संदेश

Jaipur : Book Release वरिष्ठ पत्रकार और समाजवादी आशा पटेल की पुस्तक "आशा...

चित्र

भाजपा सरकार भीषण गर्मी के बावजूद बिजली एवं पेयजल उपलब्ध नहीं करवा पा रही : कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार भीषण गर्मी के बावजूद प्रदेश वासियों को बिजली एवं पेयजल उपलब्ध नहीं करवा पा रही है, जिस कारण प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लोग मीलों चलकर पीने का पानी ला रहे है तथा शहर वासी भारी राशि खर्च कर पानी के टैंकर खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं वहीं सरकार की अनदेखी के कारण प्रदेश में भीषण बिजली संकट उत्पन्न हो गया है तथा सरकार द्वारा अघोषित रूप से दो से चार घंटे की बिजली कटौती प्रदेश की राजधानी में की जा रही है वहीं प्रदेश के अन्य शहरों व ग्रामीण इलाकों में कई घंटे तक बिजली के अभाव में जनता गर्मी से परेशान हो रही है। प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि एक और प्रदेश की जनता बिजली कटौती एवं पेयजल की सप्लाई न होने से त्रस्त है दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस संकट को दूर करने हेतु समस्या का समाधान खोजने की बजाय दूसरे प्रदेशों में जाकर चुनाव प्रचार करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक, नेता एवं मंत्री पत्र लिखकर अपने-अपने क्षेत्रों में पानी एवं बिजली की सप्लाई...

जयपुर के नारायणा अस्पताल में हुआ 59वां अंगदान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्य सरकार ने मानव अंग एवं प्रत्यारोपण हेतु सलाहकार समिति का गठन किया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव इस समिति के चेयरपर्सन तथा चिकित्सा शिक्षा आयुक्त सदस्य सचिव होंगे। समिति में लॉ एंड लीगल अफेयर विभाग के संयुक्त सचिव, एसएमएस मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक के अधीक्षक डॉ. विनय मल्होत्रा, न्यूरोसर्जरी के सीनियर प्रोफेसर डॉ. मनीष अग्रवाल, सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी ओ पी गुप्ता, कोटा की डॉ. नील प्रभा नाहर, मोहन फाउण्डेशन चेन्नई के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. सुनील श्रॉफ एवं कांवटिया अस्पताल जयपुर के प्रिंसिपल स्पेशलिस्ट डॉ. दिनेश शर्मा सदस्य होंगे। कमेटी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा एवं इसका प्रशासनिक विभाग चिकित्सा शिक्षा विभाग (ग्रुप-1) होगा। ऑथराइजेशन कमेटी के गठन के बाद अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण को लेकर प्रदेश में फिर से मजबूती के साथ कार्य प्रारंभ हो गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि राज्य सरकार अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। विभाग के प्रयासों से कमेटियों के गठन के बाद प्रदेश में अंग...

भारत गौरव अवार्ड’’ पेरिस में होंगी देश-विदेश की नामी हस्तियां सम्मानित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। संस्कृति युवा संस्था की ओर से फ्रांस की राजधानी पेरिस की सीनेट में 11वां ‘‘भारत गौरव अवार्ड’’ समारोह 05 जून को आयोजित होगा। जिसमें देश-विदेश की हस्तियों को ‘‘भारत गौरव’’ के अलंकरण से सम्मानित किया जायेगा। संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन में अध्यात्म, फिल्म, कला, साहित्य, फैशन और व्यवसाय की दुनिया के 18 देशों के महारथी जुटेंगे। समारोह फ्रांस की सीनेट-पेरिस में आयोजित किया जायेगा। समारोह मेहंदीपुर बालाजी के महंत डॉ. नरेश पुरी जी महाराज के सानिध्य में होगा।  समारोह के विशिष्ट अतिथि फ्रांस सरकार में मीनिस्टर आफ डेमोक्रटीव रेनबूल सांसद प्रिस्का थेवेनाॅट जो की भारतीय मूल की है। फ्रांस की सीनेट में वाइस प्रेसिडेंट डोमिनिक थियोफाईल, फ्रांस में सीनेटर फ्रेडेरिक बुवल होगें। समारोह में भारतीय दूतावास के अधिकारी एवं लेबनान से डॉ. टोनी नडार भी सम्मिलित होगें।  ये हम सबके लिये प्रेरणादायी है और भारत व फ्रांस के मध्य सांस्कृतिक आदान प्रदान में मिल का पत्थर साबित होगा।  समारोह में भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, न्यूजीलैंड, कना...

"आशा सेतु" पुस्तक का लोकार्पण समारोह में जुटे शहर के विशेष वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। पैरोकार प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक आशा—सेतु का लोकार्पण् समारोह का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकारों की सक्रिय साझेदारी के बीच हुआ। पुस्तक का संपादन डॉ. कृष्ण कल्कि द्वारा किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति के सभागार, जेएलएन मार्ग, में आयोजित किया गया।  आशा -सेतु पुस्तक प्रखर पत्रकार, लोकसेविका, वाणिज्य सेतु एवं गरीबों का सेतु की संपादक  आशा पटेल के जीवन, सार्वजनिक जीवन , पत्रकारिता यात्रा, कर्म लेखन, उनके संपर्क में आने वाले लोगों की प्रतिक्रिया, रचनात्मक बानगियां, जिजिविषा आदि पर आधारित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चन्द्र छाबड़ा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने आशा पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अपने आप में विश्वास ओर संकल्प की ऐसी जीवन शक्ति है उनमें विरोध् नहीं विद्रोह हैं। वह स्वयं को राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण को समर्पित सैनिक मानती है। मुख्य अतिथि मिनिएचर आर्ट के वरिष्ठ कलाकार पद्मश्री तिलक गीताई ने आशा के बारे में काफी पुराने संस्मरण सुनाये | ओम थानवी ने पुस्तक के सं...

सीआईआई लर्निंग मिशन कुमाऊं की विश्व स्तरीय कंपनियों का दौरा किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून - सीआईआई उद्योग प्रतिनिधिमंडल ने नेस्ले इंडिया लिमिटेड, मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड और टाटा मोटर्स लिमिटेड का दौरा किया, जिन्होंने एफएमसीजी, विनिर्माण और ऑटो घटक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मिशन का मुख्य उद्देश्य दौरा की गई कंपनियों के विनिर्माण कार्यों में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना और सीखना था जो उन्हें अपने कार्य क्षेत्रों में अग्रणी बनाते हैं और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाते हैं। सीआईआई उत्तराखंड के अध्यक्ष कनिष्क जैन ने कहा कि सदस्यों ने तीनों विनिर्माण सुविधाओं में अत्यधिक प्रेरित कार्यबल, उत्तम लीन विनिर्माण प्रथाओं, टीपीएम और टीक्यूएम पहलों के अलावा अन्य अच्छी प्रथाओं को देखा। नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने उद्योग यात्रा की शुरुआत की मेजबानी की, जहां प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विनिर्माण प्रथाओं और संचालन में आवश्यक अंतर्दृष्टि प्राप्त की। कंपनी ने अपनी एफएमसीजी क्षेत्र की विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया, प्रतिनिधियों को सर्वोत्तम प्रथाओं, नवाचार और स्थिरता पहलों का व्यापक ज्ञान प्रदान किया। मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड की यात्रा के दौरान, वरिष्ठ अधिकारियों न...

डॉ हरप्रीत कौर द्वारा नई पीढ़ी को मानवीय मूल्यों से जोड़ने का प्रयास

चित्र
० योगेश भट्ट ०   नई दिल्ली : दिल्ली की मशहूर रोल मॉडल, एक्ट्रेस, बॉलीवुड सिंगर डॉ हरप्रीत कौर के नेतृत्त्व में सरस्वती विहार गुरूद्वारे ने नई पीढ़ी को धार्मिक आस्था के साथ मानवीय मूल्यों से जोड़ने का प्रयास शुरू किया | इस अहम विषय पर प्रबन्धक कमेटी के प्रधान भूपिंदर सिंह, महासचिव बलजीत सिंह, सरदार कुलवंत सिंह, रविन्द्र कौर बीबी सीरत कौर, जी.एस.हैरी, रूबी ग्रोवर गोल्डी ने मिलकर फैसला किया | क्योंकि आज की नई पीढ़ी में धार्मिक स्थलों के दर्शन करने अपने धर्मं-इतिहास को जानने की जिज्ञासा लुप्त होती जा रही है |  इसलिए उक्त मण्डली ने सरस्वती विहार गुरूद्वारे से नई पीढ़ी में अपने महत्वपूर्ण इतिहास को जानने तथा मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में धारण करने की मुहीम चलाई है जिसके तहत प्रत्येक महीने के तीसरे शनिवार को सुबह सवा घंटा संगत रूपी कीर्तन करवा जाएगा | 

आईथिंक लॉजिस्टिक्स के लिए 104 करोड़ रुपये के रेवेन्यू के साथ यह फाइनेंशियल ईयर बेहद शानदार रहा

चित्र
० योगेश भट्ट ०   मुंबई - आईथिंक लॉजिस्टिक्स ने वित्त वर्ष (फाइनेंशियल ईयर) 2023-24 के शानदार समापन की घोषणा की है। कंपनी ने इस अवधि में 104 करोड़ रुपये का शानदार रेवेन्यू हासिल किया है। इस कमाई का एक बड़ा हिस्सा यानी 94.7% हिस्सा डोमेस्टिक मार्केट से मिला है जो पूरे भारत में कंपनी की मजबूत पहुंच का संकेत है। कंपनी ने खासतौर से देश के पश्चिमी हिस्से से सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया है। आईथिंक लॉजिस्टिक्स ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को लगातार बढ़ाना जारी रखा है। इसके लिए उन्‍होंने आगामी वित्त वर्ष के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं। दुनिया भर में अपनी मजबूत पहुंच के आधार पर कंपनी अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार से मिलने वाले रेवेन्यू में 8 गुना बढ़ोतरी करने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार से मिलने वाले रेवेन्यू को 4 करोड़ से बढ़ाकर 30 करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्‍य तय किया है। यह पहल कंपनी के क्रॉस-बॉर्डर लॉजिस्टिक क्षमताओं को मजबूत और बड़ा करने की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है। आईथिंक लॉजिस्टिक्स की को-फाउंडर ज़ैबा सारंग ने कहा, "पिछले वर्ष के...

फिर से रामराज्य लाने में मीडिया की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

चित्र
० योगेश भट्ट ०  माउंट आबू/राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के ज्ञान सरोवर परिसर में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन एवं रिट्रीट का शुभारंभ किया गया। नई सामाजिक व्यवस्था के लिए दृष्टि और मूल्य- मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो और वेब मीडिया से जुड़े संपादक और पत्रकार भाग लेने पहुंचे। शुभारंभ पर राजस्थान के जनजातीय क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि आज नेता कुर्सी पाने के लिए और सत्ता में आने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। नेताओ का नैतिक स्तर का गिरना चिंता का विषय है। हम उस महान संस्कृति से आते हैं जहां भरत जैसे राजा हुए जिन्होंने 14 बरस अपने बड़े भाई श्रीराम के पैरो की खड़ाऊ रख कर शासन चलाया। आज लोग पैसे कमाने के लिए किसी भी स्तर पर जाने को तैयार हैं। फिर से राम राज्य आएगा इसे कोई रोक नहीं सकता है। इसमें मीडिया को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता बीके शिवानी ने कहा कि हमें मिलकर रामराज्य लाना होगा। इसके लिए एक- एक को संकल्प करना होगा। हमारे संस्कारो...

आर ओ प्यूरिफायर्स की एक और पहल एनर्जी सेविंग कूल स्टाइलिश फैंस

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - केंट रो सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निर्देशक डॉ. महेश गुप्ता ने लगातार बदलाव की तकनीक को नई रोशनी दी है। अलग-अलग क्षेत्रों में अपने महत्वपूर्ण योगदान से लेकर मिनरल आरओ तकनीक से पानी को शुद्ध करने के सफर में अपनी भूमिका के लिए उन्हें विश्व भर में सराहा गया है। डॉ गुप्ता का अब नया ध्येय कूल ब्रांड के बीएलडीसी पंखों से घरों में लोगों को पंखे की ठंडी हवा से सुकून और आराम देने के साथ बिजली की बचत के नए युग का सूत्रपात किया है  गुप्ता ने एक अन्य गंभीर मुद्दे की ओर ध्यान दिया। उन्होंने देखा कि परंपरागत सीलिंग फैंस से बिजली की खपत ज्यादा होती है। अपनी विशेषज्ञता और विजन का लाभ उठाते हुए उन्होमे कूल बीएलडीसी फैंस के निर्माण की कमान संभाली। इससे उन्होंने पंखों के निर्माण में एक क्रांतिकारी बदलाव किया। कूल बीएलडीसी फैंस कोई भी आम पंखे नहीं है , बल्कि ये एक क्रन्तिकारी बदलाव की शुरुआत है। बीएलडीसी टेक्नोलॉजी से निर्मित कूल फैंस में बिजली के बिलों को 65 फीसदी तक कम करने की क्षमता है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि अगर आज 120 करोड़ घरों के पुरानी तकनीक वाले पंख...