सचिन पायलट ने दौसा में कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा की नामांकन रैली को संबोधित किया

० आशा पटेल ० 
राजस्थान  ( दौसा ) सचिन पायलट ने दौसा में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा की नामांकन रैली को संबोधित किया। इस दौरान विधायक लक्ष्मण मीणा , पूर्व विधायक  गजराज खटाना , पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला , पूर्व मंत्री ममता भूपेश , दौसा कांग्रेस जिलाध्यक्ष  रामजीलाल ओढ , दौसा लोकसभा प्रत्याशी  मुरारी लाल मीणा एवं हजारों की संख्या में किसान,नौजवान,कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
सचिन पायलट ने अपने संबोधन में कहा की जनता अब बीजेपी को 25 की 25 सीटें नहीं देंगे, जनता अब भाजपा के शासन से परेशान हो चुकी है. आगे कहा भाजपा के 10 साल से यहां जो सांसद रहे हैं, उन्होंने विकास नहीं करवाया. । अब केंद्र में दबाव की राजनीति चल रही है. निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल में डाला जा रहा है. ED और सीबीआई का दुरुपयोग करके घरों में भेजा जा रहा है, सामने वाली पार्टी में कैसी भगदड़ मची है. टिकट कोई और मांग रहा है मिल किसी और को रहा है.

 सचिन पायलट ने यह भी कहा कि दौसा की जनता ने मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कुछ किया है. इनका मैं सदैव आभारी रहूंगा. इस जन्म में तो क्या अगले जन्म में भी मैं दौसा वालों का कर्ज नहीं उतार पाऊंगा. इसीलिए शायद मैं आज वापस दौसा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए आया हूं और मुझे विश्वास है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में यहां की जनता मुरारीलाल मीणा को वोट देकर राजस्थान में सर्वाधिक मतों से जीता आएगी.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड