आईथिंक लॉजिस्टिक्स के लिए 104 करोड़ रुपये के रेवेन्यू के साथ यह फाइनेंशियल ईयर बेहद शानदार रहा

० योगेश भट्ट ० 
 मुंबई - आईथिंक लॉजिस्टिक्स ने वित्त वर्ष (फाइनेंशियल ईयर) 2023-24 के शानदार समापन की घोषणा की है। कंपनी ने इस अवधि में 104 करोड़ रुपये का शानदार रेवेन्यू हासिल किया है। इस कमाई का एक बड़ा हिस्सा यानी 94.7% हिस्सा डोमेस्टिक मार्केट से मिला है जो पूरे भारत में कंपनी की मजबूत पहुंच का संकेत है। कंपनी ने खासतौर से देश के पश्चिमी हिस्से से सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया है।

आईथिंक लॉजिस्टिक्स ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को लगातार बढ़ाना जारी रखा है। इसके लिए उन्‍होंने आगामी वित्त वर्ष के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं। दुनिया भर में अपनी मजबूत पहुंच के आधार पर कंपनी अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार से मिलने वाले रेवेन्यू में 8 गुना बढ़ोतरी करने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार से मिलने वाले रेवेन्यू को 4 करोड़ से बढ़ाकर 30 करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्‍य तय किया है। यह पहल कंपनी के क्रॉस-बॉर्डर लॉजिस्टिक क्षमताओं को मजबूत और बड़ा करने की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

आईथिंक लॉजिस्टिक्स की को-फाउंडर ज़ैबा सारंग ने कहा, "पिछले वर्ष के दौरान, हमने उल्लेखनीय ग्रोथ हासिल करने के लिए लगातार अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाया है और हमारा इरादा इस गति को जारी रखना है। वित्त वर्ष 2024-25 पर गौर करें तो हमारा फोकस एक शिपिंग इकोसिस्टम बनाने पर है जो न केवल भारत में बल्कि विदेशों में नई लहर पैदा कर सकता है। 

हम दुनिया भर में लॉजिस्टिक्‍स इंडस्‍ट्री में सटीकता, आसान पहुंच और एक विशाल नेटवर्क बनाने और नए स्‍टैण्‍डर्ड तय करने के लिए समर्पित हैं। फेडएक्स जैसे लॉजिस्टिक्स दिग्गज और ओएनडीसी जैसे भारतीय डिजिटल कॉमर्स लीडर्स के साथ साझेदारी हमारी क्षमताओं को बढ़ाती है और हमें वैश्विक बाजार में खास पहचान देती है।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार