लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल 06 अप्रेल को जयपुर में होगी कांग्रेस की विशाल जनसभा

० संवाददाता द्वारा ० 
6 अप्रेल को जयपुर में प्रस्तावित जनसभा जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया जाएगा 
जयपुर । आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं 06 अप्रेल को जयपुर में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम जयपुर पर राजस्थान के जयपुर शहर, जयपुर देहात, सीकर, अजमेर, दौसा, अलवर के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विधायक एवं विधायक प्रत्याशी,
जिलाध्यक्ष की एक महत्वपूर्ण बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने ली। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने उपस्थित कांग्रेस नेताओं से उनके निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावों की तैयारियों पर पर विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि 06 लोकसभा क्षेत्रों के जिलाध्यक्ष, विधायक, विधायक प्रत्याशीगण को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक में आमंत्रित किया गया था। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने लोकसभावार चुनाव की तैयारियों हेतु सभी क्षेत्रीय जनप्रनिधियों से क्षेत्र में की जा रही तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही 

कैम्पेन के मुख्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया तथा चुनाव जीतने को लेकर रणनीति बनायी जाकर प्रचार-प्रसार करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में आगामी 6 अप्रेल को जयपुर में प्रस्तावित जनसभा जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया जाएगा की तैयारियों पर चर्चा की जाकर सभी उपस्थित कांग्रेसजनों को इस सभा को सफल बनाने हेतु दायित्व प्रदान किए गए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड