एस.बी.आई. लाईफ इंशोरेन्स लि ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति को 23,20,000/- रूपये का चैक भेंट किया

० आशा पटेल ० 
जयपुर l एस.बी.आई. लाईफ इंशोरेन्स लि ने विश्व प्रसिद्ध जयपुर फुट की निर्माता संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जो विकलांगों के पुर्नवास के लिये प्रमुख संस्था है को 23,20,000/- रूपये का चैक भेंट किया । एस.बी.आई लाईफ इंशोरेन्स लि के क्षेत्रीय निदेशक योगेश शर्मा ने उक्त राशि का चैक बी.एम.वी.एस.एस के संस्थापक और मुख्य संरक्षक डी.आर. मेहता, सचिव भूपेन्द्र राज मेहता और डॉ दीपेन्द्र मेहता को भेंट किया।

 यह राशि एस.बी.आई लाईफ इंशोरेन्स लि ने कार्पोरेट सोशियल रेस्पोन्सबिलिटी के अन्तर्गत प्रदान की जिससे 370 विकलांगों को लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर एस.बी.आई लाईफ इंशोरेन्स लि के क्षेत्रीय मैनेजर (रिटेल एजेन्सी) राजेश अरोड़ा और रिजनल एच.आर. हैड अशिमा शर्मा भी उपस्थित थे ।
एस.बी.आई. लाईफ इंशोरेन्स लि के क्षेत्रीय निदेशक योगेश शर्मा और अन्य अधिकारियों को सचिव डॉ. दीपेन्द्र मेहता ने जयपुर फुट की निर्माण विधि का अवलोकन कराया 

और जयपुर फुट से सम्बन्धित जानकारियां दी।क्षेत्रीय निदेशक योगेश शर्मा ने जयपुर फुट द्वारा विकलांगों की सेवा की प्रशंसा की और कहा कि जयपुर फुट आज पूरे विश्व में अपनी ख्याति रखता हैं। उन्होंने कहा कि सी.एस.आर. के माध्यम से एस.बी.आई. लाईफ इंशोरेन्स लि जयपुर फुट से जुड़ने में गौरव अनुभव करता हैं और भविष्य में भी वह जयपुर फुट से जुड़ा रहेगा ।

डी.आर. मेहता ने एस.बी.आई. लाईफ इंशोरेन्स लि के अधिकारियों का परिचय वेस्टइण्डीज के द्वीप ट्रिनिडाड और टोबैगो से आए भारतीय मूल के विकलांग सिउनाथ जगन्नाथ से कराया जो वेस्टइण्डीज से जयपुर फुट लगवाने के लिए विशेष रूप से आए हैं| सिउनाथ जगन्नाथ एस.बी.आई. लाईफ इंशोरेन्स लि द्वारा जयपुर फुट को दी गई राशि के लाभार्थी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड