जयपुर के नारायणा अस्पताल में हुआ 59वां अंगदान

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राज्य सरकार ने मानव अंग एवं प्रत्यारोपण हेतु सलाहकार समिति का गठन किया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव इस समिति के चेयरपर्सन तथा चिकित्सा शिक्षा आयुक्त सदस्य सचिव होंगे। समिति में लॉ एंड लीगल अफेयर विभाग के संयुक्त सचिव, एसएमएस मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक के अधीक्षक डॉ. विनय मल्होत्रा, न्यूरोसर्जरी के सीनियर प्रोफेसर डॉ. मनीष अग्रवाल, सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी ओ पी गुप्ता, कोटा की डॉ. नील प्रभा नाहर, मोहन फाउण्डेशन चेन्नई के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. सुनील श्रॉफ एवं कांवटिया अस्पताल जयपुर के प्रिंसिपल स्पेशलिस्ट डॉ. दिनेश शर्मा सदस्य होंगे। कमेटी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा एवं इसका प्रशासनिक विभाग चिकित्सा शिक्षा विभाग (ग्रुप-1) होगा।

ऑथराइजेशन कमेटी के गठन के बाद अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण को लेकर प्रदेश में फिर से मजबूती के साथ कार्य प्रारंभ हो गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि राज्य सरकार अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। विभाग के प्रयासों से कमेटियों के गठन के बाद प्रदेश में अंगदान एवं प्रत्यारोपण का सिलसिला फिर शुरू हो गया है।

श्रीमती सिंह ने बताया कि जयपुर के नारायणा अस्पताल में प्रदेश का 59वां अंगदान हुआ। गुजरात मूल हाल जयपुर निवासी शुक्ला तेजस उपेन्द्र कुमार का एक्सीडेंट हुआ था। उन्हें 24 मई को ब्रेन डेड घोषित किया गया। चिकित्सकों तथा ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर की समझाइश के बाद परिजन उनके अंगदान के लिए तैयार हुए। इसके बाद एक किडनी व लीवर सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में भेजा गया तथा एक किडनी का प्रत्यारोपण नारायणा हॉस्पिटल जयपुर में किया गया। इस प्रकार उपेन्द्र कुमार तीन लोगों को जीवनदान दे गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड