी , राजेंद्र घिल्डियाल, कुलदीप रावत, दिनेश नेगी श्री आलम सिंह रावत ,रामनरेश द्विवेदी धनेश द्विवेदी ,हेमंत रावत उपेंद्र तड़ियाल ,अशोक रावत ,नेत्र सिंह रावत, चंद्र मोहन रावत, दयाल सिंह पवार ,नंदन सिंह रावत,मुकेश गोस्वामी ,कल्पना रावत ,तोऐसी घिल्डियाल, तारा रावत ,रजनी घिल्डियाल आदि लोग उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल 06 अप्रेल को जयपुर में होगी कांग्रेस की विशाल जनसभा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० 6 अप्रेल को जयपुर में प्रस्तावित जनसभा जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया जाएगा जयपुर । आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं 06 अप्रेल को जयपुर में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम जयपुर पर राजस्थान के जयपुर शहर, जयपुर देहात, सीकर, अजमेर, दौसा, अलवर के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विधायक एवं विधायक प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष की एक महत्वपूर्ण बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने ली। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने उपस्थित कांग्रेस नेताओं से उनके निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावों की तैयारियों पर पर विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी न...
ब्लू डार्ट ने बड़े महानगरों से 20 घंटे की डिलीवरी सेवा शुरू की
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० मुंबई, । ब्लू डार्ट ने, ग्राहकों की बढ़ती मांगों को पूरा करने तथा भारत के विकास पथ के साथ संरेखित होने के लिए तैयार की गई एक नई सुविधा का उद्घाटन करके, गुजरात की गिफ्ट सिटी में अपनी केंद्रीय उपस्थिति घोषित कर दी है। अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और अनुभवी अधिकारियों से लैस ब्लू डार्ट की गिफ्ट सिटी सुविधा ने, प्रमुख महानगरीय शहरों से 20 घंटे की डिलीवरी सेवा शुरू की है, जो अगले दिन ही डिलीवरी पहुंचा देने की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करती है। टिप्पणी करते हुए, ब्लू डार्ट के मैनेजिंग डायरेकटर , बॅलफर मैनुअल ने कहा, "ब्लू डार्ट की गिफ्ट सिटी सुविधा का उद्घाटन, लॉजिस्टिक्स परिदृश्य को पुनर्परिभाषित करने की हमारी तलाश में एक और मील का पत्थर बन गया है। हम इस श्रेणी की सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने और अपने सभी ग्राहकों की शिपिंग से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने वाला पसंदीदा लॉजिस्टिक्स भागीदार बनने के लिए कटिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाएंगे और वैश्विक स्तर पर ग्राहकों तक पहुंच बनाने के अवसरों का लाभ उठाएंगे। गिफ्ट सिटी के आधुनिक वित्तीय पारिस्थितिकी ...
एसबीआई लाइफ व लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया स्टेडियम' में ऊंचाई 27 फुट और चौड़ाई 34 फुट हेलमेट' इंस्टॉलेशन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० लखनऊ : एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, निजी जीवन बीमाकर्ताओं में से एक, ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में विशाल (लार्जर-दैन-लाइफ) हेलमेट इंस्टॉलेशन का उद्घाटन किया। इस हेलमेट इंस्टॉलेशन की ऊंचाई 27 फुट और चौड़ाई 34 फुट है और इसे स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रमुखता से रखा गया है, जो यहां आने वाले क्रिकेट प्रेमियों और शहर की बड़ी आबादी के लिए खूबसूरत नज़ारे जैसा है। ऐसे भव्य हेलमेट के ढांचे तैयार करने का उद्देश्य है, मैदान के भीतर और बाहर सुरक्षा के महत्व के बारे में प्रगतिशील संवाद को बढ़ावा देकर जीवन बीमा की ज़रूरत और महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना। क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान आकर्षित करते हुए, इस अनूठी पहल को करने का उद्देश्य लखनऊ शहर के निवासियों को यह बताना है कि 'लाइफ की प्रोटेक्शन से बड़ा कुछ नहीं'। इसके ज़रिये अनिश्चितता से आवश्यक सुरक्षा के साथ जीवन की रक्षा करने पर ज़ोर दिया गया है। इस विशाल हेलमेट के अनावरण के अवसर पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और सीएसआर प्रमुख, रवींद्र ...
सचिन पायलट ने दौसा में कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा की नामांकन रैली को संबोधित किया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० राजस्थान ( दौसा ) सचिन पायलट ने दौसा में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा की नामांकन रैली को संबोधित किया। इस दौरान विधायक लक्ष्मण मीणा , पूर्व विधायक गजराज खटाना , पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला , पूर्व मंत्री ममता भूपेश , दौसा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ , दौसा लोकसभा प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा एवं हजारों की संख्या में किसान,नौजवान,कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सचिन पायलट ने अपने संबोधन में कहा की जनता अब बीजेपी को 25 की 25 सीटें नहीं देंगे, जनता अब भाजपा के शासन से परेशान हो चुकी है. आगे कहा भाजपा के 10 साल से यहां जो सांसद रहे हैं, उन्होंने विकास नहीं करवाया. । अब केंद्र में दबाव की राजनीति चल रही है. निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल में डाला जा रहा है. ED और सीबीआई का दुरुपयोग करके घरों में भेजा जा रहा है, सामने वाली पार्टी में कैसी भगदड़ मची है. टिकट कोई और मांग रहा है मिल किसी और को रहा है. सचिन पायलट ने यह भी कहा कि दौसा की जनता ने मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कुछ किया है. इन...
जयपुर ग्रामीण लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा के समर्थन में सचिन पायलट बोले
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर - सचिन पायलट ने आमेर में जयपुर ग्रामीण लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा की नामांकन रैली को संबोधित किया । इस दौरान विधायक प्रशांत शर्मा , विधायक विधाधर चौधरी , विधायक मनीष यादव , पूर्व मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत , पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर , जयपुर देहात जिला अध्यक्ष गोपाल मीणा , कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी , पूर्व विधायक नवीन पिलानिया एवं हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सचिन पायलट ने अपने सम्बोधन में कहा कि अनिल चोपड़ा को आप सबके भरोसे पर इस क्षेत्र से लोकसभा के उम्मीदवार बने हैं। और जैसा अनिल जी ने कहा कांग्रेस पार्टी ने बहुत सोच समझकर इन पर विश्वास व्यक्त किया है लोकसभा चुनाव के लिए बहुत से लोग दावेदारी कर रहे थे और बहुत से लोगों टिकट मांगा भी था सब अच्छे और सब काबिल व्यक्ति थे लेकिन कांग्रेस पार्टी ने एक व्यक्ति को टिकट दिया है टिकट एक को मिलता है लेकिन चुनाव पूरी पार्टी लड़ती है इसलिए जैसा मंच पर सब नेताओं ने बोला मैं भी आपको आगे कहना चाहता हूं कि चुनाव महत्वपूर्ण है सिर्फ अनिल जी को सांसद ...